Tiger Shroff Career: फ्लॉप फिल्मों के बाद डिप्रेशन तक पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फिर ऐसे की दमदार वापसी

Tiger Shroff Flop Films: टाइगर श्रॉफ ने 11 साल के करियर में 11 फिल्में कीं, लेकिन सिर्फ War ही ब्लॉकबस्टर रही। बावजूद इसके, एक्शन, डांस और फिटनेस के दम पर टाइगर श्रॉफ यूथ आइकन बने हुए हैं।
Tiger Shroff birthday age blockbuster War flop films Heropanti debut net worth
टाइगर श्रॉफ (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tiger Shroff Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को मुंबई में हुआ था। टाइगर श्रॉफ आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। जैकी श्रॉफ के बेटे होने के बावजूद टाइगर ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। एक्शन, डांस और फिटनेस के दम पर उन्होंने युवाओं के बीच खास फैन फॉलोइंग तैयार की है।

टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है, लेकिन बचपन से ही जैकी श्रॉफ उन्हें प्यार से ‘टाइगर’ बुलाते थे। यही नाम आगे चलकर उनकी पहचान बन गया। मार्शल आर्ट्स और जिम्नास्टिक में माहिर टाइगर ने खुद को एक्शन हीरो के रूप में स्थापित किया। टाइगर श्रॉफ के जन्म के समय मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई उन्हें देखने पहुंचे थे। उन्होंने 101 रुपये साइनिंग अमाउंट के तौर पर दिए और कहा कि वे ही टाइगर को लॉन्च करेंगे। हालांकि, टाइगर श्रॉफ ने अपने दम पर इंडस्ट्री में एंट्री की।

करियर की शुरुआत और संघर्ष

टाइगर श्रॉफ ने 2014 में फिल्म हीरोपंती से डेब्यू किया। फिल्म के गाने ‘व्हिसल बजा’ और ‘रब्बा’ हिट रहे, लेकिन अभिनय को लेकर उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ी। इसके बाद टाइगर श्रॉफ ने बागी, ​​ए फ्लाइंग जट्ट, मुन्ना माइकल और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, टाइगर श्रॉफ की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकीं। 2019 में रिलीज हुई वॉर टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन नजर आए।

पर्सनल लाइफ और अफेयर्स

टाइगर का नाम एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ लंबे समय तक जुड़ा रहा। दोनों को अक्सर साथ देखा गया, लेकिन 2022 के बाद से वे अलग नजर आए। इसके अलावा श्रद्धा कपूर के साथ भी उनका नाम चर्चा में रहा, हालांकि दोनों ने खुद को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया। टाइगर फिल्मों के अलावा फिटनेस ब्रांड्स और एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे एक फिल्म के लिए 20-30 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 163 करोड़ रुपये है। भले ही उनके खाते में एक ही ब्लॉकबस्टर हो, लेकिन एक्शन और फिटनेस के दम पर टाइगर आज भी युवाओं के बीच ‘हिट’ हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com