अमूल दूध हुआ महंगा, 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम

Amul milk becomes expensive, price hiked by up to Rs 2 per liter
File Pic
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: अमूल दूध (Amul Milk) की कीमतें में इज़ाफा (Milk Price Rise) किया गया है। अमूल ने देशभर में दूध दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। दाम कल यानी 1 मार्च से लागू करने का फैसला लिया गया है। यानी मंगलवार से अमूल दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। 

बताया जा रहा है कि, अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजारों में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर, अमूल ताजा 24 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर और अमूल शक्ति 27 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर में बेचा जाएगा। 

दरअसल इससे पहले जुलाई 2021 में दूध के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। अमूल दूध के सभी पैकेट - जिसमें सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल पर नई कीमतें बढ़ेंगी इसके अलावा गाय और भैंस के दूध भी बढ़ी कीमतों के साथ मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने उत्पादन लागत की कीमतों में बढ़ता दाम बढ़ने के पीछे की वजह बताई है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com