

Nagpur Heatwave Fire: नागपुर शहर में तेज धूप और बढ़ते तापमान के साथ आग लगने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को 4 घंटों के भीतर शहर में 3 अलग-अलग स्थानों से आग की घटना सामने आई। आग में जलकर वाहन, दुकान और कोल कंपनी में रखा कोयला खाक हो गया। गनीमत रही कि किसी भी हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
पहली घटना टेकानाका में बुद्ध विहार के पास हुई। सुबह करीब 10 बजे सामान से भरे एक मालवाहन में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर सुगतनगर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची, मशक्कत के बाद जवानों ने आग पर काबू पाया, हादसे में मालवाहन और उसमें रखा सामान खाक हो गया। आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
दूसरी घटना जबलपुर रोड पर हुई। यहां सर्वज्ञ जैन की लक्ष्मी कोल नाम कोयले की कंपनी है। दोपहर करीब 12।45 बजे कंपनी में कोयले के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैली। आनन-फानन में दमकल विभाग को जानकारी दी गई। कलमना अग्निशमन केंद्र के जवानों ने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग में जलकर कोयले का डेर खाक हो गया। दमकल विभाग के अनुसार यह आग तेज धूप के कारण लगी।
तीसरी घटना हुड़केपवर थाना क्षेत्र से उजागर हुई। दोपहर 2 बजे हुडकेश्वर रोड स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग ने जल्द ही विकराल रूप ले प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी।
तुरंत सक्करदस फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड को घटनास्थल की और रवाना किया गया, कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने आग बुझाई आग में जलकर दुकान में रखें 3 डीप फ्रीजर, 2 फ्रीज, टेबल और कुर्सी समेत अन्य सामान राख हो गया।