- Hindi News »
- India »
- Anurag Thakur Slammed Congress On Waqf Bill Said India Needs Freedom From Fear Video
‘खाता न बही…जो वक्फ कहे वही सही’, संसद में अनुराग ठाकुर ने उधेड़ी कांग्रेस की बखिया, कहा- भारत को चाहिए डर से मुक्ति- Video
लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है। अनुराग ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग हाथ में लाल किताब लेकर चलते हैं,
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के सदन में पेश होते ही हंगामा मच गया है। विपक्षी दल बिल के विरोध में पूरी तरह से लामबंद हैं तो वहीं सरकार इसे पास करवाने के लिए प्रयासरत है। दोनों ही तरफ से सवाल-जवाब और आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी को लेकर लोकसभा में बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया है।
लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है। अनुराग ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग हाथ में लाल किताब लेकर चलते हैं, जिसे वे संविधान कहते हैं, लेकिन उनकी नीतियां देश में दो संविधान बनाने का काम करती हैं।
‘वक्फ ने जहां हाथ रखा वह उसका’
अपनी बात को जारी रखते हुए मंत्री ने कहा कि देश में ऐसी स्थिति पैदा हो गई थी कि वक्फ ने जिस चीज पर भी हाथ रखा, वह संपत्ति उनकी हो गई। अब समय आ गया है कि आपको तय करना है कि आप वक्फ के साथ रहना चाहते हैं या बाबा साहेब के संविधान के साथ।
सम्बंधित ख़बरें
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
मुगलिया फरमान से नहीं चलेगा देश: अनुराग
उन्होंने इस बिल को बाबा साहेब के संविधान की जीत बताते हुए कहा कि यह बिल साफ संदेश देता है कि इस देश में मुगलों के फरमान नहीं बल्कि बाबा साहेब का संविधान चलेगा। अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि यह बिल तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म करने वाला है।
#WATCH | #WaqfAmendmentBill | BJP MP Anurag Thakur says, “This is not a Bill but UMEED (Unified Waqf Management Empowerment, Efficiency and Development). This UMEED has empowerment, efficiency and development. Looking at this, the people of the country are supporting it. Several… pic.twitter.com/7GBKcQzFsY — ANI (@ANI) April 2, 2025
अनुराग ठाकुर ने कहा कि वक्फ में संशोधन का समय आ गया है क्योंकि यह अत्याचार और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। इसे खत्म करने और इसमें संशोधन करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भारत को वक्फ के डर से मुक्ति चाहिए क्योंकि कांग्रेस के शासन में बने वक्फ कानून का मतलब था ‘खाता न बही, जो वक्फ कहे वही सही’।
राजनीति से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फिलहाल संसद में इस बिल पर बहस जारी है। लंबे सस्पेंस के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड और चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी ने सरकार का समर्थन किया है। ललन सिंह ने बिल को लेकर विपक्ष पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया है।
Anurag thakur slammed congress on waqf bill said india needs freedom from fear video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका; अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
May 18, 2026 | 06:01 PMएंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
May 18, 2026 | 05:57 PMफिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
May 18, 2026 | 05:54 PMNCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 05:50 PMBakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
May 18, 2026 | 05:45 PMपालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
May 18, 2026 | 05:45 PMगले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
May 18, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













