लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
02 Sep 2025 01:16 PM (IST)
कन्हैया लाल की हत्या के आरोपी टेलर जावेद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने जावेद को राजस्थान हाई कोर्ट से मिली जमानत को रद्द करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने एनआईए और कन्हैया लाल के बेटे की ओर से दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है।
02 Sep 2025 11:49 AM (IST)
पंजाब के सन्नौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस की हिरासत से फरार हो गए। वो पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए हैं।फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। विधायक ने पुलिसकर्मियों के ऊपर गाड़ी भी चढ़ाई है।
02 Sep 2025 11:23 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में कहा, "वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी। बेशक, हमारी यात्रा देर से शुरू हुई लेकिन अब हमें कोई रोक नहीं सकता।"
02 Sep 2025 11:05 AM (IST)
इंडिगो के विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एक पक्षी विमान से टकरा गया था जिसके बाद लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार 272 यात्री सुरक्षित हैं।
02 Sep 2025 10:35 AM (IST)
यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। इसी के चलते यमुना किनारे बसे यमुना बाजार की झुग्गियों में पानी भर गया है। अब बढ़ता जलस्तर लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है।
#WATCH | दिल्ली: लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
ड्रोन वीडियो लोहा पुल से है। pic.twitter.com/DldMUVowbV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2025
02 Sep 2025 09:48 AM (IST)
मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलनरत मनोज जरांगे को मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस ने नोटिस जारी कर कहा कि आजाद मैदान खाली कर दिया जाय। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद, मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस जारी किया है।
02 Sep 2025 08:36 AM (IST)
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक तौर पर उनके रिटायरमेंट की पुष्टि की। स्टार्क अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं।
02 Sep 2025 08:10 AM (IST)
मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 25 से 31 अगस्त तक खुफिया सूचनाओं के आधार पर संयुक्त अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की है। भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने मिलकर कई जिलों में उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन उग्रवादी कैडर को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थ बरामद किए।
02 Sep 2025 07:31 AM (IST)
हरियाणा के गुरुग्राम में लगातार बारिश के बाद भीषण जलभराव से यातायात धीमा हो गया है। लोगों को सड़कों पर घंटों बिताने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
#WATCH | Haryana | Severe waterlogging following incessant rainfall results in slow traffic movement in Gurugram pic.twitter.com/C6mQ2pKjlQ
— ANI (@ANI) September 2, 2025
02 Sep 2025 07:00 AM (IST)
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के निदेशक असलम महबूब कहते हैं, "प्रभाव बहुत गंभीर है। हमारे पास 26 अगस्त तक की समय सीमा थी। कोई नया उत्पादन नहीं हो रहा है। 17,000 करोड़ रुपये के उद्योग में, 60% कारोबार अमेरिका जाता है। ज्यादातर माल रुका हुआ है। कारखानों ने अपने कर्मचारियों की संख्या 60-70% तक कम कर दी है।
#WATCH | Bhadohi, UP | Carpet Export Promotion Council (CEPC) Director Aslam Mahboob says, "The effect is severe. We had a deadline till August 26... There is no new production. In the industry of Rs 17,000 crore, 60% of the business goes to America... Most of the goods are on… pic.twitter.com/h8ENddTuMJ
— ANI (@ANI) September 1, 2025
Aaj Ki Taza Khabar 02 august 2025: दिल्ली शहर भारी बारिश के कारण थम गया है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों को घर में रहने को मजबूर कर दिया है। दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। निचले इलाकों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। आज शाम 5 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.50 M पहुंचने का अनुमान है। शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार, यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर के कारण 2 सितंबर को 1700 बजे से लोहा पुल पर यातायात और सार्वजनिक आवाजाही बंद कर दी जाएगी।