

Delhi-Mumbai Expressway Accident: अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ। चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया।
डीएसपी कैलाश जिंदल के अनुसार, हादसा रात करीब 1 बजे मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 के नजदीक हुआ। कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वाहन आग के गोले में बदल गया, जिससे सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिल सका।
कार में मध्य प्रदेश के श्योपुर निवासी तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष सवार थे, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, चालक विनोद कुमार मेहर किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया।
राहगीरों की सूचना पर एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम, एंबुलेंस और लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ नेकीराम सहित पुलिस टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दमकल विभाग को भी सूचना दी गई।
डीएसपी कैलाश जिंदल ने घायल चालक को इलाज के लिए पिनान के सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे अलवर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज अलवर के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सूचना मिलते ही लक्ष्मणगढ़ थाने की पुलिस टीम और एसएचओ नेकीराम भी घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल विभाग को बुलाया गया। हालांकि, दमकलकर्मियों के पहुंचने तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल चुकी थी। कुछ देर बाद डीएसपी कैलाश जिंदल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
हादसे में करीब 80 प्रतिशत झुलसे कार चालक को इलाज के लिए पिनान के सीएचसी भेजा गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज अलवर के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस हादसे में झुलसे लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।