

Bengaluru Bowring and Lady Curzon Hospital Wall Collapse: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। शहर के बॉरिंग और लेडी अस्पताल के पास के एक कंपाउंड की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मुख्यंत्री सिद्धारमैया ने मृतकों के लिए 5 लाख रुपये की मुआवजे की घोषणा भी की।
बेंगलुरू के कुछ इलाकों में अचानक मौसम बदलने और जोरदार बारिश होने से शहर के कुछ हिस्सों से जल भराव की समस्या भी देखने को मिली। इसी बीच बॉरिंग और लेडी कर्जन हॉस्पिटल की दीवार गिरने की खबर सामने आई। हादसे में कई राहगीर चपेट में आए।
चश्मदीदों से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में अचानक भारी के चलते वेंडर और वहां से गुजरने वाले राहगीर एक पुराने दीवार के पास जाकर छिप गए। इस दौरान तेज बारिश से बचने के लिए लोगों ने एक तिरपाल शीट का भी इस्तेमाल किया। इसी बीच तेज बारिश के साथ हवा के झोंके से पलभर में ही दीवार गिर गई।
बेंगलुरू में घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोग और राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। बचाव कार्य में वे मलबे में दबे कुछ लोगों को निकालने में कामयाब रहे। हालांकि घटना के तुरंत बाद इमर्जेंसी टीमों को अलर्ट कर दिया गया। हालात का जायजा लेने शहर के पुलिस कमिश्नर समेत अन्य सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
बॉरिंग और लेडी कर्जन हॉस्पिटल के पास एक कंपाउंड की दीवार गिरने से हुए हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे में मृतकों के लिए 5 लाख रुपये की मुआवजे की घोषणा की। हादसे के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने भी हादसे वाली जगह का दौरा किया। और बचाव कार्य का जायजा लिया।