9 अप्रैल का इतिहास: अन्ना हजारे आंदोलन से लेकर सद्दाम हुसैन शासन का पतन, भारत और दुनिया में बदलाव

Anna Hazare Movement: 9 अप्रैल इतिहास में खास है। 2011 में अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का अनशन समाप्त किया, जबकि इराक में सद्दाम हुसैन के शासन के अंत का प्रतीक उनकी मूर्ति गिराई गई।
History of April 9: From the Anna Hazare Movement to the Fall of Saddam Hussein's Regime—Transformations in India and the World
Saddam Statue Fall Baghdad( Source: Social Media )
Updated on

Saddam Statue Fall Baghdad: सामाजिक कार्यकर्ता और देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की अलख जगाने वाले अन्ना हजारे ने 2011 में दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन किया और नौ अप्रैल को अपने इस अनशन का समापन किया।

उनके इस भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि कभी उनके सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने का रास्ता भी इसी आंदोलन से निकला था।

यह दिन दुनिया की एक और बड़ी घटना का भी गवाह है। वर्ष 2003 का वह मंजर बहुत से लोगों को याद होगा, जब इराक के तानाशाह शासक सद्दाम हुसैन के शासन का अंत हुआ था और लोगों ने बगदाद के फिरदौस चौराहे पर लगी सद्दाम की मूर्ति को गिरा डाला था। इतिहास में वह घटना भी नौ अप्रैल की तारीख में दर्ज है।

देश-दुनिया के इतिहास में नौ अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1669 : मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।

1860 : पहली बार इंसान की आवाज रिकार्ड की गई।

1965 : कच्छ के रण में भारत पाकिस्तान युद्ध छिड़ा।

1988 : अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये।

2001 : अमेरिकी एयरलाइंस ने ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस का औपचारिक रूप से अधिग्रहण किया और वह उस समय दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई।

2002 : बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली।

2003 : इराक को सद्दाम हुसैन की तानाशाही से मुक्ति मिली।

2005 : प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला से विवाह किया।

2010 : श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं।

2011 : सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।

2020 : देश में कोरोना वायरस से 169 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 5,865 पर पहुंची।

2021 : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की उम्र में निधन।

2023 : सीरिया से रॉकेट दागे जाने के बाद यरुशलम के विवादित धार्मिक स्थल पर तनाव गहराया।

2024 : मोजाम्बिक में नौका पलटने से 98 लोगों की मौत।

2025: भारत ने तीसरे देश को माल निर्यात के लिए बांग्लादेश को दी गई पारगमन सुविधा समाप्त की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com