लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
27 Aug 2025 11:24 AM (IST)
साल 2018 में कासगंज में हुए चंदन हत्याकांड मामले में दोषी सलीम शेख की मौत हो गई। उसे कुछ समय पहले इलाज के लिए कासगंज से लखनऊ जेल शिफ्ट किया गया था।
27 Aug 2025 10:02 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर में हो रही लगातार बारिश के कारण भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने बुधवार को पूरे इलाके में तेज गरज के साथ बारिश होने की आशंका जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, "जम्मू डीडब्ल्यूआर की बुधवार को भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह 5.10 बजे की तस्वीरें पूरे क्षेत्र में व्यापक गरज के साथ बारिश की गतिविधि का संकेत देता है।"
27 Aug 2025 09:35 AM (IST)
जम्मू जिले में लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद जिला प्रशासन, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर त्वरित बचाव अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 3500 से अधिक लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
27 Aug 2025 09:10 AM (IST)
महाराष्ट्र के पालघर में रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं। दबे लोगों में से 11 से अधिक लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और रहवासी दहशत में आ गए।
#WATCH | Palghar, Maharashtra | Rescue work is underway ater a rear part of the four-storey building of Ramabai Apartment, located between Chamunda Nagar and Vijay Nagar on Narangi Road in Vasai, collapsed late last night.
Two people died in this incident, and nine people have… pic.twitter.com/PEDESHa76c
— ANI (@ANI) August 27, 2025
27 Aug 2025 08:25 AM (IST)
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश चतुर्थी 2025 पूजा के उत्सव की शुरुआत।
#WATCH | Mumbai | Marking the beginning of the festival of #GaneshChaturthi2025 puja performed at the Siddhivinayak temple. pic.twitter.com/9VtJBzaF9f
— ANI (@ANI) August 26, 2025
27 Aug 2025 07:35 AM (IST)
गुरुग्राम STF ने 5 शार्प शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शूटर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या के लिए गुरुग्राम आए थे। विदेश में बैठे गैंगस्टरों से लगातार संपर्क में थे। STF को इनपुट मिला था जिसके बाद एक्शन लिया गया। बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार में शूटर सवार थे।
27 Aug 2025 07:06 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के सुकमा में लगातार हो रही बारिश के कारण शबरी नदी उफान पर हैं। जगदलपुर से आंध्र प्रदेश जाने वाले NH 30 पर कई जगहों पर जलभराव के कारण जाम लग गया है।
27 Aug 2025 07:00 AM (IST)
एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है।
Aaj Ki Taza Khabar: बुधवार, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी (भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी) है। इस दिन से गणेश उत्सव शुरू होगा। भगवान गणपति को विघ्नहर्ता, बुद्धि के देवता और शुभ के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। इस साल बुधवार से गणेश उत्सव शुरू हो रहा है।
#WATCH | Mumbai | Marking the beginning of the festival of #GaneshChaturthi2025 puja performed at the Siddhivinayak temple. pic.twitter.com/9VtJBzaF9f
— ANI (@ANI) August 26, 2025