- Hindi News »
- India »
- Arvind Kejriwal Diabetic Eating Mangoes And Sweets Ed Claims In Court
‘अरविंद केजरीवाल मधुमेह होने के बावजूद आम और मिठाई खा रहे, ताकि मिल जाए बेल’, ED का कोर्ट में दावा
ED ने कोर्ट में दावा किया है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मधुमेह होने के बावजूद हर दिन आम और मिठाई जैसे उच्च चीनी वाले खाद्य पदार्थ खा रहे हैं ताकि उन्हें मेडिकल के आधार पर जमानत मिल सके।
- Written By: शुभम सोनडवले

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (सौजन्य: पीटीआई फोटो )
नई दिल्ली. दिल्ली शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जमानत के लिए एक नई चाल चली है। केजरीवाल मेडिकल बेल लेने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह जेल में जमकर आम और मिठाई खा रहे हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कोर्ट में दावा किया कि केजरीवाल ‘टाइप 2’ डायबिटीज होने के बावजूद रोजाना आम और मिठाई जैसे उच्च चीनी वाले खाद्य पदार्थ खा रहे हैं ताकि चिकित्सा आधार पर उन्हें जमानत मिल सके।
ईडी ने अदालत से कहा, “टाइप 2 डायबिटीज होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल उच्च शर्करा वाले खाद्य पदार्थ खा रहे हैं। वह प्रतिदिन आलू पूड़ी, आम, मिठाई खा रहे हैं। ऐसा चिकित्सा आधार पर जमानत पाने के लिए किया जा रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
जज पसंद नहीं तो केस हटा दोगे? लालू यादव का जिक्र कर CBI ने केजरीवाल की दलीलें कीं फेल, हाई कोर्ट में क्या हुआ?
9 अप्रैल का इतिहास: अन्ना हजारे आंदोलन से लेकर सद्दाम हुसैन शासन का पतन, भारत और दुनिया में बदलाव
इतने अहम संस्थान की इज्जत मत उछालिए! चुनाव आयोग पर भड़के केजरीवाल, लगाए BJP के अंडर में काम करने के आरोप
नवभारत निशानेबाज: प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव के बाद, राघव चड्डा पर गिरी गाज
#WATCH | Advocate Vivek Jain, counsel for Delhi CM Arvind Kejriwal says, "This is an issue made by ED so that home-cooked food should also be stopped. This concerns his health. Whatever he is having is as per the doctor's prescribed diet. The matter is sub judice, we do not want… pic.twitter.com/2rvFEn2nS3 — ANI (@ANI) April 18, 2024
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष ईडी ने यह दावा किया। न्यायमूर्ति बावेजा ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को केजरीवाल के आहार चार्ट सहित मामले में एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।
अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद ईडी के विशेष वकील जोहेब हुसैन ने कहा, “कोर्ट के सामने डाइट चार्ट रखा गया है। डाइट चार्ट में आम और मिठाइयां थीं, हमने ये बात कोर्ट के सामने रखी है। वह विशेष रूप से मीठा भोजन खा रहे थे जिसकी अनुमति किसी भी मधुमेह रोगी को नहीं है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।”
केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने कहा, “यह ईडी द्वारा बनाया गया मुद्दा है इसलिए घर का खाना भी बंद कर देना चाहिए। इससे उनके स्वास्थ्य की चिंता है। वह जो भी खा रहे हैं वह डॉक्टर द्वारा बताए गए आहार के अनुसार है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है, हम कुछ नहीं कहना चाहते।”
केजरीवाल ने डायबिटीज के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने डॉक्टर से परामर्श करने की अनुमति मांगने के लिए अदालत का रुख किया है।
न्यायाधीश ने संबंधित अधिकारियों को कल तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत कल इस मामले पर दोबारा सुनवाई कर सकती है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Arvind kejriwal diabetic eating mangoes and sweets ed claims in court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMविवादों के घेरे में आया फिन एलन का कैच, सोशल मीडिया पर OUT और Not Out को लेकर हो रही बहस, देखें वीडियो
Apr 09, 2026 | 09:48 PMहरदीप सिंह पुरी का कतर दौरा, ईरान संघर्ष के बीच एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत
Apr 09, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM














