

Maharashtra Gram Panchayat Election 2026: राज्य की जिन ग्रामपंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, उनमें वर्तमान सरपंचों को प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया गया है, लेकिन अब इन ग्रामपंचायतों के आम चुनाव का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है।
चुनाव आयोग की गतिविधियों और निर्धारित समयसारणी के अनुसार, 4 मई 2026 के बाद राज्य की ग्रामपंचायत चुनाव किसी भी समय घोषित हो सकते हैं।
इससे पहले ग्रामपंचायतों की वार्ड रचना प्रक्रिया में 20 फरवरी को गूगल मैप के आधार पर वार्ड निर्माण का प्रारंभिक खाका तैयार किया गया। इसके अलावा 27 फरवरी को पटवारी और ग्रामसेवक द्वारा स्थलीय निरीक्षण और सीमा निर्धारण का कार्य किया गया है।
इच्छुकों की नजर अब गांवों पर राजनीतिक हस्तियों का रुख अब स्थानीय ग्रामपंचायतों की ओर बढ़ने वाला है। खास बात यह है कि सरपंच पद का आरक्षण पहले ही घोषित किया जा चुका है और इस बार सरपंच का चुनाव सीधे मतदाताओं से होगा,जिससे यह चुनाव बहुत ही प्रतिस्पर्धात्मक और प्रतिष्ठा का बन जाएगा। 4 मई को अंतिम वार्ड रचना प्रकाशित होने के बाद, चुनाव आयोग किसी भी समय मतदान कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
11 मार्च 2026: वार्ड निर्माण का प्रस्ताव उपविभागीय अधिकारी को प्रस्तुत करना।
23 से 30 मार्च 2026: राज्य चुनाव आयोग द्वारा वार्ड रचना को प्राथमिक मंजूरी।
7 अप्रैल 2026: वार्ड रचना पर आपत्तियां और सुझाव दर्ज करने की अंतिम तिथि।
4 मई 2026 : राज्य चुनाव आयोग द्वारा अंतिम वार्ड रचना की मंजूरी और प्रकाशन।