-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aimim Chief Asaduddin Owaisi Targeted The Statement Of Rss Chief Mohan Bhagwat
‘महिलाओं पर 3 बच्चों का बोझ न डाले’, मोहन भागवत पर ओवैसी का हमला, ‘RSS का दोहरा चरित्र…’
- Written By: पूजा सिंह
Asaduddin Owaisi : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होनें RSS पर मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैलाने का भी आरोप लगाया है।

मोहन भागवत और असदुद्दीन ओवैसी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Owaisi Hit Back At Mohan Bhagwat’s Statement: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के ‘तीन बच्चे पैद’ करने वाले बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखा हमला बोला है। ओवैसी का कहना है कि भारतीय महिलाओं पर अपना ‘एक परिवार में तीन बच्चों’ का सिद्धांत नहीं थोपना चाहिए।
असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल के दौरान मुसलमानों के खिलाफ दुश्मनी को ‘‘संस्थागत” बना दिया गया है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि आरएसएस और उसके द्वारा प्रायोजित या समर्थित संगठन ‘‘मुस्लिम विरोधी नफरत फैलाने” के लिए जिम्मेदार हैं।
‘यह RSS का दोहरा चरित्र है’
असदुद्दीन ओवैसी यह भी दावा किया कि 2011 की जनगणना के अनुसार, मुस्लिम जनसंख्या वृद्धि दर घट रही है और यह 14.23 प्रतिशत है, जबकि हिंदुओं की जनसंख्या लगभग 80 प्रतिशत है। ओवैसी ने आगे कहा, ‘‘और अब आप कह रहे हैं कि ठीक है, तीन बच्चे पैदा करो। आप कौन होते हैं लोगों के पारिवारिक जीवन में दखल देने वाले? आप भारतीय महिलाओं पर बोझ क्यों डालना चाहते हैं, जिनकी अपनी अलग प्राथमिकताएं हो सकती हैं? इस तरह, यह आरएसएस का दोहरा चरित्र है।”
सम्बंधित ख़बरें
रात में बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सुबह नाम हुआ गायब! शहडोल में संगठन की सियासत पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
MP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
मोहन भागवत ने दिया था यह बयान
बता दें कि, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरूवार को कहा था कि, जनसंख्या को पर्याप्त और नियंत्रण में रखने के लिए प्रत्येक भारतीय परिवार में तीन बच्चे होने चाहिए। भागवत ने यह भी कहा कि आरएसएस किसी पर भी हमला करने में विश्वास नहीं रखता, चाहे वह धार्मिक आधार पर ही क्यों न हो।
‘मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैला रही RSS’
हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें भागवत ने मुसलमानों को ‘‘चोरी का सामान और मुगल बादशाह की औलाद” कहा था। उन्होंने पूछा, ‘‘कौन सभी धर्म संसदों का आयोजन कर रहा है और मुसलमानों के खुलेआम नरसंहार तथा महिलाओं के खुलेआम बलात्कार का आह्वान कर रहा है?” ओवैसी ने आरोप लगाया, ‘‘तो, ये आरएसएस द्वारा प्रायोजित और आरएसएस द्वारा समर्थित संगठन ही हैं जो मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की बात करते हैं और उसे बढ़ावा देते हैं। दरअसल, नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में मुसलमानों के खिलाफ नफरत को संस्थागत बना दिया गया है।”
यह भी पढ़ें : संभल हिंसा जांच रिपोर्ट: दंगे की साजिश, हिंदूओं की घटती आबादी…, 450 पन्नों में दर्ज है पूरी सच्चाई
‘बीजेपी का राजनीतिक रिटायरमेंट होगा’
आगे उन्होंने कहा कि देश के लोगों को आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने की जरूरत को समझना चाहिए, ताकि उसे राजनीतिक संन्यास मिल सके। ओवैसी ने कहा, ‘‘हमें उन्हें खुद ‘रिटायर’ होने का मौका नहीं देना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि भारत की जनता और लोकतंत्र यही चाहते हैं और हम इसके लिए प्रयासरत हैं कि उन्हें (भाजपा को) राजनीति से हमेशा के लिए ‘रिटायर’ कर दिया जाए।” ओवैसी के अनुसार, वी डी सावरकर ने 1937 में अहमदाबाद में हिंदू महासभा के 19वें सत्र में द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का प्रतिपादन किया था और बाद में 1940 में मुस्लिम लीग ने इसका समर्थन किया था।
Aimim chief asaduddin owaisi targeted the statement of rss chief mohan bhagwat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
E20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
Jul 09, 2026 | 10:55 PMरोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
Jul 09, 2026 | 10:54 PMउत्तर भारत सहित इन मार्गों पर चलने वाली ट्रेनें हुईं रद्द, लोणावला-कर्जत खंड पर भूस्खलन का असर
Jul 09, 2026 | 10:53 PMसीहोर: कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल और नवीन कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:52 PMसिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
Jul 09, 2026 | 10:47 PMMP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
Jul 09, 2026 | 10:40 PMVastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














