लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
आज की ताजा खबर: इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने गाजा सिटी के सबरा इलाके में एक टारगेटेड एयरस्ट्राइक के जरिए हमास के टॉप सैन्य लीडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा को मार गिराया है। आईडीएफ की ओर से ऐसा दावा किया गया है। अल-इस्सा को 7 अक्टूबर 2023 के नरसंहार का मास्टरमाइंड और हमास के सैन्य विंग के संस्थापक सदस्यों में से एक बताया गया है। इजरायली डिफेंस फोर्स ने अपने बयान में कहा है कि अल-इस्सा हमास की सैन्य ताकत बढ़ाने, ट्रेनिंग देने और 7 अक्टूबर के हमले की प्लानिंग बनाने में अहम भूमिका निभा रहा था। वह हमास की वायु और नौसेना हमलों की योजनाओं में भी शामिल रहा था।
29 Jun 2025 09:25 PM (IST)
भारतीय सेना ने रविवार को जम्मू कश्मीर के तारकुंडी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उसे नियंत्रण रेखा पार कर इस ओर आने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया गया। सेना के अधिकारी फिलहाल पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ कर रहे हैं, जिसकी पहचान मोहम्मद अरीब अहमद के रूप में हुई है। वह कोटली जिले के निकियाल तहसील के डेटोट के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ का पुत्र है।
29 Jun 2025 07:14 PM (IST)
रेलवे ट्रेन के चलने से करीब 4 घंटे पहले चार्ट तैयार करता है। इससे खासकर उन लोगों को परेशानी होती है जो दूर-दराज या आसपास के शहरों से ट्रेन पकड़ने आते हैं। अब एक नया प्रस्ताव है जिसमें ट्रेन के प्रस्थान से 8 घंटे पहले चार्ट बनाने की बात कही गई है। जिन ट्रेनों का समय दोपहर 2 बजे से पहले का होगा, उनका चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे बना दिया जाएगा। रेल मंत्री ने इस बदलाव का समर्थन किया है और इसे धीरे-धीरे लागू करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी को असुविधा न हो।
29 Jun 2025 06:22 PM (IST)
29 Jun 2025 04:07 PM (IST)
29 Jun 2025 03:08 PM (IST)
आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली में झुग्गियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी की गारंटी झूठी, फर्जी तथा नकली है। आगे कभी जिंदगी में मोदी की गारंटी पर भरोसा मत करना। आप नेता ने आगे कहा कि चुनाव के समय मोदी जी ने आपको गारंटी दी थी- 'जहां झुग्गी-वहां मकान।' उस वक्क उनका मतलब था- 'जहां झुग्गी-वहां मैदान।'
29 Jun 2025 02:04 PM (IST)
पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले में पुरी के जिला कलेक्टर और SP का ट्रांसफर हो गया है। वहीं, DCP विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रत्येक मृतक श्रद्धालु के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
29 Jun 2025 01:12 PM (IST)
AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो बहुत सारे लोगों को उम्मीद थी कि केंद्र में भाजपा की सरकार है, राज्य में भाजपा की सरकार है, उपराज्यपाल, नगर निगम, पुलिस भाजपा के हैं तो कुछ अच्छा होगा। यही सारे भाजपा के नेता चुनाव के समय झुग्गियों में प्रवास करते थे और प्रधानमंत्री ने भी वादा किया था कि जहां झुग्गी वहीं मकान देंगे। हालांकि 3 महीने बाद ही पूरी दिल्ली में निर्ममता के साथ लोगों को उजाड़ा जा रहा है, आज इससे ज्यादा दर्दनाक स्थिति पूरे देश में कहीं नहीं है।
#WATCH | दिल्ली: AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो बहुत सारे लोगों को उम्मीद थी कि केंद्र में भाजपा की सरकार है, राज्य में भाजपा की सरकार है, उपराज्यपाल, नगर निगम, पुलिस भाजपा के हैं तो कुछ अच्छा होगा। यही सारे भाजपा के नेता चुनाव के समय झुग्गियों… pic.twitter.com/RmPr9cSosW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025
29 Jun 2025 12:28 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 123वां एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। इस रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने योग दिवस पर चर्चा की। पीएम ने कहा कि इंटरनेशनल योग दिवस लगातार भव्य होता जा रहा है। साथ ही पीएम ने इस बार योग दिवस की थीम और हाल ही में इमरजेंसी के पूरे 50 सालों को लेकर भी चर्चा और कहा कि इमरजेंसी में लोकतंत्र की हत्या की गई और भारत के लोगों को परेशान किया गया।
29 Jun 2025 11:37 AM (IST)
ओडिशा के पुरी में हुए भगदड़ में अपनी पत्नी को खोने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि जब यह घटना हुई, तो किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की, न ही अग्निशमन अधिकारियों ने, न ही बचाव दल ने, न ही अस्पताल की टीम ने। यह एक दयनीय घटना है जिसे व्यक्त नहीं किया जा सकता।
पुरी, ओडिशा: भगदड़ में अपनी पत्नी को खोने वाले एक व्यक्ति ने कहा, "जब यह घटना हुई, तो किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की, न ही अग्निशमन अधिकारियों ने, न ही बचाव दल ने, न ही अस्पताल की टीम ने। यह एक दयनीय घटना है जिसे व्यक्त नहीं किया जा सकता..." https://t.co/n596aJuXTE pic.twitter.com/SBOi4DcfRv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025
29 Jun 2025 11:06 AM (IST)
लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। जान-माल की सुरक्षा के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है और राहत एवं बचाव दल को सक्रिय कर दिया गया है। कल मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के बाद आगे की यात्रा के बारे में निर्णय लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों के लिए न निकलें।
29 Jun 2025 10:11 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज बहुत ही सुंदर दर्शन हुए और सभी साथियों के साथ हमने यहां पर प्रभु के चरणों में यही प्रार्थना की कि विकसित भारत की छांव में विकसित दिल्ली भी आगे बढ़े, तरक्की करे, हर एक देशवासी पर प्रभु का आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे।
#WATCH | वृंदावन, मथुरा: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज बहुत ही सुंदर दर्शन हुए और सभी साथियों के साथ हमने यहां पर प्रभु के चरणों में यही प्रार्थना की कि विकसित भारत की छांव में विकसित दिल्ली भी आगे बढ़े, तरक्की करे, हर एक देशवासी पर प्रभु का आशीर्वाद ऐसे ही बना… https://t.co/cGd16TbXVK pic.twitter.com/JV4AizQWJR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025
29 Jun 2025 09:27 AM (IST)
ओडिशा के पुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज रविवार की सुबह श्रीगुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 10 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी आ रही है।
29 Jun 2025 08:45 AM (IST)
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने लालबाजार पुलिस मुख्यालय से रिहा होने पर कहा कि मुझे विरोध करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद, पुलिस ने मुझसे कहा कि अगर मैं जमानत बांड पर हस्ताक्षर करता हूं तो वे मुझे रिहा कर देंगे। हमने इसका विरोध किया और पूरी रात मैं और हमारे कार्यकर्ता लालबाजार पुलिस मुख्यालय में रहे।
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने लालबाजार पुलिस मुख्यालय से रिहा होने पर कहा, "मुझे विरोध करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद, पुलिस ने मुझसे कहा कि अगर मैं जमानत बांड(Bail Bond) पर हस्ताक्षर करता हूं तो वे मुझे रिहा कर देंगे। हमने इसका विरोध… pic.twitter.com/flKJbN0jgO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025
29 Jun 2025 07:47 AM (IST)
उत्तराखंड के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बलिगढ़ में बादल फटने से निर्माणाधीन होटल साइट को भारी नुकसान पहुंचा है। निर्माणाधीन होटल साइट पर काम कर रहे 8-9 मजदूर लापता हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर रवाना हो गई है।
29 Jun 2025 06:59 AM (IST)
#WATCH पश्चिम बंगाल | भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने लालबाजार पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को रखा गया है। पुलिस ने उन्हें कल उस समय हिरासत में लिया था जब वह कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित सामूहिक बलात्कार की… pic.twitter.com/JhbYONZVZJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025
29 Jun 2025 06:56 AM (IST)
बिहार के हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मैं नहीं मानता कि बिहार की जनता पुन: एक बार फिर बिहार में जंगल राज लाने के लिए RJD के किसी भी नेता को चुनने का काम करेगी। 1990 का वो दशक जब इनकी पार्टी और परिवार के द्वारा जिस तरीके से बिहार और बिहारियों को प्रताड़ित करने का कार्य किया गया वो यादे आज भी हर उस बिहारी के जहन में है।
#WATCH हाजीपुर | केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "...मैं नहीं मानता कि बिहार की जनता पुन: एक बार फिर बिहार में जंगल राज लाने के लिए RJD के किसी भी नेता को चुनने का काम करेगी। 1990 का वो दशक जब इनकी पार्टी और परिवार के द्वारा जिस तरीके से बिहार और बिहारियों को प्रताड़ित करने… pic.twitter.com/dNJDG8ROlm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025
29 Jun 2025 06:51 AM (IST)
इज़रायली डिफेंस फोर्स ने एक टारगेटेड एयरस्ट्राइक के जरिए हमास के टॉप आर्मी लीडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा को मार गिराया है। अल-इस्सा को 7 अक्टूबर 2023 के नरसंहार का मास्टरमाइंड और हमास के सैन्य विंग के संस्थापक सदस्यों में से एक बताया गया है।