Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 25 सितंबर 2025: PM Modi का UP-राजस्थान का दौरा आज, राष्ट्रपति मुर्मु वृंदावन जाएंगी

Aaj Ki Taza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। पीएम यूपी में इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन भी करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वृंदावन दर्शन करने जाएंगी।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 25, 2025 | 01:32 PM
LIVE

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 25 Sep 2025 02:10 PM (IST)

    25 Sep 2025 02:10 PM (IST)

    चाईबासा में डीजीपी के समक्ष 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में सक्रिय भाकपा माओवादी संगठन के 10 नक्सलियों ने गुरुवार को पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता और अन्य अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में छह पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर और पतिराम मांझी उर्फ अनल के दस्ते से जुड़े थे।

  • 25 Sep 2025 01:32 PM (IST)

    25 Sep 2025 01:32 PM (IST)

    ललित मोदी के भाई समीर को मिली जमानत, रेप का है मामला

    कोर्ट ने गुरुवार को भगोड़े व्यवसायी ललित मोदी के रिश्तेदार समीर मोदी को जमानत दे दी, जिसे बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। 5 लाख रुपये के मुचलके और अन्य शर्तों पर जमानत दी गई है।

     

  • 25 Sep 2025 01:21 PM (IST)

    25 Sep 2025 01:21 PM (IST)

    वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रवींद्र जडेजा बनें उपकप्तान

    वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 25 Sep 2025 01:01 PM (IST)

    25 Sep 2025 01:01 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर लिए हैं। राष्ट्रपति के दर्शन के लिए मंदिर को कुछ समय के लिए आम भक्तों के लिए बंद रखा गया जिससे सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

    https://x.com/AHindinews/status/1971098748374978825

  • 25 Sep 2025 12:38 PM (IST)

    25 Sep 2025 12:38 PM (IST)

    SC ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को पलटा, स्कूल ग्राउंड में रामलीला पर रोक हटी

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के टूंडला में एक स्कूल मैदान में चल रही रामलीला पर रोक लगाई थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया है। कोर्ट ने कहा कि आयोजन पहले ही शुरू हो चुका है और छात्रों की सुविधा सुनिश्चित करते हुए जारी रहेगा।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 25 Sep 2025 12:03 PM (IST)

    25 Sep 2025 12:03 PM (IST)

    सोनम वांगचुक पर विदेशी फंडिंग का आरोप

    सीबीआई की तरफ से सोनम वांगचुक और उनकी संस्था के खिलाफ विदेश से मिली फंडिंग की जांच की जा रही है। ये जांच पिछले 2 महीने से चल रही है। सोनम वांगचुक अवैध तरीके से विदेश फंडिंग लेने का आरोप लगाया गया है।

  • 25 Sep 2025 11:15 AM (IST)

    25 Sep 2025 11:15 AM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रेटर नोएडा में 'इंटरनेशनल ट्रेड शो' का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘इंटरनेशनल ट्रेड शो’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश के निवेशकों से उत्तर प्रदेश में निवेश करने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं और यह निवेश के लिए एक उभरता हुआ केंद्र बन चुका है।

    Speaking at the Uttar Pradesh International Trade Show in Greater Noida, which showcases the state's rich heritage, robust MSMEs and fast-emerging industries. https://t.co/Ak5W0CWy5E

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 25, 2025

  • 25 Sep 2025 11:10 AM (IST)

    25 Sep 2025 11:10 AM (IST)

    फ्लैश जुलूस निकालने के लिए अवामी लीग के 244 नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार

    बांग्लादेश पुलिस ने ढाका में अचानक निकाले गए एक मार्च के बाद अवामी लीग और उसके सहयोगी संगठनों के 244 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के अतिरिक्त कमिश्नर एसएम नजरुल इस्लाम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अचानक निकाले गए मार्च के दौरान अवामी लीग और उसके सहयोगी संगठनों के 244 नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

  • 25 Sep 2025 10:35 AM (IST)

    25 Sep 2025 10:35 AM (IST)

    चैतन्यानंद का 'काला चिट्ठा' सामने आया, एफआईआर में कई चौंकाने वाले खुलासे

    कथित यौन शोषण के मामले में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एफआईआर में आरोप है कि चैतन्यानंद ने छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार किया और संस्थान में अपनी स्थिति का दुरुपयोग किया। एफआईआर के अनुसार, चैतन्यानंद छात्राओं को देर रात अपने निजी क्वार्टर में बुलाता था। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को देर रात चैतन्यानंद के क्वार्टर में उनसे मिलने के लिए मजबूर किया जाता था। सिर्फ यही नहीं, लड़कियों के हॉस्टल में सुरक्षा के नाम पर गुप्त कैमरे लगाए गए थे, जिससे उनकी निजता का हनन हुआ।

  • 25 Sep 2025 09:45 AM (IST)

    25 Sep 2025 09:45 AM (IST)

    अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण पूरा

    अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण कर लिया गया है। प्रक्षेपण रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से किया गया है। अग्नि-प्राइम मिसाइल मध्यम दूरी मारक क्षमता की मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता 2000 किमी तक की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO को बधाई दी है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

     

  • 25 Sep 2025 09:32 AM (IST)

    25 Sep 2025 09:32 AM (IST)

    मेरठ एसिड अटैक मामले में आरोपी महेंद्र मुठभेड़ में गिरफ्तार, बात नहीं करने पर कराया हमला

    उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवक ने पूर्व प्रेमिका के बात नहीं करने पर उस पर तेजाब से हमला करवा दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात नाबालिग व्यक्ति ने युवती पर तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें उसका हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

  • 25 Sep 2025 09:02 AM (IST)

    25 Sep 2025 09:02 AM (IST)

    बीसीसीआई ने पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ-साहिबजादा फरहान के हावभाव को लेकर शिकायत दर्ज कराई

    बीसीसीआई ने 21 सितंबर को एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के हावभाव को लेकर आईसीसी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

    BCCI lodges a complaint against Pakistani Cricketers Haris Rauf and Sahibzada Farhan before ICC about their gesture during their match against India in the Asia Cup 2025, on 21st September: BCCI sources

    — ANI (@ANI) September 25, 2025

  • 25 Sep 2025 08:50 AM (IST)

    25 Sep 2025 08:50 AM (IST)

    ट्रंप ने 'साजिश' का लगाया आरोप, सीक्रेट सर्विस से जांच की मांग

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की यात्रा के दौरान उनके खिलाफ तीन बहुत ही भयावह घटनाएं हुईं। ट्रंप ने कहा कि सीक्रेट सर्विस इसकी जांच करेगी। ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में विश्व नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने संस्था पर हमला बोला कि वह अपनी क्षमता को बर्बाद कर रही है। ट्रंप ने यूरोपीय सहयोगियों की रूस-यूक्रेन संघर्ष को संभालने की आलोचना की और उन पर आव्रजन नीतियों को अपनाने का आरोप लगाया।

  • 25 Sep 2025 08:32 AM (IST)

    25 Sep 2025 08:32 AM (IST)

    पीएम मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

    पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "भारत माता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं।"

    भारत माता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं। pic.twitter.com/Lrj39Nn7wP

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 25, 2025

  • 25 Sep 2025 07:56 AM (IST)

    25 Sep 2025 07:56 AM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने 25 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस लगातार बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें पकड़ रही है। इसी कड़ी में आज साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 25 बांग्लादेशियों को पकड़ा है।

     

  • 25 Sep 2025 07:01 AM (IST)

    25 Sep 2025 07:01 AM (IST)

    आज रामपाल की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी हिसार की अदालत

    चार आपराधिक मामलों में जिला अदालत से बरी हो जाने और दो मामलों में सजा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से निलंबित होने के बाद रामपाल ने देशद्रोह के मामले में हिसार की अदालत में जमानत याचिका दायर की है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश परमिंदर कौर की अदालत आज फैसला सुनाएगी।

  • 25 Sep 2025 06:56 AM (IST)

    25 Sep 2025 06:56 AM (IST)

    अयोध्या में मस्जिद बनवाने वाले सरयू पार चले जाएं, विनय कटियार का विवादित बयान

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार ने बुधवार को कहा कि मुसलमानों को जल्द से जल्द अयोध्या छोड़ देना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मंदिर नगरी में किसी भी मस्जिद के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। कटियार ने कहा कि मुसलमानों का अयोध्या से "कोई लेना-देना नहीं है" और उन्हें जिला खाली करके सरयू नदी के पार चले जाना चाहिए।

  • 25 Sep 2025 06:52 AM (IST)

    25 Sep 2025 06:52 AM (IST)

    लेह हिंसा के पीछे राजनीतिक मकसद का आरोप, बोले- पूर्व DGP एसपी वैद

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच लेह हिंसा के पीछे राजनीतिक मकसद का आरोप लगाया है। कटियार ने कहा कि मुसलमानों का अयोध्या से "कोई लेना-देना नहीं है" और उन्हें जिला खाली करके सरयू नदी के पार चले जाना चाहिए।

     

Aaj Ki Taza Khabar: पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान का दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो-2025 का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी राजस्थान के बांसवाड़ा में 1,22,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वृंदावन जाएंगी। मुर्मु आज बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और कुब्जा कृष्ण मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वो वृन्दावन के सुदामा कुटी भी जाएंगी और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थल के दर्शन और पूजा करेंगी।

Aaj ki taaja khabar 25 september 2025 live updates today latest and breaking news hind

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 06:48 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत में भी सड़कों पर उतरे Gen-Z, इस राज्य में आगजनी और पथराव के बाद बवाल, सामने आए नेपाल जैसे VIDEO

2

आज की ताजा खबर 24 सितंबर 2025: दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी खबर! अखिलेश यादव बोले- बसपा में नहीं जाएंगे आजम खान

4

आज की ताजा खबर 22 सितंबर 2025: एक क्लिक में पढ़े दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.