महुआ से चुनाव हार रहे तेज प्रताप यादव, Exit Poll में RJD का ये नेता मार रहा बाजी

Bihar Assembly Election खत्म होते ही आए Exit Poll ने सियासी पारे को आसमान पर पहुंचा दिया है। राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ी हुई है। इसी बीच एक सर्वे में वैशाली की मुहआ पर तेज प्रताप को हार मिल रही है।
bihar-exit-poll-2025-mahua-seat-tej-pratap-yadav-jsp-trailing-rjd-mukesh-raushan-lead-survey
महुआ से चुनाव हार रहे तेज प्रताप यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Bihar Election Mahua Assembly Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होते ही आए एग्जिट पोल ने सियासी पारे को आसमान पर पहुंचा दिया है। राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं और ज्यादातर सर्वे एनडीए को बहुमत दे रहे हैं। लेकिन इसी बीच वैशाली जिले से एक ऐसा सर्वे सामने आया है, जिसने सबसे हॉट सीट 'महुआ' पर सबकी निगाहें टिका दी हैं। यहां लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की अपनी ही पार्टी RJD के उम्मीदवार से सीधी जंग है, और आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं।

यह सर्वे वैशाली जिले को लेकर किया गया है, जिसमें 14,256 लोगों का सैंपल साइज लिया गया। यहां 54.88% मतदान हुआ था। इस सर्वे ने महुआ सीट पर एक बड़ा दावा किया है, जहां से तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' से मैदान में हैं। उनकी सीधी टक्कर RJD के मौजूदा विधायक और तेजस्वी के करीबी माने जाने वाले मुकेश रौशन से है। इस सर्वे ने तेज प्रताप के समर्थकों की चिंता बढ़ा दी है।

सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक वैशाली जिले सीट और वोट शेयर

पार्टी सीट शेयर वोट शेयर (%)
महागठबंधन (MGB) 4 43.62%
एनडीए (NDA) 4 40.33%
जेएसपी (JSP) 0 7.46%
अन्य 0 8.58%

सर्वे में मुहआ सीट पर RJD के मुकेश रौशन की जीत की संभावना

AC No. विधानसभा सीट MGB पार्टी NDA पार्टी ट्रेंड
123 हाजीपुर RJD BJP NDA*
124 लालगंज RJD BJP NDA*
125 वैशाली INC JD(U) MGB
126 महुआ RJD LJP(RV) MGB
127 राजा पकड़ (SC) CPI JD(U) NDA
128 राघोपुर RJD BJP MGB
129 महनार RJD JD(U) MGB
130 पातेपुर (SC) RJD BJP NDA

सर्वे में तेज प्रताप को '0' सीट

इस सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, वैशाली जिले में महागठबंधन (MGB) को 4 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है, और उसका वोट शेयर 43.62% है। वहीं, एनडीए (NDA) को भी 4 सीटें मिलने का अनुमान है, जिसका वोट शेयर 40.33% है। सबसे चौंकाने वाली बात तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JSP) को लेकर है, जिसे सर्वे में एक भी सीट नहीं मिल रही है। जेएसपी को 0 सीटों के साथ महज 7.46% वोट शेयर मिलता दिख रहा है। अन्य के खाते में 8.58% वोट शेयर जाने का अनुमान है। यह जानकारी एआई पॉलिटिक्टस इलेक्शन मैनेजमेंट सर्वे के आंकड़ों पर आधारित है।

महुआ में मुकेश रौशन फिर से?

महुआ विधानसभा सीट (सीट संख्या 126) से लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इस बार अपनी पार्टी से ताल ठोक रहे हैं। 2015 में वह इसी सीट से RJD विधायक बने थे, लेकिन 2020 में वह समस्तीपुर की हसनपुर सीट चले गए। इस बार पार्टी से अलग होकर उन्होंने 'जनशक्ति जनता दल' बनाई। सर्वे के ट्रेंड के अनुसार, महुआ सीट पर RJD (महागठबंधन) के उम्मीदवार मुकेश रौशन की जीत का दावा किया जा रहा है। यानी तेज प्रताप अपनी ही पुरानी सीट पर पिछड़ते दिख रहे हैं। यहां एनडीए की तरफ से LJP (रामविलास) के संजय कुमार सिंह भी मैदान में हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com