-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Baba Ramdev Says Anti National Forces Are Demanding A Ban On Rss Political Storm Intensifies
RSS का विरोध वही करता है जो…बाबा रामदेव ने आर्य समाज से की तुलना, बयान पर सियासी घमासान तय!
- Written By: अर्पित शुक्ला
RSS News: योग गुरु बाबा रामदेव ने आरएसएस पर प्रतिबंध की मांग को राष्ट्र-विरोधी और सनातन-विरोधी ताकतों का गुप्त एजेंडा बताया है। खरगे द्वारा प्रतिबंध लगाने की बात कहने पर यह विवाद बढ़ा है।

बाबा रामदेव (Image- Social Media)
Baba Ramdev News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर आरएसएस और कांग्रेस पार्टी के बीच जारी वाकयुद्ध के बीच, योग गुरू बाबा रामदेव ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने रविवार को कहा कि राष्ट्र-विरोधी और सनातन विरोधी ताकतें अपने गुप्त एजेंडे और स्वार्थी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही हैं। समाचार एजेंसी ANI को दिए एक साक्षात्कार में बाबा रामदेव ने आरएसएस और आर्य समाज के बीच तुलना करते हुए डॉ. हेडगेवार, सदाशिवराव गोलवलकर और अन्य महापुरुषों के राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान में लाखों संघ कार्यकर्ता देश की सेवा में जुटे हुए हैं।
बाबा रामदेव ने कहा, “आर्य समाज की तरह, आरएसएस भी एक राष्ट्रवादी संगठन है और इसके भीतर डॉ. हेडगेवार से लेकर सदाशिवराव गोलवलकर तक कई महान व्यक्तियों ने तपस्या की है। आज भी संघ के लाखों कार्यकर्ता देश की सेवा कर रहे हैं। जब राष्ट्र-विरोधी, सनातन-विरोधी ताकतें आरएसएस या किसी भी हिंदुत्ववादी ताकत का विरोध करती हैं, तो इसके पीछे उनका कोई छिपा हुआ एजेंडा और स्वार्थ होता है।”
खरगे ने क्या कहा था?
खरगे के बयान के बाद बाबा रामदेव का यह बयान सामने आया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के 1948 में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का हवाला देते हुए यह तर्क दिया था कि यह संगठन कानून और व्यवस्था की समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। इसके बाद खरगे के बेटे, कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने भी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
सम्बंधित ख़बरें
पहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
28 अक्टूबर को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें बिना अनुमति के सरकारी परिसरों में 10 से अधिक लोगों के साथ आरएसएस के आयोजनों को अवैध घोषित किया गया था। प्रियांक खरगे ने यह भी बताया कि राज्य आरएसएस के खिलाफ नए कानूनों पर विचार कर रहा है और सरकारी कर्मचारियों को किसी भी राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने से रोकने वाले मौजूदा कानूनों को मजबूत करने की योजना बना रहा है।
‘खरगे को अतीत से सीखना चाहिए’
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने भी खरगे के बयान का विरोध करते हुए कहा कि किसी भी प्रतिबंध के लिए एक वैध कारण होना चाहिए और जो लोग इसकी मांग कर रहे हैं, उन्हें पिछले असफल प्रयासों से कुछ सीखना चाहिए। होसबोले ने कहा कि प्रतिबंध लगाने के पीछे कोई ठोस कारण होना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में लगे इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने से क्या हासिल होगा? जनता पहले ही आरएसएस को स्वीकार कर चुकी है। 100 साल पुराना आरएसएस देशभर में सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में सक्रिय है। हालांकि यह संगठन राजनीति से दूर रहता है, लेकिन आरएसएस के कुछ नेताओं ने 1980 में भाजपा का गठन किया था।
यह भी पढ़ें- ‘जब तक फांसी नहीं होगी, ब्रह्मभोज नहीं करेंगे’, दुलारचंद यादव के पोते का अनंत ने लिया ‘प्रण’
आजादी के बाद इस संगठन पर तीन बार प्रतिबंध लगाया गया है। पहली बार 1948 में नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या के बाद इसे प्रतिबंधित किया गया था, लेकिन तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने एक सरकारी अधिसूचना जारी कर इसे हटा लिया था। गांधीजी की हत्या की जांच में आरएसएस की संलिप्तता नहीं पाई गई थी। दूसरी बार 1975 में आपातकाल के दौरान, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस पर प्रतिबंध लगाया था। तीसरी बार, 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद इसे प्रतिबंधित किया गया था।
Baba ramdev says anti national forces are demanding a ban on rss political storm intensifies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 08:45 AMबारिश में खाने से पहले जान लें ये बात, इन 7 चीजों से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
Jul 03, 2026 | 08:43 AMBharti Singh Birthday: गरीबी में बीता बचपन, फिर बदली किस्मत और बन गईं ‘लाफ्टर क्वीन’
Jul 03, 2026 | 08:40 AMपुणे: सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए खोदी गईं 60% सड़कें अब तक जर्जर, मानसून में बढ़ा खतरा; PMC ने दिए सख्त निर्देश
Jul 03, 2026 | 08:27 AMरणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
Jul 03, 2026 | 08:26 AMअदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Jul 03, 2026 | 08:11 AMराम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 08:07 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













