-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Delhi Heat Wave March 2 2026 Temperatures Rise Up Bihar City Forecast
आज का मौसम 02 मार्च 2026: दिल्ली में गर्मी का कहर, UP-बिहार में भी ऊपर जाएगा पारा, जानें अपने शहर का हाल
- Written By: अक्षय साहू
Weather Today India 2026: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी सबसे गर्म रही और मार्च की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है, बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

दिल्ली में गर्मी का कहर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Today Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है और इस बार फरवरी पिछले तीन साल की तुलना में सबसे गर्म रही है। मार्च की शुरुआत भी तेज धूप और बढ़ती गर्मी के साथ हुई है। आमतौर पर पिछले वर्षों में मार्च के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक हल्की ठंड का एहसास बना रहता था, लेकिन इस बार फरवरी से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। हालांकि बीते दो दिनों से चल रही तेज हवाओं के कारण सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की गई, फिर भी दिन और रात के तापमान पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा।
मौसम विभाग ने 7 मार्च तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक अगले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 4 मार्च से तापमान में और बढ़ोतरी शुरू होने का अनुमान है। वर्तमान में करीब 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, हालांकि इनकी गति में धीरे-धीरे कमी आ सकती है।
गर्म रहने वाला है दिल्ली का तापमान
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update:17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
8-9 दिन बाद नागपुर को उमस से राहत, हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना; पारा 7 डिग्री तक लुढ़का
Maharashtra Weather: आज राज्य में 20 जिलों में येलो अलर्ट, मानसून की जोरदार वापसी, जानें आपके शहर का मौसम
Weather Update: 18 जुलाई को मौसम का बड़ा अलर्ट! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
अनुमान है कि मार्च के दूसरे सप्ताह तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। इसका सीधा मतलब है कि जैसे-जैसे मार्च आगे बढ़ेगा, गर्मी और अधिक तीव्र होती जाएगी। लोगों को अब ठंड से नहीं बल्कि बढ़ती गर्मी से सावधान रहने की जरूरत है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में किसी सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के संकेत नहीं हैं, इसलिए बारिश की संभावना भी नहीं जताई गई है। मौसम साफ बना रहेगा और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है।
हालांकि 4 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। एनसीआर से जुड़े हरियाणा के करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत जैसे जिलों में हल्की बारिश देखी जा सकती है। इससे इन क्षेत्रों में तापमान में हल्का बदलाव संभव है।
यूपी में मार्च में ही पड़ने लगी मई-जून वाली गर्मी
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। मार्च के पहले ही दिन कई जिलों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नोएडा में 5 मार्च तक आंधी चलने की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गर्मी लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।
बिहार में दिखने लगा गर्मी का असर
बिहार में भी तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। राज्य के कई जिलों में पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। विशेषकर पूर्वी जिलों में गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 मार्च को मौसम में आंशिक बदलाव संभव है, लेकिन कुल मिलाकर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: बिहार के जमुई में मस्जिद के बाहर गोलीबारी, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
हिमाचल-हरियाणा और पंजाब में बारिश के संकेत
पहाड़ी राज्यों में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी है, जिससे वहां का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। आगामी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। इससे इन इलाकों में मौसम में अस्थायी बदलाव देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर मार्च के पहले पखवाड़े में उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी तेजी से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
Delhi heat wave march 2 2026 temperatures rise up bihar city forecast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में एसटी बस यात्रा महंगी: लालपरी के किराये में 13.56% बढ़ोतरी, प्रस्ताव को मंजूरी
Jul 18, 2026 | 07:24 AMनागपुर मनपा को राज्य सरकार की बड़ी सौगात; बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए मिले 217 करोड़ रुपये
Jul 18, 2026 | 07:22 AMरोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने अफवाहों को किया खारिज
Jul 18, 2026 | 07:19 AMनिगम आयुक्त का मास्टर प्लान सड़कों का निरीक्षण, एजेंसी को टर्मिनेशन नोटिस के दिए निर्देश
Jul 18, 2026 | 07:17 AMWeather Update:17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
Jul 18, 2026 | 07:16 AMजब राजेश खन्ना ने कहा- ‘अब जाने का वक्त आ गया…’,’काका’ ने मौत से पहले कही थी ऐसी बात, आखिरी शब्द बने अमर
Jul 18, 2026 | 07:14 AMIran Attack Kuwait: ईरान के हमले से कुवैत में भारी तबाही, सैन्य ठिकाने और पानी का प्लांट तबाह
Jul 18, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM













