Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 31 अगस्त 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: जम्मू कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से हालात बेकाबू हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दौरा करेंगे और राहत कार्यों समेत कई अन्य बैठकों में हिस्सा लेंगे।

  • By प्रतीक पांडेय, अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 31, 2025 | 09:53 PM

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taza Khabar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से जम्मू कश्मीर के दो दिनी दौरे पर आ रहे हैं। वे बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेंगे और उपराज्यपाल प्रशासन सेना और सुरक्षाबलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

The liveblog has ended.
  • 31 Aug 2025 09:40 PM (IST)

    31 Aug 2025 09:40 PM (IST)

    कल से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र

    राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र से पहले, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की।

    #WATCH राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र से पहले, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/kccJHG8H4g

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025

  • 31 Aug 2025 08:54 PM (IST)

    31 Aug 2025 08:54 PM (IST)

    CM योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों को GPET परीक्षा, कानून व्यवस्था, IGRS, बाढ़ की स्थिति, उर्वरकों की उपलब्धता और राज्य में आगामी त्योहारों के संबंध में संबोधित किया।

    #WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों को GPET परीक्षा, कानून व्यवस्था, IGRS, बाढ़ की स्थिति, उर्वरकों की उपलब्धता और राज्य में आगामी त्योहारों के संबंध में संबोधित किया। pic.twitter.com/JtlTIOjETh

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025

  • 31 Aug 2025 07:51 PM (IST)

    31 Aug 2025 07:51 PM (IST)

    PM मोदी ने शी जिनपिंग को भारत द्वारा आयोजित BRIC शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया

    प्रधानमंत्री मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति शी को 2026 में भारत द्वारा आयोजित BRIC शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया। राष्ट्रपति शी ने निमंत्रण के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और भारत की BRICS अध्यक्षता के लिए चीन का पूर्ण समर्थन देने की पेशकश की।"

    #WATCH तियानजिन, चीन: प्रधानमंत्री मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति शी को 2026 में भारत द्वारा आयोजित BRIC शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया। राष्ट्रपति शी ने निमंत्रण के लिए प्रधानमंत्री का… pic.twitter.com/L3Eoj6YAFJ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025

  • 31 Aug 2025 07:02 PM (IST)

    31 Aug 2025 07:02 PM (IST)

    हम अपने देश में बना हुआ ही खरीदें: शिवराज सिंह चौहान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। उनका आह्वान देश को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने के लिए है। हमारे सामने आज जो चुनौतियां खड़ी हैं उनका एक ही समाधान है कि हमारे देशवासी स्वदेशी अपनाएं। हमारे दैनिक जीवन में जो भी उपयोग में आती है हम अपने देश में बनी हुई ही खरीदें। वह हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी और हमारे लोगों को रोजगार देगी।"

    #WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। उनका आह्वान देश को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने के लिए है। हमारे सामने आज जो चुनौतियां खड़ी हैं उनका एक ही समाधान है कि हमारे… pic.twitter.com/Yy59OE0ZX5

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025

  • 31 Aug 2025 06:20 PM (IST)

    31 Aug 2025 06:20 PM (IST)

    पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड, बिजलीघर में 19 मजदूर फंसे

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के पास ऐलागाड़ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड से धौलीगंगा विद्युत परियोजना की सामान्य और आपातकालीन सुरंगों को जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया, जिससे राष्ट्रीय जलविद्युत निगम लिमिटेड (एनएचपीसी) के 19 श्रमिक बिजलीघर के अंदर फंस गए।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 31 Aug 2025 06:05 PM (IST)

    31 Aug 2025 06:05 PM (IST)

    PM मोदी ने मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली से मुलाकात की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "SCO शिखर सम्मेलन में मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली से मुलाकात की। कुछ साल पहले की अपनी मिस्र यात्रा को याद किया। भारत-मिस्र मित्रता प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही है।"

    Met PM Mostafa Madbouly of Egypt at the SCO Summit. Fondly recalled my Egypt visit a few years ago. India-Egypt friendship is scaling newer heights of progress! pic.twitter.com/SvPSY7llZ8

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2025

  • 31 Aug 2025 05:33 PM (IST)

    31 Aug 2025 05:33 PM (IST)

    SCO स्वागत समारोह में शामिल होने पहुंचे PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों के आधिकारिक स्वागत समारोह में शामिल होने पहुंचे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों के आधिकारिक स्वागत समारोह में शामिल होने पहुंचे।

    (तस्वीरें: ANI/DD) pic.twitter.com/Uzk6XMg3b9

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025

  • 31 Aug 2025 04:18 PM (IST)

    31 Aug 2025 04:18 PM (IST)

    जिनपिंग के साथ PM मोदी की बैठक पर संजय सिंह का हमला

    चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बैठक पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "... क्या आप भूल गए कि प्रधानमंत्री ने चीन के लिए क्या-क्या किया?... चीन के साथ 40 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हुआ लेकिन बदले में चीन ने घाव दिए, विश्वासघात किया... ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन पाकिस्तान के समर्थन में खड़ा था... आज अचानक क्या बदल गया?..."

    #WATCH दिल्ली: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बैठक पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "... क्या आप भूल गए कि प्रधानमंत्री ने चीन के लिए क्या-क्या किया?... चीन के साथ 40 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हुआ लेकिन बदले में चीन ने घाव दिए, विश्वासघात किया...… pic.twitter.com/ufF8gQaqfu

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025

  • 31 Aug 2025 03:34 PM (IST)

    31 Aug 2025 03:34 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नकल कर रहे हैं, अब परिवर्तन आएगा: तेजस्वी यादव

    RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री नकल कर रहे हैं। उनका अपना विजन नहीं है। वे मुख्यमंत्री की तरह नहीं बल्कि धोखेबाज़ मंत्री की तरह व्यवहार कर रहे हैं... बिहार की जनता इनकी चाल और चरित्र को पहचान गई है और अब परिवर्तन आएगा।"

    #WATCH पटना: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री नकल कर रहे हैं। उनका अपना विजन नहीं है। वे मुख्यमंत्री की तरह नहीं बल्कि धोखेबाज़ मंत्री की तरह व्यवहार कर रहे हैं... बिहार की जनता इनकी चाल और चरित्र को पहचान गई है और अब परिवर्तन आएगा।" pic.twitter.com/fQ2wnDakoP

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025

  • 31 Aug 2025 03:10 PM (IST)

    31 Aug 2025 03:10 PM (IST)

    अखिलेश यादव पूरी तरह भ्रमित हैं: ब्रजेश पाठक

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा, "दरअसल, अखिलेश यादव पूरी तरह भ्रमित हैं। उनके पास राज्य और देश को आगे ले जाने के लिए कोई विज़न नहीं है। उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए और राज्य को आगे ले जाने में योगदान देना चाहिए।"

    #WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा, "दरअसल, अखिलेश यादव पूरी तरह भ्रमित हैं। उनके पास राज्य और देश को आगे ले जाने के लिए कोई विज़न नहीं है। उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए और राज्य को आगे ले जाने में योगदान… pic.twitter.com/ya0W3m6l7Y

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025

  • 31 Aug 2025 02:49 PM (IST)

    31 Aug 2025 02:49 PM (IST)

    लखनऊ पटाखा ब्लास्ट में दो मौत की पुष्टि

    संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया, "हमें एक घर में विस्फोट की सूचना मिली है। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। मकान मालिक आलम की पत्नी की मृत्यु हो गई है। उनके बच्चे और पड़ोसी परिवारों के बच्चे घायल हुए हैं..."

    #WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया, "हमें एक घर में विस्फोट की सूचना मिली है। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। मकान मालिक आलम की पत्नी की मृत्यु हो गई है। उनके बच्चे और पड़ोसी परिवारों के बच्चे घायल हुए हैं..." https://t.co/tXmDz2kyB0 pic.twitter.com/tYZiUJlLtK

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 31 Aug 2025 01:51 PM (IST)

    31 Aug 2025 01:51 PM (IST)

    जे.पी. नड्डा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए

    केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

    #WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/Ss08bjP0LH

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025

  • 31 Aug 2025 01:17 PM (IST)

    31 Aug 2025 01:17 PM (IST)

    लखनऊ के बेहटा गांव में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 की मौत

    लखनऊ के गांव बेहटा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई है। इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। अभी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है।

     

  • 31 Aug 2025 12:48 PM (IST)

    31 Aug 2025 12:48 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। पुंछ पुलिस ने मंडी इलाके से तारिक और रियाज नामक दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों के कब्जे से एके सीरीज की राइफल्स भी मिली हैं।

     

     

  • 31 Aug 2025 11:29 AM (IST)

    31 Aug 2025 11:29 AM (IST)

    मराठी टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन

    मराठी टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रिया का निधन मुंबई में मीरा रोड स्थित घर पर  हुआ। प्रिया को कुछ सालों पहले कैंसर हुआ था और वो कैंसर से रिकवर भी कर रही थीं।

  • 31 Aug 2025 10:34 AM (IST)

    31 Aug 2025 10:34 AM (IST)

    7 साल बाद मिले पीएम मोदी और शी जिनपिंग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज 7 सालों के बाद मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच बैठक चल रही है।

     

  • 31 Aug 2025 09:52 AM (IST)

    31 Aug 2025 09:52 AM (IST)

    दिल्ली से इंदौर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

    दिल्ली से इंदौर जाने वाली एयर इंडिया की AI 2913 ने उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई। कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला था जिसके बाद इंजन बंद कर विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली वापस लाया गया।

    पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

  • 31 Aug 2025 09:34 AM (IST)

    31 Aug 2025 09:34 AM (IST)

    दिल्ली से इंदौर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में लगी आग

    नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंदौर जा रही फ्लाइट AI 2913 के इंजन में लगी आग, यू-टर्न लेकर दिल्ली लौटी फ्लाइट।

    Flight AI2913, operating from Delhi to Indore on 31 August, air-returned to Delhi shortly after take-off, as the cockpit crew received a fire indication for the right engine. Following standard procedure, the cockpit crew elected to shut down the engine and returned to Delhi,…

    — ANI (@ANI) August 31, 2025

  • 31 Aug 2025 08:28 AM (IST)

    31 Aug 2025 08:28 AM (IST)

    अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल की तबीयत बिगड़ी

    मराठा आरक्षण को लेकर अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल की तबियत बिगड़ गई है। डॉक्टरों को उनके इलाज के लिए मौके पर बुलाया गया है।

     

  • 31 Aug 2025 07:02 AM (IST)

    31 Aug 2025 07:02 AM (IST)

    मथुरा राधा अष्टमी त्योहार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, पुलिस बल तैनात

    मथुरा DIG आगरा रेंज, शैलेश कुमार पांडे ने कहा, "बरसाना में राधा अष्टमी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल को तैनात किया गया है। CCTV और ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। भीड़ प्रबंधन के लिए एकल मार्ग की व्यवस्था की गई है।"

    #WATCH मथुरा: DIG आगरा रेंज, शैलेश कुमार पांडे ने कहा, "बरसाना में राधा अष्टमी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं...सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल को तैनात किया गया है...CCTV और ड्रोन के माध्यम से भी… pic.twitter.com/y59bUwFuTr

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2025

  • 31 Aug 2025 06:58 AM (IST)

    31 Aug 2025 06:58 AM (IST)

    यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    मंगलवार को यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक लोकभवन में होगी। इस बार की बैठक को बेहद अहम होने वाली है। बैठक में संभल की न्यायिक रिपोर्ट रखी जाएगी और उस पर चर्चा की जाएगी।

Aaj ki taaja khabar 31 august 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 06:49 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 02 अगस्त 2025: दिल्ली में बढ़ रहा बाढ़ का संकट, खतरे के निशान के ऊपर यमुना

2

आज की ताजा खबर 01 अगस्त 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

3

आज की ताजा खबर 30 अगस्त 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

4

आज की ताजा खबर 29 अगस्त 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.