-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aap Mla Amanatullah Khan Gets Relief Delhi Court Grants Bail
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली राहत, दिल्ली की अदालत ने दी जमानत
- Written By: किर्तेश ढोबले

Photo: AAP MLA Amanatullah Khan/ Twitter
नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के एक अदालत ने आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) को जमानत दे दी है। अमानतुल्लाह खान को कल दिल्ली पुलिस ने मदनपुर खादर में दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाने के दौरान गिरफ्तार किया था।
दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC ) ने कल मदनपुर खादर और धीरसेन मार्ग पर से अवैध और अस्थायी ढांचों को हटा दिया था। वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने रोहिणी और करोल बाग इलाके में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की थी। उल्लेखनीय है कि, दिल्ली के तीनों नगर निगमों- दक्षिण दिल्ली नगर निगम , उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में बीजेपी का शासन है।
साकेत कोर्ट ने आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत दी। अमानतुल्लाह खान को कल दिल्ली पुलिस ने मदनपुर खादर में SDMC द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाने के दौरान गिरफ्तार किया था। फाइल तस्वीर pic.twitter.com/MgpJCLAC3J — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2022
विधायक खान की एक दिन की हिरासत अवधि समाप्त होने पर उन्हें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हिमांशु तंवर के समक्ष पेश किया गया था। जहां अदालत ने दिल्ली पुलिस और आरोपी के वकील की दलीलें सुनने के बाद 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इसी राशि की दो जमानत पर राहत प्रदान की।
न्यायाधीश ने कहा कि आरोपी एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि है और एक विधायक होने के चलते उनसे उम्मीद की जाती है कि वह कानून-व्यवस्था बरकरार रखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जमानत पर रिहा किए जाने पर आरोपी के फरार होने की आशंका नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
देर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
न्यायाधीश ने कहा, ”तथ्य यह है कि आरोपी को अब हिरासत में रखकर पूछताछ की आवश्यकता नहीं है और आरोपी की ओर से किए गए निवेदन तथा तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए जांच अधिकारी द्वारा आरोपी की न्यायिक हिरासत के लिए दायर आवेदन को खारिज किया जाता है और आरोपी अमानतुल्ला खान को जमानत दी जाती है।”
दंगा करना और सरकारी काम में रुकावट डालने की धाराओं के तहत केस दर्ज
बता दें कि, नगर निगम द्वारा शुरू बुलडोजर एक्शन का विरोध करने पर गुरुवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं, उन पर MCD के एक्शन के दौरान दंगा करना और सरकारी काम में रुकावट डालने की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। सबसे पहले उन्हें हिरासत में लिया गया था और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। फिर कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली के तिहाड़ जेल भेजा गया था।
Aap mla amanatullah khan gets relief delhi court grants bail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कार खरीदने से पहले जरूर देखें! भारत की ये 8 कारें हैं सबसे सुरक्षित
Jul 12, 2026 | 07:16 AMनागपुर: काम के बढ़ते तनाव में ठेकेदार ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव
Jul 12, 2026 | 07:15 AMवर्धा में मानसून की बेरुखी से जुलाई में भी गहराया जलसंकट, 90 गांवों में 92 निजी कुओं का हुआ अधिग्रहण
Jul 12, 2026 | 07:13 AMFIFA World Cup 2026: जूड बेलिंघम के डबल गोल से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, नॉर्वे का सफर खत्म
Jul 12, 2026 | 07:13 AMLock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
Jul 12, 2026 | 07:10 AMअमेरिका ने ईरान से मांगी Strait Of Hormuz से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही की गारंटी, ओमान में अहम बातचीत
Jul 12, 2026 | 07:06 AMकॉलेज छात्रा ने किराए के कमरे में लगाई फांसी, दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में परिचितों को ठहराया जिम्मेदार
Jul 12, 2026 | 07:03 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM













