-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Anil Vij Became Active After Division Of Departments In Haryana
न सीएम की कुर्सी न गृह मंत्रालय फिर भी खुश, विभागों के बंटवारे के बाद एक्टिव हुए अनिल विज
- Written By: अभिषेक सिंह
हरियाणा में मंत्रालयों को बंटवारे के बाद अनिल विज पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं। चर्चा भले है कि सीएम की कुर्सी और गृह विभाग न मिलने के कारण अनिल विज हताश हैं लेकिन दूसरी तरफ उनका व्यवहार कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहा है।

अनिल विज (सोर्स-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: हरियाणा में मंत्रालयों को बंटवारे के बाद अनिल विज पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं। चर्चा भले है कि सीएम की कुर्सी और फिर गृह विभाग न मिलने के कारण अनिल विज हताश हैं लेकिन दूसरी तरफ उनका व्यवहार कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहा है। वह, नायब सिंह सैनी कैबिनेट में विभागों के बंटवारे से संतुष्ट हैं, जिसकी तस्दीक उन्होंने मीडिया से बातचीत में भी की है।
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज को बिजली विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बिजली विभाग के अलावा उनके पास परिवहन और श्रम विभाग भी है। हरियाणा सरकार ने मंत्रियों को विभागों के आवंटन के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी की थी। विभागों के बंटवारे के बाद अनिल विज पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं।
यह भी पढ़ें:- सर्दियों से पहले ही दम घोंटने लगी दिल्ली की हवा, लागू हुआ ग्रैप-II, जानिए क्या कुछ होगा बदलाव?
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल छोड़ देंगी ममता बनर्जी…बंगाल चुनाव पर सियासत तेज, हरियाणा के मंत्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
‘पावर नहीं तो उठ जाइए…’, भरी मीटिंग में SP से क्यों भिड़ गए अनिल विज ? VIDEO वायरल
खतरे में इस राज्य की भाजपा सरकार? मंत्री और मुख्यमंत्री की कलह खुलकर सामने; मुखिया के खिलाफ मोर्चा
‘आई लव मुहम्मद’ पर आया फायरब्रांड भाजपाई का बयान, राहुल गांधी को भी लपेटा, दे डाली सीधी चेतावनी
अनिल विज ने मीडिया से कहा कि आधी रात 12:05 बजे मुझे व्हाट्सएप पर गजट नोटिफिकेशन मिला, जिसमें लिखा था कि मुझे परिवहन, बिजली और श्रम विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया है। मैंने तुरंत सोचा कि क्या मेरे विभागों पर कोई बकाया है। मैंने ऑनलाइन चेक किया तो पाया कि इस महीने का मेरा बिजली बिल लंबित है।
आधी रात में भरा बिजली बिल
इसके बाद मैने बिना देरी किए रात 12:32 बजे मैंने अपना बिजली बिल ऑनलाइन भर दिया। मैंने सोचा कि पहले मैं अपना बकाया भर दूं, नहीं तो दूसरों को कैसे कह सकता हूं कि वे अपना बिल भर दें। उन्होंने कहा कि अगर लंबित बिजली बिल नहीं भरे जाएंगे तो विभाग कैसे चलेगा। इसलिए बिल तो भरना ही पड़ेगा।
जहां मिला मौका, वहीं मारेंगे चौका छक्का
उन्होंने कहा कि विभाग बांटने का फैसला मुख्यमंत्री के हाथ में है। हमें जहां भी मौका मिला है, हम वहां से चौका-छक्का मारने का काम करेंगे। मैंने मुख्यमंत्री से कहा था कि मुझे मंत्री नहीं बनना है। जब सरकार पूरी तरह से हमारी है तो काम तो पूरे प्रदेश का करना ही है। अनिल विज ने कहा, “मैंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों के बीच में बिजली के खंभे नहीं होने चाहिए। कहीं भी बिजली के तार नहीं दिखने चाहिए। जहां भी मरम्मत की जरूरत है, वहां मरम्मत करवाई जाए।”
यह भी पढ़ें:- सीट शेयरिंग को लेकर महाविकास अघाड़ी में महाभारत, विदर्भ की सीटों को लेकर कांग्रेस-शिवसेना UBT में मचा बवाल!
आपको बता दें कि अनिल विज इससे पहले मनोहर लाल की सरकार में गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। माना जा रहा था कि नायब सैनी की सरकार में उन्हें फिर से गृह विभाग दिया जा सकता है। लेकिन, उन्हें नए विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास ही रखा है।
Anil vij became active after division of departments in haryana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














