- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 8 May 2025 Tuesday Live Updates Today Latest And Breaking Hindi Samachar In Hindi
आज की ताजा खबर: एक क्लिक में पढ़ें अब तक की सभी बड़ी खबरें
- Written By: आकाश मसने
Aaj ki Taza Khabar Live: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर फायरिंग की। देश और दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों की सबसे ताजा जानकारी पाने के लिए हमारे इस लाइव पेज से जुड़े रहें।

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj ki Taza Khabar Live: पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीमा पार से गोलाबारी की। इससे एक दिन पहले भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया था। सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक की देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए इस पेज को देख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 09 जून Live: UNSC में भारत का पाकिस्तान पर हमला, ‘फिटना अल हिंदुस्तान’ को बताया प्रायोजित झूठ
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, प्लांट में पिघले हुए स्टील का रिसाव, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप
आज की ताजा खबर 08 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 07 जून : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
08 May 2025 01:52 PM (IST)
08 May 2025 01:52 PM (IST)राहुल गांधी ने संसद के विशेष सत्र की मांग की
सर्वदलीय बैठक में राहुल गांधी ने संसद के विशेष सत्र को लेकर मांग की। आज ऑपेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।
08 May 2025 01:23 PM (IST)
08 May 2025 01:23 PM (IST)ओवैसी बोले- PoK लेने का यह सुनहरा मौका
सर्वदलीय बैठक के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि "सरकार के पास कश्मीर में पाकिस्तान से भिड़ने और कश्मीरियों को अपनाने का सुनहरा अवसर है। पुंछ में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उन्हें आतंकवाद पीड़ित घोषित किया जाना चाहिए और सरकार को उन्हें मुआवजा देना चाहिए और उनके लिए घर मुहैया कराने चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण उन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है।
08 May 2025 12:44 PM (IST)
08 May 2025 12:44 PM (IST)सर्वदलीय बैठक खत्म, ऑपरेशन सिंदूर की दी गई जानकारी
ऑपरेशन सिंदूर पर आयोजित सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में सरकार ने विपक्ष के नेताओं को ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी है।
08 May 2025 12:09 PM (IST)
08 May 2025 12:09 PM (IST)राजस्थान के बीकानेर में सिलेंडर ब्लास्ट से ढही इमारत, 8 की मौत
राजस्थान के बीकानेर में कोतवली, मदन मार्केट के पास गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण पांच मंजिला इमारत ढह गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई। बचाव दल ने आज तीन और शव बरामद किए। संकरी गलियों के कारण बचाव कार्य में बाधा आई। कई घायल पीड़ित अस्पताल में भर्ती हैं, तथा बचाव कार्य जारी है।
Bikaner, Rajasthan: A gas cylinder blast near Kotwali, Madan Market, caused a five-story building collapse, raising the death toll to eight. Rescue teams recovered three more bodies today. Narrow lanes hampered operations. Several injured victims remain hospitalized, and rescue… pic.twitter.com/fq5P1b4o96
— IANS (@ians_india) May 8, 2025
08 May 2025 11:30 AM (IST)
08 May 2025 11:30 AM (IST)NSA अजीत डोभाल ने पीएम मोदी से की मिलाकात, 50 मिनट हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बीच गुरुवार को एक बैठक हुई। यह बैठक में लगभग 50 मिनट चली। इस दौरान डोभाल ने पीएम मोदी काे सीमा सुरक्षा को लेकर जानकारी दी।
08 May 2025 11:25 AM (IST)
08 May 2025 11:25 AM (IST)'ऑपरेशन सिंदूर' पर सर्वदलीय बैठक शुरू
संसद भवन में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है। संसद भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बैठक में मौजूद हैं।
08 May 2025 10:51 AM (IST)
08 May 2025 10:51 AM (IST)सर्वदलीय बैठक के लिए पहुंचने लगे नेता
सर्वदलीय बैठक के लिए नेता पहुंचने लगे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अध्यक्षता में थोड़ी देर में यह बैठक शुरू होगी।
08 May 2025 10:32 AM (IST)
08 May 2025 10:32 AM (IST)गुजरात में 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर परिणाम चेक किया जा सकता है। इस साल गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 83.08% छात्र पास हुए हैं।
08 May 2025 09:52 AM (IST)
08 May 2025 09:52 AM (IST)उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की माैत
उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने इस घटना की पुष्टि की है। प्रशासन और राहत दल हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं।
08 May 2025 09:19 AM (IST)
08 May 2025 09:19 AM (IST)पाकिस्तान के लाहौर में एक के बाद एक हुए तीन धमाके
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान के लाहौर में भीषण धमाके की खबर सामने आ रही है। पाकिस्तानी मीडिया चैनल जियो टीवी और समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक चश्मदीद के हवाले से इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार सुबह पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर में एक विस्फोट की आवाज सुनी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
08 May 2025 08:57 AM (IST)
08 May 2025 08:57 AM (IST)अमृतसर में रात डेढ़ बजे फिर हुई ‘ब्लैकआउट ड्रिल'
राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा ‘मॉक ड्रिल' के तहत अमृतसर में बिजली बंद होने के कुछ ही देर बाद जिला प्रशासन ने बुधवार देर रात को फिर से ‘ब्लैकआउट' अभ्यास किया, जिसमें निवासियों से घर के अंदर रहने और नहीं घबराने की अपील की गई। यह ‘ब्लैकआउट ड्रिल' देर रात करीब डेढ़ बजे की गई।
08 May 2025 08:46 AM (IST)
08 May 2025 08:46 AM (IST)ऑपरेशन सिंदूर: आज 11 बजे होगी सर्वदलीय बैठक
मोदी सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक के अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। जयराम रमेश ने बताया कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें
08 May 2025 08:04 AM (IST)
08 May 2025 08:04 AM (IST)अमृतसर एयरपोर्ट अगले आदेश तक बंद
अमृतसर एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई है। साथ ही एयरपोर्ट को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।
#WATCH | Punjab | Outside visuals from Amritsar airport.
As per Sirivennela, ADCP-2, " We received information that all flights need to be cancelled and the airport has to be shut. The whole airport is shut...until further orders..." pic.twitter.com/juUdRbhz4x
— ANI (@ANI) May 8, 2025
08 May 2025 07:28 AM (IST)
08 May 2025 07:28 AM (IST)जम्मू-कश्मीर के अखनूर में हुई बारिश
जम्मू और कश्मीर में एक बार फिर मौसम बदला है। अखनूर के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह बारिश हुई। बारिश के तेज हवाएं भी चल रही थी।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Rain lashes parts of Akhnoor. pic.twitter.com/gCh8VMes2p
— ANI (@ANI) May 8, 2025
08 May 2025 06:56 AM (IST)
08 May 2025 06:56 AM (IST)PAK मीडिया का दावा- भारत ने पाकिस्तान पर किया ड्राेन अटैक
पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर से जारी तनाव के बीच पाकिस्तानी मीडिया ने गुरुवार को दावा किया है कि भारत ने आज फिर से पाकिस्तान में ड्रोन अटैक किया है। पाकिस्तानी मीडिया चैनल 'जियो न्यूज' का दावा है कि यह ड्रोन पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के गुजरांवाला के डिंगा इलाके में खेत में गिरा है।
08 May 2025 06:53 AM (IST)
08 May 2025 06:53 AM (IST)कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने की फायरिंग
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने दूसरी रात भी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के करनाह इलाके में सीमा पार से फायरिंग की। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
08 May 2025 06:46 AM (IST)
08 May 2025 06:46 AM (IST)राजस्थान के जोधपुर में सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
राजस्थान के जोधपुर प्रशासन ने अगले आदेश तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में छुट्टी की घोषणा की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने यह ऐलान किया है।
Rajasthan | In view of the Jodhpur administration announces holiday in all private and government schools and Anganwadis from today till further orders: District Collector Gaurav Agarwal pic.twitter.com/cIGA2xjtvU
— ANI (@ANI) May 8, 2025
Aaj ki taaja khabar 8 may 2025 tuesday live updates today latest and breaking hindi samachar in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सदर बाजार थाना क्षेत्र में आधी रात गाड़ियों में तोड़फोड़, सवाल उठे तो घटना के बाद पुलिस ने पकडे आरोपी
Jun 09, 2026 | 08:06 AMIndia Weather Update: मॉनसून की रफ्तार बढ़ी, उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
Jun 09, 2026 | 08:00 AMPineapple Benefit: रोज सुबह एक प्लेट अनानास खाने से मिलेंगे 6 फायदे, सेहत में दिखेगा जबरदस्त बदलाव
Jun 09, 2026 | 07:57 AMPeddi Collection Day 5: Ram Charan की ‘पेद्दी’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 5वें दिन की कमाई से उड़े मेकर्स के होश
Jun 09, 2026 | 07:45 AMबंगाल में TMC नेताओं पर एक्शन तेज, पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, ममता सरकार के बाद बढ़ी मुश्किलें
Jun 09, 2026 | 07:32 AMMT Marivex Rescue: ओमान के पास एमटी मैरीवेक्स जहाज में लगी भयंकर आग, सभी 24 भारतीय क्रू सुरक्षित
Jun 09, 2026 | 07:31 AMआज से शुरू हो रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के लिए इंदौर में दिखी मेहमाननवाजी की झलक, 56 दुकान पर खानपान की महफ़िल
Jun 09, 2026 | 07:31 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














