ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
24 Sep 2025 05:10 PM (IST)
जयपुर: CWC की बैठक और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा, "(कांग्रेस) अकेले लड़ेंगे तो एक भी उम्मीदवार की ज़मानत नहीं बचेगी। वे दूसरे के आधार पर बोल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जब अकेले लड़े थे तब अमेठी भी चली गई थी... बिहार में NDA की सरकार बनेगी।"
#WATCH जयपुर: CWC की बैठक और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा, "(कांग्रेस) अकेले लड़ेंगे तो एक भी उम्मीदवार की ज़मानत नहीं बचेगी। वे दूसरे के आधार पर बोल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जब अकेले लड़े थे तब अमेठी भी चली गई थी... बिहार में NDA की सरकार… pic.twitter.com/T6ZVAZZYfP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 05:02 PM (IST)
बिहार: पटना में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "....भाजपा संविधान को खत्म कर रही है। मैंने हाइड्रोजन बम की बात की थी वो आएगा... वो आएगा और फिर आपको भाजपा की सच्चाई, जो इन्होंने पूरे देश में किया है बिहार में करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन युवाओं ने इनको रोक दिया है उसकी सच्चाई सबको पता लगेगी..."
#WATCH पटना, बिहार | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "....भाजपा संविधान को खत्म कर रही है। मैंने हाइड्रोजन बम की बात की थी वो आएगा... वो आएगा और फिर आपको भाजपा की सच्चाई, जो इन्होंने पूरे देश में किया है बिहार में करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन युवाओं ने इनको रोक… pic.twitter.com/cG2U41TR88
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 04:53 PM (IST)
बिहार : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "जब हम बिहार में सत्ता में आएंगे तो हम 10 सूत्री कार्यक्रम लागू करेंगे। हमें पिछड़े वर्ग, दलितों और अन्य लोगों का उत्थान करना होगा, जो अपने अधिकारों से वंचित हैं"
#WATCH पटना, बिहार | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "जब हम बिहार में सत्ता में आएंगे तो हम 10 सूत्री कार्यक्रम लागू करेंगे... हमें पिछड़े वर्ग, दलितों और अन्य लोगों का उत्थान करना होगा जो अपने अधिकारों से वंचित हैं..." pic.twitter.com/E3wh878ER4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 04:51 PM (IST)
लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहे सभी तरह के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया है।
24 Sep 2025 04:39 PM (IST)
अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने महाराजगंज बाजार में दुकानों का दौरा किया और दुकानदारों को जीएसटी 2.0 सुधारों के लाभों के बारे में बताया।
#WATCH अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने महाराजगंज बाजार में दुकानों का दौरा किया और दुकानदारों को जीएसटी 2.0 सुधारों के लाभों के बारे में बताया। pic.twitter.com/9Z8XMcoiP2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 04:23 PM (IST)
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 जीतने वाली भारतीय महिला मुक्केबाजों को सम्मानित किया। इस मौके पर कहा कि, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने आज हमारी वर्ल्ड चैंपियन का सम्मान किया। पूजा, नूपुर, मीनाक्षी और जैस्मीन ने 10 साल की मेहनत के माध्यम से भारत को ये गौरव प्राप्त कराया है।
#WATCH ग्रेटर नोएडा: भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 जीतने वाली भारतीय महिला मुक्केबाजों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा, "भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने आज हमारी वर्ल्ड चैंपियन का सम्मान किया। पूजा, नूपुर, मीनाक्षी और जैस्मीन ने 10 साल की मेहनत के माध्यम… pic.twitter.com/702CzcMiSe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 04:00 PM (IST)
पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। साथ ही समर्थकों से हिंसा रोकने की अपील की है। बता दें कि, लद्दाख के लेह को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को अचानक हिंसक हो गया।
24 Sep 2025 03:40 PM (IST)
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया, "आज दंतेवाड़ा में कुल 71 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है जिनमें से 30 इनामी नक्सली हैं। उन्होंने मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया और आत्मसमर्पण किया।"
#WATCH दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़): दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया, "आज दंतेवाड़ा में कुल 71 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है जिनमें से 30 इनामी नक्सली हैं। उन्होंने मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया और आत्मसमर्पण किया।" pic.twitter.com/IFlM3cXSrk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 03:37 PM (IST)
बिहार: कांग्रेस पार्टी ने सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक की। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "वोट चोरी पर हमारा पूरा फोकस था... ये बहुत कष्ट का विषय है कि हमारे लोकतंत्र में ऐसा हो और जब इस बात को उठाया जाए तो उसका उत्तर लोकतंत्र में मिलना चाहिए। बहुत दुख का विषय है।"
#WATCH पटना, बिहार: कांग्रेस पार्टी ने सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक की।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "वोट चोरी पर हमारा पूरा फोकस था... ये बहुत कष्ट का विषय है कि हमारे लोकतंत्र में ऐसा हो और जब इस बात को उठाया जाए तो उसका उत्तर लोकतंत्र में मिलना चाहिए।… pic.twitter.com/1ujrGHSbKT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 02:38 PM (IST)
भारतीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा उपचुनाव की घोषणा की है और चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। पंजाब की एक और जम्मू-कश्मीर की 4 खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए उपचुनाव 24 अक्टूबर 2025 को होंगे।
24 Sep 2025 02:30 PM (IST)
लेह, लद्दाख: राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत लद्दाख को शामिल करने की मांग को लेकर लद्दाख के लोगों ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई।
#WATCH लेह, लद्दाख: राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत लद्दाख को शामिल करने की मांग को लेकर लद्दाख के लोगों ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई। pic.twitter.com/F7uUBiXqOQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 02:28 PM (IST)
#WATCH लेह, लद्दाख: लद्दाख के लोगों द्वारा राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत लद्दाख को शामिल करने की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने लेह में भाजपा कार्यालय में आग लगा दी। pic.twitter.com/kz5uwrAcK4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 01:56 PM (IST)
पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा। मतदान और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। यह सीट जुलाई में सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।
24 Sep 2025 01:48 PM (IST)
लेह- लद्दाख के लोगों द्वारा राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत लद्दाख को शामिल करने की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के दौरान लेह में भाजपा कार्यालय में आग लगा दी गई, जो पुलिस के साथ झड़प में बदल गया।
#WATCH | Leh, Ladakh: BJP Office in Leh set on fire during a massive protest by the people of Ladakh demanding statehoothe d and the inclusion of Ladakh under the Sixth Schedule turned into clashes with Police. https://t.co/yQTyrMUK7q pic.twitter.com/x4VqkV8tdd
— ANI (@ANI) September 24, 2025
24 Sep 2025 01:30 PM (IST)
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने बिहार में हो रही CWC की मीटिंग पर हमला बोला उन्होंने कहा, "पटना में कांग्रेस पार्टी का कार्यालय सदाकत आश्रम भारत की आजादी के आंदोलन का केंद्र रहा है। आज आप(कांग्रेस) बिहार की चिंता कर रहे हैं तो मैंने जानने की कोशिश की कि इन्हें अचानक बिहार में इतनी रूचि क्यों हो गई है।"
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "पटना में कांग्रेस पार्टी का कार्यालय सदाकत आश्रम भारत की आजादी के आंदोलन का केंद्र रहा है... डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति थे... लेकिन प्रधानमंत्री नेहरू उन्हें पहला राष्ट्रपति नहीं बनने देना चाहते थे। प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/nh1iWkhObe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 12:24 PM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए उस पर "वोट चोरी" और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया और कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव मोदी सरकार के "भ्रष्ट शासन" के अंत की शुरुआत होंगे।
24 Sep 2025 12:09 PM (IST)
अभिनेता सोनू सूद दिल्ली स्थित ED ऑफिस पहुंचे है। उन्हें अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने तलब किया था।
24 Sep 2025 12:00 PM (IST)
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक | भाजपा नेता बूरा नरसैया गौड़ ने कहा, "बिहार में कांग्रेस पार्टी की सीडब्ल्यूसी बैठक केवल राज्य में होने वाले चुनावों के लिए है और उनका (राहुल गांधी का) 'वोट चोरी' का जुनून उन्हें देशद्रोही मानने का एक और कारण है। उन्होंने भारत में नेपाल जैसी स्थिति बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। बिहार के लोगों को राहुल गांधी और उनकी टीम ने अपमानित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां को गाली दी, बिहारियों को 'बीड़ी बिहारी' कहा और तमिलनाडु के राजनेताओं और रेवंत रेड्डी जैसे भारतीय गठबंधन सहयोगियों को निशाना बनाया और बिहारियों पर बहुत अपमानजनक टिप्पणी की। हालांकि, बिहार उन्हें इस चुनाव में बहुत बड़ा सबक सिखाने वाला है और भाजपा दो-तिहाई बहुमत से जीतने जा रही है।"
#WATCH | Hyderabad, Telangana | Congress Working Committee (CWC) meeting | BJP leader Boora Narsaiah Goud says, "The Congress Party's CWC meeting in Bihar is only intended for the elections in the state, and his (Rahul Gandhi's) obsession with the 'vote chori' is nothing but… pic.twitter.com/FJPHxOJo0g
— ANI (@ANI) September 24, 2025
24 Sep 2025 11:36 AM (IST)
पटना मे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदाकत आश्रम में आयोजित विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अपने उद्घाटन भाषण में कहा: "बिहार की तर्ज पर अब देश भर में लाखों लोगों के वोट काटने की साजिश रची जा रही है। वोट चोरी का मतलब है दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, कमज़ोरों और गरीबों के राशन, पेंशन, दवा, बच्चों की छात्रवृत्ति की चोरी। 'मतदाता अधिकार यात्रा' के दौरान लोग राहुल गांधी जी के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं।" "आज हमारा देश कई समस्याओं से जूझ रहा है। ये समस्याएँ हैं आर्थिक मंदी, बेरोज़गारी, सामाजिक ध्रुवीकरण और स्वायत्त संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर उन्हें कमज़ोर किया जा रहा है।"
24 Sep 2025 11:11 AM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता बैठक में मौजूद हैं।
#WATCH पटना, बिहार: कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक सदाकत आश्रम में शुरू हुई।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता बैठक में मौजूद हैं। pic.twitter.com/HipkEaqCAN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 11:10 AM (IST)
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कोर कमेटी की भी आज मीटिंग होगी, सूचना के अनुसार उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो सकती है।
24 Sep 2025 10:44 AM (IST)
आज बिहार की राजधानी पटना के होटल चाणक्य में 4 बजे इंडिया ब्लॉक की मीटिंग का आयोजन है इस मीटिंग में राहुल-तेजस्वी भी मौजूद रहेंगे।
24 Sep 2025 10:39 AM (IST)
बिहार में कांग्रेस पार्टी कांग्रेस कार्य समिति(CWC) की बैठक का हुआ आगाज। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदाकत आश्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
#WATCH पटना, बिहार: कांग्रेस पार्टी कांग्रेस कार्य समिति(CWC) की बैठक करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदाकत आश्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। pic.twitter.com/g43sRshEZh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 10:06 AM (IST)
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक क्षण है। यह परिवर्तन के दौर का पहला आगाज़ है। बिहार से देश की राजनीति बदलने वाली है। देश में राहुल गांधी ने पूरे देश में नरेटिव बनाया है। मैं समझता हूं कि आज की CWC की बैठक देश की नई राजनीति के बदलाव की ओर है।"
#WATCH पटना, बिहार: कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक | मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक क्षण है। यह परिवर्तन के दौर का पहला आगाज़ है। बिहार से देश की राजनीति बदलने वाली है। देश में राहुल गांधी ने पूरे देश में नरेटिव बनाया है... मैं… pic.twitter.com/3O2NQMFQ3S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 09:57 AM (IST)
पटना में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक पर कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने कहा, "कांग्रेस और बिहार की जनता के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण दिन है। CWC की बैठक लंबे समय के बाद बिहार में हो रही है। इससे कांग्रेस पार्टी और मज़बूत होगी।"
#WATCH पटना, बिहार: कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक | कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने कहा, "कांग्रेस और बिहार की जनता के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण दिन है। CWC की बैठक लंबे समय के बाद बिहार में हो रही है। इससे कांग्रेस पार्टी और मज़बूत होगी..." pic.twitter.com/8Ll0GSgo45
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 09:30 AM (IST)
बिहार कांग्रेस पार्टी पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित करेगी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "CWC की ऐतिहासिक बैठक है। यह बैठक ऐतिहासिक शहर में है। इस CWC में ऐतिहासिक निर्णय होंगे।"
#WATCH पटना, बिहार: कांग्रेस पार्टी पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित करेगी।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "CWC की ऐतिहासिक बैठक है। यह बैठक ऐतिहासिक शहर में है। इस CWC में ऐतिहासिक निर्णय होंगे।" pic.twitter.com/CwfdE2MPfU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 08:44 AM (IST)
GST सुधारों पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "8 सालों तक GST के नाम पर देश की जनता को क्यों लूटा गया? आपने(केंद्र सरकार) GST के नाम पर 127 लाख करोड़ इकट्ठे किए। इसमें 123 लाख करोड़ रुपए देश के आम नागरिकों से लिए गए और 4 लाख करोड़ रुपए चंद अमीर लोगों से लिए गए, कच्चे माल पर 12% से बढ़ाकर 18% टैक्स कर दिया गया है, आप देश की जनता को क्यों मूर्ख बना रहे हैं।"
#WATCH दिल्ली: GST सुधारों पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "8 सालों तक GST के नाम पर देश की जनता को क्यों लूटा गया? आपने(केंद्र सरकार) GST के नाम पर 127 लाख करोड़ इकट्ठे किए। इसमें 123 लाख करोड़ रुपए देश के आम नागरिकों से लिए गए और 4 लाख करोड़ रुपए चंद अमीर लोगों से लिए गए...… pic.twitter.com/s3tOs9vQbU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 08:17 AM (IST)
कर्नाटक में भाजपा ने येलहंका इलाके में विरोध प्रदर्शन और गड्ढे भरने का अभियान चलाया। उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मंगलवार को कहा था कि गड्ढों की समस्या राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में है और मीडिया में यह दिखाना कि यह समस्या केवल कर्नाटक में ही है, सही नहीं है।
VIDEO | Bengaluru, Karnataka: BJP holds protest and pothole filling drive in Yelahanka area.
Deputy Chief Minister D K Shivakumar had on Tuesday said the pothole issue is there across the country, including the national capital New Delhi, and projecting in the media as if the… pic.twitter.com/PfIMsa2iDJ
— Press Trust of India (@PTI_News) September 24, 2025
24 Sep 2025 07:56 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के कटरा में शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी।
#WATCH कटरा, रियासी (जम्मू-कश्मीर): शारदीय नवरात्रि 2025 के तीसरे दिन माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/Bcqkk1PULB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 07:33 AM (IST)
दिल्ली से लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से IGI हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए, वहां से वे पटना जाएंगे, जहां आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से IGI हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए, वहां से वे पटना जाएंगे, जहां आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। pic.twitter.com/iS6S71pW3F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 07:00 AM (IST)
बिहार में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक पर कहा, "जब हम संविधान और लोकतंत्र को बचाने की बात करते हैं तब हमारी राय एकदम स्पष्ट है कि जो सरकार वोट चोरी से बनेगी वह पेपर लीक करवाएगी, वह महंगाई को नहीं रोकेगी। जब चोर सरकार चलाएंगे तो गुंडागर्दी करने वालों का मनोबल बढ़ेगा। इसलिए वोट चोरी से लड़ने का मतलब लोकतंत्र को बचाना, लोगों को रोजगार देना और पलायन को रोकना है।"
#WATCH | पटना, बिहार: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक पर कहा, "...जब हम संविधान और लोकतंत्र को बचाने की बात करते हैं तब हमारी राय एकदम स्पष्ट है कि जो सरकार वोट चोरी से बनेगी वह पेपर लीक करवाएगी, वह महंगाई को नहीं रोकेगी... जब चोर सरकार चलाएंगे… pic.twitter.com/Ek7gmdg2Tn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
24 Sep 2025 06:48 AM (IST)
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा 80 के अवसर पर समान विचारधारा वाले वैश्विक दक्षिणी देशों की उच्च-स्तरीय बैठक की मेज़बानी करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है।
24 Sep 2025 06:44 AM (IST)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "महाराष्ट्र में किसान भारी संकट का सामना कर रहे हैं। इस मुद्दे पर आज कैबिनेट में चर्चा हुई। हमारे मुख्यमंत्री भी मैदान में उतरेंगे। वह सोलापुर जाएंगे, मैं धाराशिव जाऊंगा।"
#WATCH | मुंबई | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "महाराष्ट्र में किसान भारी संकट का सामना कर रहे हैं... इस मुद्दे पर आज कैबिनेट में चर्चा हुई। हमारे मुख्यमंत्री भी मैदान में उतरेंगे। वह सोलापुर जाएँगे, मैं धाराशिव जाऊँगा..." (23.09) pic.twitter.com/Fmsgwa2QEy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
Aaj Ki Taza Khabar: आजादी के बाद से आज पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी, वहीं 1984 सिख विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।