
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Live:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार रात असम के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचेंगे। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सोमवार को गृह मंत्री नवनिर्मित ‘शहीद स्मारक क्षेत्र’ में घुसपैठ के विरोध में हुए असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
28 Dec 2025 08:07 AM (IST)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'स्वच्छ, सुंदर, सबुजा अंगुल' स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।
#WATCH ओडिशा | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'स्वच्छ, सुंदर, सबुजा अंगुल' स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/rOmFBK3Im3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2025
28 Dec 2025 06:30 AM (IST)
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर प्रशांत जगताप ने कहा, कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैंने हमेशा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का पालन किया है और मैं पुणे क्षेत्र में पार्टी को मज़बूत करने के लिए काम करूंगा।
#WATCH | पुणे: कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर प्रशांत जगताप ने कहा, "कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है... मैंने हमेशा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का पालन किया है और मैं पुणे क्षेत्र में पार्टी को मज़बूत करने के लिए काम करूंगा..." (27.12) pic.twitter.com/tFiyicNVGb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2025
28 Dec 2025 06:27 AM (IST)
2017 उन्नाव रेप केस पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। दुख की बात है कि पीड़िता को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
#WATCH | दिल्ली: 2017 उन्नाव रेप केस | कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, "इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है... दुख की बात है कि पीड़िता को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है..." (27.12) pic.twitter.com/mzFcrm0MeN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2025






