- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 8th March 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 8 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: अक्षय साहू , मनोज आर्या
Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की हालिया घटना पर ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। राष्ट्रपति के अपमान को लेकर पीएम ने बंगाल सरकार पर निशाना साधा है।

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की हालिया घटना पर ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि “अहंकारी व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसका अहंकार नष्ट हो जाता है।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि “एक आदिवासी राष्ट्रपति का घोर अपमान करने वाली पार्टी का अपमान हमेशा के लिए चूर-चूर होकर रहेगा। पश्चिम बंगाल की जनता कभी उस पार्टी को माफ नहीं करेगी, जो एक आदिवासी महिला और देश की राष्ट्रपति के अपमान में शामिल रही।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह का आज से गुजरात दौरा शुरू, गांधीनगर और अहमदाबाद को देंगे करोड़ों की सौगात, BJP ऑफिस में विशेष बैठक
Karnataka Caste Census: इस्तीफे से पहले सिद्धारमैया का बड़ा सियासी दांव, जातिगत जनगणना रिपोर्ट को दी मंजूरी
Bakrid Celebrations In India: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिस तैनात
आधी रात को धमाकों से कांपा ईरान, ट्रंप के ‘बड़े समझौते’ के दावे के बीच अमेरिकी सेना ने किया हमला, मचा हड़कंप
08 Mar 2026 08:47 PM (IST)
08 Mar 2026 08:47 PM (IST)भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 256 रन का लक्ष्य
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य दिया है।
08 Mar 2026 08:09 PM (IST)
08 Mar 2026 08:09 PM (IST)राष्ट्रपति का अपमान देश का अपमान है- विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति के पद का अपमान एक तरफ है, ये भारत की जनता का अपमान करना है। ममता बनर्जी की सरकार उच्छंखल हो चुकी है। इस सरकार को खत्म कर देना चाहिए।
#WATCH रायपुर(छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "राष्ट्रपति के पद का अपमान एक तरफ है, ये भारत की जनता का अपमान करना है। ममता बनर्जी की सरकार उच्छंखल हो चुकी है। इस सरकार को खत्म कर देना चाहिए।" pic.twitter.com/o04JU1Z736
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026
08 Mar 2026 07:17 PM (IST)
08 Mar 2026 07:17 PM (IST)गुजरात में बीजेपी के भ्रष्टाचार से लोग परेशान- अरविंद केजरीवाल
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरे गुजरात में भाजपा के भ्रष्टाचार से, अत्याचार से लोग बहुत परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशान किसान और छोटे व्यापारी हैं। लोगों से बात करने मैं यहां आया हूं। लोग बदलाव चाहते हैं।
#WATCH गांधीनगर(गुजरात): AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज पूरे गुजरात में भाजपा के भ्रष्टाचार से, अत्याचार से लोग बहुत परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशान किसान और छोटे व्यापारी हैं। लोगों से बात करने मैं यहां आया हूं। लोग बदलाव चाहते हैं।" pic.twitter.com/YnTBGTlFcx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026
08 Mar 2026 06:34 PM (IST)
08 Mar 2026 06:34 PM (IST)PM मोदी के बयान पर सीएम ममता का पलटवार
राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत के लिए तय प्रोटोकॉल में चूक पर हुए विवाद पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि हम महिला दिवस क्यों मना रहे हैं। हजार बार, करोड़ों बार, हम मनाएंगे... आपको हमारी आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है।
#WATCH कोलकाता | राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत के लिए तय प्रोटोकॉल में चूक पर हुए विवाद पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि हम महिला दिवस क्यों मना रहे हैं। हज़ार बार, करोड़ों बार, हम मनाएंगे... आपको हमारी आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं… pic.twitter.com/SGrXFC4R9E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026
08 Mar 2026 05:11 PM (IST)
08 Mar 2026 05:11 PM (IST)जो काम पिता ने किया, हम उसे जारी रखेंगे- निशांत कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू में शामिल होने के बाद कहा कि जो पिता जी (नीतीश कुमार) ने काम किया है, हम उसे जारी रखेंगे।
#WATCH पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू में शामिल होने के बाद कहा, "जो पिता जी(नीतीश कुमार) ने काम किया है, हम उसे जारी रखेंगे..." pic.twitter.com/Mr8FfhHOvn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026
08 Mar 2026 04:10 PM (IST)
08 Mar 2026 04:10 PM (IST)अराजकता पैदा करना चाहती हैं ममता बनर्जी- बाबूलाल मरांडी
झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहती हैं। अराजकता की स्थिति पैदा हो, इसके लिए वो कई प्रकार की हरकत लगातार कर रही हैं। केंद्र सरकार की इसपर अच्छी तरह से नजर है...जनता उनका(ममता बनर्जी) साथ नहीं दे रही है।
#WATCH | बोकारो: झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहती हैं। अराजकता की स्थिति पैदा हो, इसके लिए वो कई प्रकार की हरकत लगातार कर रही हैं। केंद्र सरकार की इसपर अच्छी तरह से नजर है...जनता… pic.twitter.com/0gQyaVGO0o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026
08 Mar 2026 03:30 PM (IST)
08 Mar 2026 03:30 PM (IST)हारने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं राहुल गांधी- संजय जायसवाल
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जो राहुल गांधी लेकर आए हैं, उसकी जितनी भर्त्सना की जाए वो कम है। राहुल गांधी अच्छे से जानते हैं कि इसमें कोई दम नहीं है, वो बुरी तरह से हारेंगे लेकिन वो हारने का विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, "लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जो राहुल गांधी लेकर आए हैं, उसकी जितनी भर्त्सना की जाए वो कम है। राहुल गांधी अच्छे से जानते हैं कि इसमें कोई दम नहीं है, वो बुरी तरह से हारेंगे लेकिन वो हारने का विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते… pic.twitter.com/ZEVF3UI5KO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026
08 Mar 2026 02:59 PM (IST)
08 Mar 2026 02:59 PM (IST)मृतक तरुण के परिवार से मिलने पहुंचे सौरभ भारद्वाज
दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज होली 2026 के दौरान उत्तम नगर हत्या मामले में मृतक तरुण कुमार के परिवार से मुलाकात करने के लिए पहुंचे।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज होली 2026 के दौरान उत्तम नगर हत्या मामले में मृतक तरुण कुमार के परिवार से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। pic.twitter.com/95EmatSGoB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026
08 Mar 2026 01:59 PM (IST)
08 Mar 2026 01:59 PM (IST)JDU में शामिल हुए निशांत कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
08 Mar 2026 01:11 PM (IST)
08 Mar 2026 01:11 PM (IST)थोड़ी देर में जेडीयू की सदस्यता लेंगे निशांत कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार थोड़ी देर में आधिकारिक तौर पर जेडीयू की सदस्यता लेंगे।
08 Mar 2026 01:05 PM (IST)
08 Mar 2026 01:05 PM (IST)निशांत कुमार के JDU में शामिल होने पर अखिलेश प्रसाद सिंह की प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने पर कहा, "हम उन्हें(निशांत कुमार को) शुभकामनाएं देते हैं। " उन्होंने आगे कहा, "भाजपा का मतलब ही बुलडोजर राज है।"
08 Mar 2026 12:59 PM (IST)
08 Mar 2026 12:59 PM (IST)आज हम फिर एक बार T20 विश्व कप जीतेंगे: मुर्लीधर मोहोल
केंद्रीय मंत्री मुर्लीधर मोहोल ने कहा, "पूरे भारत में आज यही माहौल है कि आज हम फिर एक बार T20 विश्व कप जीतेंगे। हमारी सभी खिलाड़ियों से अपेक्षा है कि आज फिर एक बार लोगों को खुश करें। मैं बहुत उत्साहित हूं।"
#WATCH पुणे, महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री मुर्लीधर मोहोल ने कहा, "पूरे भारत में आज यही माहौल है कि आज हम फिर एक बार T20 विश्व कप जीतेंगे...हमारी सभी खिलाड़ियों से अपेक्षा है कि आज फिर एक बार लोगों को खुश करें। मैं बहुत उत्साहित हूं..." pic.twitter.com/bRbUzbSE52
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026
08 Mar 2026 12:03 PM (IST)
08 Mar 2026 12:03 PM (IST)भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने धुरंधर स्टाइल में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने धुरंधर स्टाइल में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।
Proud to work alongside the impressive #women of the Australian High Commission who are working to advance the Australia–India partnership. ♀️ This #InternationalWomensDay, meet the trailblazers of @AusHCIndia - the changemakers and proud representatives of modern Australia. pic.twitter.com/ohx2vQLjlV
— Philip Green OAM (@AusHCIndia) March 8, 2026
08 Mar 2026 11:54 AM (IST)
08 Mar 2026 11:54 AM (IST)प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के सरोजिनी नगर में GPRA टाइप-V क्वार्टर का दौरा किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरोजिनी नगर में GPRA टाइप-V क्वार्टर का दौरा किया और महिला आवंटियों को चाबियां सौंपीं। प्रधानमंत्री आज दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरोजिनी नगर में GPRA टाइप-V क्वार्टर का दौरा किया और महिला आवंटियों को चाबियां सौंपीं।
प्रधानमंत्री आज दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/08UcuRs8vI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026
08 Mar 2026 11:25 AM (IST)
08 Mar 2026 11:25 AM (IST)दिल्ली: तरुण हत्याकांड में चलेगा बुलडोजर
दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड मामले में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। आरोपी पर आरोप है कि उसने होली के दौरान एक मुस्लिम महिला को गुब्बारा लगने के बाद अरुण नामक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। अब पुलिस ने आरोपी के घर को बुलडोजर से गिराने की कवायद शुरू कर दी है।
08 Mar 2026 10:57 AM (IST)
08 Mar 2026 10:57 AM (IST)न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के लिए महाकालेश्वर मंदिर में पूजा
आज शाम अहमदाबाद में ICC T20 विश्व कप के फाइनल मैच में न्यूज़ीलैंड पर भारत की जीत के लिए महाकालेश्वर मंदिर में प्रार्थना की गई।
#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: आज शाम अहमदाबाद में ICC T20 विश्व कप के फाइनल मैच में न्यूज़ीलैंड पर भारत की जीत के लिए महाकालेश्वर मंदिर में प्रार्थना की गई।#ICCT20WorldCup pic.twitter.com/gsEeUkn9DY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026
08 Mar 2026 10:21 AM (IST)
08 Mar 2026 10:21 AM (IST)बांसुरी स्वराज ने देश की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई दी
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरे देश की महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई। मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार कोशिशों से, भारत अब सिर्फ़ महिला सशक्तिकरण की बात नहीं करता, बल्कि महिला नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ एक विकसित भारत की नींव रख रहा है। मैं आज बाइक रैली के लिए यहां आकर बहुत खुश हूं।"
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरे देश की महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई... मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार कोशिशों से, भारत अब सिर्फ़ महिला सशक्तिकरण की बात नहीं करता, बल्कि महिला नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने… pic.twitter.com/nnclTYeUDX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026
08 Mar 2026 10:11 AM (IST)
08 Mar 2026 10:11 AM (IST)केंद्रीय गृह सचिव ने राष्ट्रपति मुर्मू अपमान मामले में मांगा जवाब
केंद्रीय गृह सचिव ने बंगाल के मुख्य सचिव से राष्ट्रपति मुर्मू अपमान मामले में आज शाम 5 बजे तक जवाब मांगा है।
08 Mar 2026 09:45 AM (IST)
08 Mar 2026 09:45 AM (IST)अभिनेता अनुपम खेर ने महिलाओं को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई
अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनिया की सभी महिलाओं को मेरा दिल से सलाम। मेरा सच में मानना है कि जिसके पास किसी और को जन्म देने की ताकत है, वह सबसे महान है और वह एक महिला है। आपको आज और 365 दिनों की शुभकामनाएं। आप महान हैं। सभी महिलाएं महान हैं।"
#WATCH मुंबई: अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनिया की सभी महिलाओं को मेरा दिल से सलाम। मेरा सच में मानना है कि जिसके पास किसी और को जन्म देने की ताकत है, वह सबसे महान है और वह एक महिला है। आपको आज और 365 दिनों की शुभकामनाएं। आप महान हैं। सभी महिलाएं… pic.twitter.com/2MuCNXekOj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026
08 Mar 2026 09:06 AM (IST)
08 Mar 2026 09:06 AM (IST)आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला
रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे आशुतोष ब्रह्मचारी पर रास्ते में ही जानलेवा हमला किया गया। यह हमला फतेहपुर और कौशांबी जिले के बीच स्थित सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुआ। आशुतोष ब्रह्मचारी ने हाल ही में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
08 Mar 2026 08:52 AM (IST)
08 Mar 2026 08:52 AM (IST)ईरान में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत, एक लाख बेघर- UN
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने बताया कि युद्ध के कारण ईरान में एक हफ्ते में 1,300 से अधिक लोग मारे गए और करीब 1 लाख लोग बेघर हो गए हैं।
08 Mar 2026 08:08 AM (IST)
08 Mar 2026 08:08 AM (IST)महिला दिवस पर कोलकाता में फिट इंडिया पिंक साइक्लोथॉन 2.0 का आयोजन
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोलकाता में आयोजित फिट इंडिया पिंक साइक्लोथॉन 2.0 में भाग लिया।
#WATCH पश्चिम बंगाल: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, "आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश के 14000 से अधिक स्थानों पर हमारी महिलाएं साइकिलिंग करके देश को महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही हैं। साइकिलिंग बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। यह प्रदूषण का समाधान है। यह हमें फिट… https://t.co/I2I93Mu5z8 pic.twitter.com/MsDL8GQ824
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026
08 Mar 2026 07:44 AM (IST)
08 Mar 2026 07:44 AM (IST)अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज बजट पेश करेगी पंजाब सरकार
पंजाब सरकार आज अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा इसे प्रस्तुत करेंगे। खास बात यह है कि पहली बार कोई सरकार रविवार को और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपना बजट पेश कर रही है।
08 Mar 2026 07:14 AM (IST)
08 Mar 2026 07:14 AM (IST)नॉर्वे: ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास धमाका
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास रविवार तड़के जोरदार धमाका सुनाई दिया। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की।
08 Mar 2026 06:24 AM (IST)
08 Mar 2026 06:24 AM (IST)गैस सिंलेंडर की कीमत में वृद्धि के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन करेंगी ममता बनर्जी
ममता बनर्जी आज गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं से काली साड़ी स्वेटर और बर्तन लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध में शामिल होने की अपील की।
Aaj ki taaja khabar 8th march 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
May 28, 2026 | 10:08 AMइंदौर ने 9वें स्वच्छता खिताब के लिए कसी कमर, शहर में घूम रही सर्वेक्षण की टीम, सामने आई लापरवाही
May 28, 2026 | 10:06 AMताडोबा में कई चर्चित बाघ लापता, शिकार की आशंका से वन विभाग सतर्क, बेंगलुरु के फोटोग्राफर से 3 दिन पूछताछ
May 28, 2026 | 10:01 AMMaharashtra MLC Election से पहले खरीद-फरोख्त का आरोप, कांग्रेस ने महायुति को घेरा
May 28, 2026 | 10:01 AMसेंसेक्स-निफ्टी में उथलपुथल के बीच अचानक थमी Share Market की रफ्तार, इस वजह से बंद रहेगा मार्केट
May 28, 2026 | 09:59 AMअमित शाह का आज से गुजरात दौरा शुरू, गांधीनगर और अहमदाबाद को देंगे करोड़ों की सौगात, BJP ऑफिस में विशेष बैठक
May 28, 2026 | 09:57 AMअमरावती में ‘जहां चाहें यात्रा’ योजना को शानदार प्रतिसाद, 1091 यात्रियों ने उठाया लाभ
May 28, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM













