- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 30 April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश हो रही है। देश की राजधानी में कई जगहों पर ओले भी गिरे। तेज गर्मी के बाद इस बारिश से लोगों को राहत मिली है।
- Written By: अर्पित शुक्ला , अमन मौर्या

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today: राजधानी दिल्ली-NCR में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से दिल्लीवासियों को गर्मी से मिली राहत। इस दौरान गाजियाबाद और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। यमुना विहार, गाजियाबाद और सीलमपुर में बड़े-बड़े ओले गिरे है। मौसम विभाग ने मौसम अपडेट पर पूर्वानुमान जारी कर बताया था कि 30 अप्रैल को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की संभीवना है। मौसम विभाग के अनुसार, 40-45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। इसको देखते हुए विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम बदलने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर रीजन में तापमान में भारी गिरावट दर्ज किया गया। इससे लोगों को राहत मिली।
सम्बंधित ख़बरें
30 Apr 2026 10:03 PM (IST)
30 Apr 2026 10:03 PM (IST)आज जो हुआ वह EC की गलती- कुणाल घोष
आज जो हुआ वह EC की गलती है। यह तय हुआ था कि आज के बाद कोई भी स्ट्रॉन्ग रूम की सील नहीं तोड़ेगा और बिना आधिकारिक सूचना के अंदर नहीं जाएगा। यह पहला फैसला था। आज जो हुआ वह गलत था। वहां और CCTV कैमरों की जरूरत है, वे मान गए हैं। यह स्क्रीन पर दिखना चाहिए।
#WATCH | धरना खत्म करने के बाद, TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "आज जो हुआ वह EC की गलती है। यह तय हुआ था कि आज के बाद कोई भी स्ट्रॉन्ग रूम की सील नहीं तोड़ेगा और बिना आधिकारिक सूचना के अंदर नहीं जाएगा। यह पहला फैसला था। आज जो हुआ वह गलत था। वहां और CCTV कैमरों की ज़रूरत है, वे मान गए… https://t.co/MvcYIMNVMa pic.twitter.com/juhRYGntfZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2026
30 Apr 2026 09:58 PM (IST)
30 Apr 2026 09:58 PM (IST)भारी बारिश से तमिलनाडु के पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं पर गिरा अस्थायी शेल्टर
तंजावुर और विरुधुनगर से श्रद्धालुओं का एक समूह पलानी आया था। यह समूह भगवान मुरुगन के दर्शन के लिए जा रहा था। उसी समय इलाके में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने लगीं। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु पास में एक अस्थायी टिन शेड के नीचे इकट्ठा हो गए। तेज हवा से शेल्टर की छत गिर गई। 5 बच्चे समेत अन्य श्रद्धालु घायल।
#WATCH | तमिलनाडु: पलानी मुरुगन मंदिर में अचानक तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश के दौरान एक अस्थायी शेल्टर श्रद्धालुओं पर गिर गया। उन्हें इलाज के लिए पलानी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
तंजावुर और विरुधुनगर से श्रद्धालुओं का एक समूह पलानी आया था और इदुंबन कुलम में धार्मिक स्नान करने… pic.twitter.com/76J2Yd3Iv9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2026
30 Apr 2026 09:38 PM (IST)
30 Apr 2026 09:38 PM (IST)TMC फैला रही अफवाह- तपस रॉय
टीएमसी नेताओंं द्वारा लगाए जा रहे आरोप पर भाजपा नेता तपस रॉय ने कहा कि हम स्ट्रॉन्ग रूम की देखभाल के लिए दो लोगों को तैनात करेंगे। TMC सिर्फ अफवाहें फैला रही है, क्योंकि वे अपनी हार की जमीन तैयार कर रहे हैं।
#WATCH | कोलकाता | भाजपा नेता तपस रॉय ने कहा, "...हम स्ट्रॉन्ग रूम की देखभाल के लिए दो लोगों को तैनात करेंगे...वे (TMC) सिर्फ़ अफ़वाहें फैला रहे हैं क्योंकि वे अपनी हार की ज़मीन तैयार कर रहे हैं...यहाँ तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है..." https://t.co/MvcYIMNVMa pic.twitter.com/eQ0btI1K0v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2026
30 Apr 2026 08:42 PM (IST)
30 Apr 2026 08:42 PM (IST)जबलपुर के बरगी डैम में एक क्रूज पलटने से चार लोगों की हुई मौत
जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर के बरगी डैम हादसे में 15 को बचा लिया गया, अन्य की तलाश जारी है।
मध्य प्रदेश | जबलपुर के बरगी डैम में एक क्रूज़ के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, 15 को बचा लिया गया और 12 अन्य के लिए तलाशी अभियान जारी है। खोज और बचाव अभियान जारी है: जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2026
30 Apr 2026 08:13 PM (IST)
30 Apr 2026 08:13 PM (IST)BJP और ECI अधिकारी बैलेट बॉक्स खोलने की कर रहे कोशिश- TMC नेता
TMC नेता शशि पांजा और कुणाल घोष नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर स्ट्रॉन्ग रूम के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आप चुनाव आयोग की लाइवस्ट्रीमिंग और CCTV कैमरे में देख सकते हैं कि कुछ लोग अंदर काम कर रहे हैं। हमारा कोई भी प्रतिनिधि अंदर नहीं है। वे हमें अंदर भी नहीं जाने दे रहे हैं।
#WATCH | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | कोलकाता: TMC नेता शशि पांजा और कुणाल घोष नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर स्ट्रॉन्ग रूम के सामने धरने पर बैठे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि BJP और ECI अधिकारी पार्टी के संबंधित प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना बैलेट बॉक्स खोलने की कोशिश कर रहे हैं।… pic.twitter.com/iYU5DJwfgH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2026
30 Apr 2026 07:28 PM (IST)
30 Apr 2026 07:28 PM (IST)सबके साथ हम समान व्यवहार करें- निशांत कुमार
सद्भाव यात्रा हो रही है। हमने सद्भाव नाम इसलिए रखा है ताकि सभी के साथ हमारा एक भाव रहे। सबके साथ हम समान व्यवहार करें, सबके साथ हमारा प्रेम बना रहे, सबको साथ लेकर चलें।
#WATCH | पटना, बिहार: JDU नेता निशांत कुमार ने कहा, "सद्भाव यात्रा हो रही है। हमने सद्भाव नाम इसलिए रखा है ताकि सभी के साथ हमारा एक भाव रहे... सबके साथ हम समान व्यवहार करें, सबके साथ हमारा प्रेम बना रहे, सबको साथ लेकर चलें, यही सद्भाव यात्रा का उद्देश्य है।" pic.twitter.com/yYquvjZcjD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2026
30 Apr 2026 06:03 PM (IST)
30 Apr 2026 06:03 PM (IST)अजित दादा का सपना पूरा करना है, बहुत काम करना है- जीशान सिद्दीकी
MLC के लिए अपने नामांकन पर NCP नेता ने कहा, अजित दादा का सपना पूरा करना है। बहुत काम करना है। अल्पसंख्यकों और हर समाज का काम करना है। महिलाओं और युवाओं को जोड़ना है। मुंबई, महाराष्ट्र और पूरे देश में NCP का झंडा लहराना है।
#WATCH मुंबई(महाराष्ट्र): NCP नेता जीशान सिद्दीकी ने MLC के लिए अपने नामांकन पर कहा, "अजित दादा का सपना पूरा करना है। बहुत काम करना है। अल्पसंख्यकों और हर समाज का काम करना है। महिलाओं और युवाओं को जोड़ना है। मुंबई, महाराष्ट्र और पूरे देश में NCP का झंडा लहराना है।" pic.twitter.com/UnjtlwyeCc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2026
30 Apr 2026 05:00 PM (IST)
30 Apr 2026 05:00 PM (IST)भाजपा सभी राज्यों में जीतेगी- स्वाति मालीवाल
मीडिया से बात करते भाजपा सांसद ने कहा, भाजपा सभी राज्यों में जीतेगी। मैंने बंगाल में बहुत लोगों से बात की, जमीनी स्तर पर लोगों से बात की और सभी का कहना है कि भाजपा बंगाल में जीत रही है।
#WATCH | दिल्ली | राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एग्जिट पोल पर कहा, "भाजपा सभी राज्यों में जीतेगी। मैंने बंगाल में बहुत लोगों से बात की, जमीनी स्तर पर लोगों से बात की और सभी का कहना है कि भाजपा बंगाल में जीत रही है। भाजपा बंगाल में इसलिए भी जीत रही है क्योंकि जो TMC है उसने… pic.twitter.com/5u8dtG8O9Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2026
30 Apr 2026 04:14 PM (IST)
30 Apr 2026 04:14 PM (IST)लद्दाख प्रतिनिधिमंडल से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने की मुलाकात
लद्दाख से आए प्रतिनिधिमंडल से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलाकात की।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लद्दाख प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
(तस्वीर सोर्स: AICC) pic.twitter.com/9D9Rp67Sa8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2026
30 Apr 2026 03:26 PM (IST)
30 Apr 2026 03:26 PM (IST)सारे वोट एक विपक्ष के पास नहीं गए- अधीर रंजन चौधरी
विपक्षी पार्टियों को ज्यादा वोट मिले हैं। सत्ता विरोधी लहर थी लेकिन विपक्ष में वोटों का बंटवारा हुआ है। सारे वोट एक विपक्ष के पास नहीं गए हैं। विपक्ष में कई पार्टियां थीं कांग्रेस, CPI(M), भाजपा आदि।
#WATCH मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "विपक्षी पार्टियों को ज्यादा वोट मिले हैं। सत्ता विरोधी लहर थी लेकिन विपक्ष में वोटों का बंटवारा हुआ है। सारे वोट एक विपक्ष के पास नहीं गए हैं। विपक्ष में कई पार्टियां थीं कांग्रेस, CPI(M),… pic.twitter.com/bqepPxePtV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2026
30 Apr 2026 02:34 PM (IST)
30 Apr 2026 02:34 PM (IST)रायपुर के सड्डू स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग
छत्तीसगढ़ के रायपुर में सड्डू स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
#WATCH | रायपुर, छत्तीसगढ़: सड्डू में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/u08c16FbV9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2026
30 Apr 2026 01:19 PM (IST)
30 Apr 2026 01:19 PM (IST)देश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री मायावती का अपमान किया: CM योगी
CM योगी ने 1995 के गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय देश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री मायावती का अपमान किया गया था और उन पर हमला हुआ था, जो एक शर्मनाक घटना थी। सीएम योगी ने साह बानो केस का हवाला देते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उस समय मुस्लिम महिला के अधिकारों से समझौता किया गया और अगर कानून का सम्मान करते हुए शाहबानो को न्याय मिला होता, तो हालात अलग होते। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता ब्रह्म दत्त द्विवेदी ने उस समय मायावती की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर गेस्टहाउस में हस्तक्षेप किया था, जिसके बाद वे सुरक्षित बाहर आ सकीं।
30 Apr 2026 12:21 PM (IST)
30 Apr 2026 12:21 PM (IST)जम्मू से श्रीनगर वंदे भारत को रेल मंत्री ने दिखाई झंडी
जम्मू से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस को गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही श्रीनगर और जम्मू के बीच वंदे भारत सेवा की शुरुआत हो गई है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन दोनों शहरों के बीच संचालित होगी, जिससे यात्रियों का सफर और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। इस रूट पर दो वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी।
30 Apr 2026 12:01 PM (IST)
30 Apr 2026 12:01 PM (IST)सपा का आचरण देख गिरगिट भी सकुचा जाए: CM योगी
उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण को लेकर सपा पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि जिसका आप विरोध कर रहे हैं उसी की मैं भूमिका तैयार कर रहा हूं, आप लोगों के आचरण को देखते हुए गिरगिट भी सकुचा जाए कि कौन आ गया है ये।
30 Apr 2026 11:05 AM (IST)
30 Apr 2026 11:05 AM (IST)IPAC के निदेशक विनेश चंदेल को मिली जमानत
IPAC के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल को जमानत मिल गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लांड्रिंग के मामले में जमानत दी है। ED ने भी कोर्ट में विनेश की जमानत याचिका का विरोध नहीं किया।
30 Apr 2026 10:31 AM (IST)
30 Apr 2026 10:31 AM (IST)दिल्ली के द्वारका गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से 3 मासूमों की मौत
दिल्ली के द्वारका इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
30 Apr 2026 10:23 AM (IST)
30 Apr 2026 10:23 AM (IST)पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला
सुप्रीम कोर्ट आज कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई करने वाला है, जिसमें उन्होंने गुवाहाटी हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें असम पुलिस द्वारा दर्ज एक आपराधिक मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।
30 Apr 2026 09:39 AM (IST)
30 Apr 2026 09:39 AM (IST)लद्दाख में सुबह-सुबह आया भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि लद्दाख के लेह में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह 3.54 बजे आया।
30 Apr 2026 08:31 AM (IST)
30 Apr 2026 08:31 AM (IST)MP के धार में पिकअप पलटने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश के धार जिले से बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
30 Apr 2026 08:07 AM (IST)
30 Apr 2026 08:07 AM (IST)यूपी में आज विधानसभा का विशेष सत्र
यूपी में आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामे के आसार है। साथ ही कई संशोधन अध्यादेश भी पेश किए जाएंगे।
30 Apr 2026 07:46 AM (IST)
30 Apr 2026 07:46 AM (IST)दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले
अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ। चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया। डीएसपी कैलाश जिंदल के अनुसार, हादसा रात करीब 1 बजे मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 के नजदीक हुआ।
30 Apr 2026 07:32 AM (IST)
30 Apr 2026 07:32 AM (IST)रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करेंगे
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करेंगे।
30 Apr 2026 07:03 AM (IST)
30 Apr 2026 07:03 AM (IST)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन में शामिल होंगे
वे आज दिल्ली में राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे।
30 Apr 2026 06:52 AM (IST)
30 Apr 2026 06:52 AM (IST)बंगाल में 91.66 फीसदी मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में छिटपुट हिंसा के बीच 91.66 फीसदी मतदान हुआ है। अभी फाइनल आंकड़े आना बाकी है। चुनाव आयोग का कहना है कि शाम 7:45 बजे तक विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 91.66% मतदान हुआ. पहले चरण में 93.19% वोटिंग हुई थी। इस तरह दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान प्रतिशत 92.47% रहा।
Aaj ki taaja khabar 30 april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील का असर, इंदौर-उज्जैन मेयर ने कार छोड़ ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन से किया सफर
May 15, 2026 | 01:20 PMरक्षा मंत्रालय की जमीन पर अवैध निर्माण कर लोगों से ठगे करोड़ों रुपये, दो आरोपी गिरफ्तार
May 15, 2026 | 01:15 PMताजपोशी से पहले ही बढ़ी मुश्किलें! वीडी सतीशन के सामने रमेश चेन्निथला की ‘नाराजगी’ बनी सबसे बड़ी दीवार
May 15, 2026 | 01:15 PMमां बनने के बाद क्यों छिन जाता है एक्ट्रेसेस का काम? Rubina Dilaik ने इंडस्ट्री की सोच पर उठाए सवाल
May 15, 2026 | 01:13 PMIPL के इन 3 कप्तानों पर गाज गिरनी तय, छिन जाएगी कप्तानी; कहीं ये आपके फेवरेट प्लेयर तो नहीं, देखें लिस्ट
May 15, 2026 | 01:13 PMयवतमाल में तेजस्विनी को-ऑपरेटिव्ह पतसंस्था ने निवेशकों को लगाया 10 करोड़ का चूना, झांसा देकर संचालक मंडल फरार
May 15, 2026 | 01:01 PMMP हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती पर अंतरिम रोक, सरकार और MPPSC से जवाब तलब
May 15, 2026 | 12:54 PMवीडियो गैलरी

30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM














