लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
23 Sep 2025 10:05 AM (IST)
कोलकाता में भारी जलभराव होने के कारण करंट लगने से 5 लोगों की मौत हो गई है। अलग-अलग जगहों पर ये घटनाएं हुई। जलभराव वाले इलाके में बिजली के तार पड़े होने के कारण शवों को पानी से नहीं निकाला जा सका है।
23 Sep 2025 09:15 AM (IST)
अलीगढ़ में नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई है। टक्कर के बाद कार और ट्रक में आग लग गई। लोगों के अनुसार घटना में मासूम बच्चे समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
23 Sep 2025 08:47 AM (IST)
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 26 सितंबर से 2 दिनी बिहार दौरे पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर क्षेत्रीय और संभागीय बैठक करेंगे। शाह 3 क्षेत्रों (वैशाली, सारण और अररिया) की अलग-अलग बैठक करेंगे।
23 Sep 2025 08:12 AM (IST)
उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से रिहा होने वाले हैं। आजम खान के खिलाफ दर्ज 72 मुकदमों में रिहाई के आदेश सीतापुर जेल को मिल चुके हैं। रिहाई बॉन्ड भरते वक्त गलत एड्रेस की वजह से प्रक्रिया में अड़चन आई है। अब करेक्शन के बाद बॉन्ड भरा जाएगा, उसके बाद ही रिहाई मुमकिन हो पाएगी।
23 Sep 2025 07:01 AM (IST)
पिछले 23 महीने से जेल में बंद सपा नेता आजम खान आज सुबह सीतापुर जेल से रिहा होंगे। उनकी रिहाई को लेकर जेल प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
23 Sep 2025 07:00 AM (IST)
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करेंगे। युवा कांग्रेस का कहना है कि बिहार के अधिकार अब चोरी नहीं होने देंगे। उदय भान चिब के नेतृत्व में यह घेराव किया जाएगा।
23 Sep 2025 06:55 AM (IST)
दिल्ली एयरपोर्ट पर एक हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली। अफगानिस्तान के काबुल से दिल्ली आई एक फ्लाइट में 13 साल का एक बच्चा छिपकर भारत पहुंच गया। यह बच्चा कोई यात्री नहीं था, बल्कि वह कम एयरलाइंस की फ्लाइट आरक्यू-4401 में लैंडिंग गियर के हिस्से में छिपकर भारत आ गया।
Aaj Ki Taza Khabar: पीएम मोदी के दौरे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात का दौरा करने के लिए रवाना होंगे। शाह स्टार्टअप कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे लोगों को संबोधित करेंगे।