-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Alwar Gangrape Case Bjp Leader Gaurav Bhatia Slams Congress And Priyanka Gandhi Vadra Read Here
अलवर गैंगरेप मामले को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा-घटना ने प्रियंका गांधी और उनकी पार्टी के पाखंड को बेनकाब किया
- Written By: सुभाष यादव

गौरव भाटिया (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: राजस्थान के अलवर जिले (Alwar Gangrape Case) में मानसिक रूप से निशक्त 15 वर्षीय किशोरी के कथित बलात्कार को मुद्दा बनाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधा और कहा कि इस घटना ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सशक्तीकरण की बात करने वाली विपक्षी पार्टी के पाखंड को बेनकाब कर दिया है।
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अलवर में इस किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है लेकिन अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां अपनी नेता प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने में मशगूल थी वहीं राजस्थान की लड़कियां इस जघन्य अपराध के दोषियों को दंडित किए जाने की मांग कर रही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल आज करेंगे विशाल रोड शो, आशुतोष तिवारी के लिए मांगेंगे वोट
Explainer: नीट पेपर लीक से युवाओं में गुस्सा, क्या 2027 के यूपी चुनाव में बिगड़ेगा BJP का खेल? समझिए पूरा गणित
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
दतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग
ज्ञात हो कि मानसिक रूप से निशक्त किशोरी मंगलवार रात नौ बजे अलवर के तिजारा फाटक के पास सड़क पर घायल अवस्था में मिली थी। बुधवार को जयपुर के अस्पताल में उसकी शल्य चिकित्सा की गई। पीड़िता के निजी अंगों में गंभीर चोट के कारण सर्जरी में ढाई घंटे का समय लगा। भाटिया ने कहा, ‘‘एक तरफ प्रियंका गांधी वाद्रा उत्तर प्रदेश में कहती हैं ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ लेकिन दूसरी तरफ उनकी पार्टी के शासन वाले राजस्थान में लड़कियां यह कहकर अपनी नाराजगी प्रकट कर रही है कि ‘लड़की हूं, तुम पर भड़की हूं’।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभा रही है और पीड़ित लड़की के लिए न्याय की मांग कर रही है। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि इस जघन्य अपराध के खिलाफ राज्य की जनता में व्यापक आक्रोश है और यह घटना कांग्रेस के पाखंड को बेनकाब करती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर से इस मामले में एक रिपोर्ट मांगी है और विस्तृत जांच के निर्देश दिये हैं।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुष्कर्म का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, अब तक इस बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं लेकिन पीड़िता के साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को अब तक कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है।
Alwar gangrape case bjp leader gaurav bhatia slams congress and priyanka gandhi vadra read here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मेदांता अस्पताल से जल्द डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, लद्दाख जाने से पहले राजघाट पर बापू को देंगे श्रद्धांजलि
Jul 27, 2026 | 09:53 AMनवभारत संपादकीय: युवा आंदोलन की जीत या सरकार की हार? प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा सवाल
Jul 27, 2026 | 09:52 AMतेज प्रताप यादव पर कसता शिकंजा! मर्डर अटेम्प्ट समेत BNS की 12 धाराओं में फंसे, क्या अब होगी उम्रकैद?
Jul 27, 2026 | 09:47 AMYRKKH Spoiler: मायरा और मुक्ति को सबक सिखाने के लिए अरमान ने कसी कमर, हाई वोल्टेज ड्रामे से गूंजेगा घर
Jul 27, 2026 | 09:42 AMनवभारत विशेष: पेपर लीक माफिया पर शिकंजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट 3 माह में सुनाएंगे फैसला
Jul 27, 2026 | 09:36 AMShare Market: सावन से पहले शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, 600 अंक उछला सेंसेक्स; मालामाल हुए निवेशक
Jul 27, 2026 | 09:31 AMPhoto: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट
Jul 27, 2026 | 09:28 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














