-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 24 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 24 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: अक्षय साहू , अमन मौर्या
Aaj Ki Taza Khabar: कोलकाता के तारातला में गोदाम की शेड गिरने से 5 की मौत हो गई है। 50 से अधिक मजदूर के दबे होने की सूचना है। देशभर में आज ‘माई भारत’ के तहत वंदे मातरम कैंप आयोजित होंगे।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: कोलकाता के तारातला में गोदाम की शेड गिरने से 5 की मौत हो गई है। 50 से अधिक मजदूरों के दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत युवा मामले विभाग द्वारा संचालित ‘माई भारत’ अभियान के तहत आज देशभर में ‘वंदे मातरम’ कैंपों का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आज यमुना बाजार क्षेत्र में इंतजाम हटाने के लिए बुलडोजर अभियान चला सकता है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप की शादी से जुड़ी रस्में आज वाराणसी के एक होटल में संपन्न होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागालैंड में कांग्रेस का पत्ता साफ! मोकोकचुंग के कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप
UN Report: वैश्विक स्तर पर कम हुई भुखमरी, भारत में हंगर रेट 10% से नीचे, दुनिया में सुधरी स्थिति
NEET आंदोलन पर सियासत तेज, BJP नेताओं ने विपक्ष उठाए सवाल, मंत्री बावनकुले ने प्रदर्शन को बताया नौटंकी
अब हम चुप नहीं रहेंगे… पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का रातभर का प्रदर्शन, जयराम रमेश का बड़ा ऐलान
24 Jun 2026 10:27 PM (IST)
24 Jun 2026 10:27 PM (IST)निर्मला सीतारमण का तमिलनाडु दौरे शुरू
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो दिन के दौरे पर चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचीं।
#WATCH चेन्नई (तमिलनाडु): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो दिन के दौरे पर चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचीं। pic.twitter.com/lq6PBeKnQn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026
24 Jun 2026 10:00 PM (IST)
24 Jun 2026 10:00 PM (IST)गंगा में डूबने से पांच किशोरियों मौत पर CM सम्राट ने आर्थिक सहायता का किया ऐलान
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गंगा घाट पर गंगा में डुबकी लगाने के दौरान पांच किशोरियों के डूबने की घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताया। आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने का निर्देश दिया गया है।
24 Jun 2026 09:00 PM (IST)
24 Jun 2026 09:00 PM (IST)राम मंदिर में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी: सपा विधायक
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर में बहुत लंबे समय से चढ़ावा आ रहा था। उसमें चोरी होने का काम हो रहा था। लगभग 1200 करोड़ रुपये से अधिक की वहां पर चोरी हुई है। भगवान राम का मुकुट चोरी हुआ है, सोने का हार चोरी हुआ है, दो किलो की गदा चोरी हुई है, हीरे और सोने की कई शिलाएं वहां से गायब हुई हैं। इस मामले में पूरी न्यायिक जांच होनी चाहिए और न्यायिक जांच के माध्यम से जो लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अभी तक ग्यारह दिन बीत गए हैं, एफआईआर कायम नहीं हुई है। जब एफआईआर ही दर्ज नहीं हुई है तो एसआईटी की जांच में किसके खिलाफ कार्रवाई होगी, यह स्पष्ट नहीं है।
24 Jun 2026 08:30 PM (IST)
24 Jun 2026 08:30 PM (IST)अकबरुद्दीन ओवैसी ने ₹16.45 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने चंद्रायनगुट्टा निर्वाचन क्षेत्र के जंगममेट डिवीजन में ₹16.45 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के निवासियों के लिए नागरिक अवसंरचना को बेहतर बनाना और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाना है।
हैदराबाद, तेलंगाना: AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने चंद्रायनगुट्टा निर्वाचन क्षेत्र के जंगममेट डिवीजन में ₹16.45 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के निवासियों के लिए नागरिक अवसंरचना को बेहतर बनाना और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाना है। pic.twitter.com/Pjg9n0Cq9f
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 24, 2026
24 Jun 2026 08:01 PM (IST)
24 Jun 2026 08:01 PM (IST)तारातला हादसे में सेना ने संभाला मोर्चा
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम हादसे में मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए सेना ने संभाला मोर्चा। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
24 Jun 2026 07:32 PM (IST)
24 Jun 2026 07:32 PM (IST)एलन कोचिंग सेंटर सील करने पहुंची LDA और फायर ब्रिगेड की टीम
लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) और फायर ब्रिगेड की टीम एलन कोचिंग सेंटर में सेफ्टी नियमों का उल्लंघन और फायर नियमों का पालन न करने पर उसे सील करने पहुंची।
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) और फायर ब्रिगेड की टीम एलन कोचिंग सेंटर में सेफ्टी नियमों का उल्लंघन और फायर नियमों का पालन न करने पर उसे सील करने पहुंची। pic.twitter.com/Toe2bzBUeJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026
24 Jun 2026 07:13 PM (IST)
24 Jun 2026 07:13 PM (IST)मुंबई में BJP नेता ने UCC का किया स्वागत
भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने UCC पर कहा, इसे लेकर कई वर्षों से मांग करने वाली कई राजनीतिक पार्टियां रही हैं कि कानूनी तौर पर हम सभी को समान तौर पर रखें। धर्म, जाति, गरीबी-अमीरी या वंश के आधार पर हमें कानून में असमानता नहीं रखनी चाहिए। ये बात तो बहुत वर्षों से चल रही है। यदि ऐसा कानून आता है तो उसका स्वागत हर नागरिक को करना चाहिए।
24 Jun 2026 06:49 PM (IST)
24 Jun 2026 06:49 PM (IST)मुंबई में जलभराव पर अबू आसिम आजमी बोले- ये शर्म की बात है
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने मुंबई में जलभराव की स्थिति पर कहा, यह शर्म की बात है। मैं अपने क्षेत्र की बात करूं तो मैं कई दिनों से चिल्ला रहा हूं कि नालों की सफाई नहीं हुई है। पूरा पैसा भ्रष्टाचार में गया है। मैं समझता हूं कि इसकी जवाबदेही होनी चाहिए। जो लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई कीजिए और उन्हें जेल भेजिए। मुंबई जैसे शहर में थोड़ी बारिश के बाद यदि ऐसे हालात हैं तो ये शर्म की बात है।
24 Jun 2026 06:28 PM (IST)
24 Jun 2026 06:28 PM (IST)आयरलैंड दौरे के लिए गौतम गंभीर रवाना
इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज इंडिया बनाम आयरलैंड T20 सीरीज के लिए आयरलैंड के लिए रवाना हुए।
#WATCH | दिल्ली: इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज इंडिया बनाम आयरलैंड T20 सीरीज़ के लिए आयरलैंड के लिए रवाना हुए।
(वीडियो सोर्स: गौतम गंभीर का कार्यालय) pic.twitter.com/INA1ZEc3cY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026
24 Jun 2026 05:51 PM (IST)
24 Jun 2026 05:51 PM (IST)भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में महापंचायत में जुटी भीड़
भोजपुर जिले में 28 वर्षीय भारत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ पर भरत तिवारी संघर्ष समिति ने महापंचायत की।
#WATCH | Arrah, Bihar: Bharat Tiwari Sangharsh Samiti holds Mahapanchayat on the alleged police encounter of 28-year-old Bharat Bhushan Tiwari in Bhojpur district. pic.twitter.com/Ljawzgjf2O
— ANI (@ANI) June 24, 2026
24 Jun 2026 05:49 PM (IST)
24 Jun 2026 05:49 PM (IST)वे बागी नहीं हैं वे चोर हैं: अधीर रंजन चौधरी
TMC में फूट के मुद्दे पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, जिन्हें बागी कहा जा रहा है, वे बागी नहीं हैं वे चोर हैं जो खुद को जेल जाने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। एक सच्चा बागी वह है जो TMC से इस्तीफा दे, अकेले चुनाव लड़े, जीते, और फिर खुद को बागी घोषित कर दे। नहीं तो वे बागी नहीं बल्कि दागी हैं न तो चुनाव आयोग को और न ही किसी सत्ताधारी पार्टी को इसका समर्थन करना चाहिए। यह हमारी लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। जो बंगाल और महाराष्ट्र में हो रहा है, वह कल पूरे भारत में भी हो सकता है। भाजपा को भी एक दिन ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हमारी लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है। यह चुनावी लूट है और कुछ नहीं।
24 Jun 2026 05:34 PM (IST)
24 Jun 2026 05:34 PM (IST)शिवसेना (UBT) के सांसद स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे
शिवसेना (UBT) के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने संसद पहुंचे।
#WATCH | दिल्ली: शिवसेना (UBT) के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने संसद पहुंचे। pic.twitter.com/zOcJ6oPO8K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026
24 Jun 2026 05:04 PM (IST)
24 Jun 2026 05:04 PM (IST)बंगाल में मिड-डे मील में अब नहीं मिलेंगे अंडे
TMC विधायक कुणाल घोष ने स्कूली छात्रों के लिए ISKCON के मिड-डे मील कार्यक्रम पर कहा, अभी मिड-डे मील में अंडे दिए जाते हैं। अब सरकार की ओर से संकेत मिल रहे हैं कि ये अंडे अब नहीं दिए जाएंगे, क्योंकि मिड-डे मील कार्यक्रम की जिम्मेदारी ISKCON को दी जा रही है। सरकार यह जिम्मेदारी ISKCON को सौंपने की प्रक्रिया में है।
24 Jun 2026 04:47 PM (IST)
24 Jun 2026 04:47 PM (IST)प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में CM हेमंत ने सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार, धुर्वा, रांची में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कुल 262 नवनियुक्तों, जिनमें 56 खाद्य सुरक्षा अधिकारी (फूड सेफ्टी ऑफिसर) तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा आधारित अभ्यर्थियों, 151 विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों, 29 वरिष्ठ अस्पताल प्रबंधक एवं 26 वित्त प्रबंधक शामिल हैं, को नियुक्ति पत्र सौंपा।
रांची, झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार, धुर्वा, रांची में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कुल 262 नवनियुक्तों, जिनमें 56 खाद्य सुरक्षा अधिकारी (फूड सेफ्टी ऑफिसर) तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा आधारित… pic.twitter.com/bL18tGDLly
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 24, 2026
24 Jun 2026 04:27 PM (IST)
24 Jun 2026 04:27 PM (IST)तारातला में घटनास्थल पर पहुंची मंत्री अग्निमित्रा पॉल
पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम के शेड गिरने की जगह पर हैं। यहां सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 11 घायलों को SSKM हॉस्पिटल ट्रॉमा केयर सेंटर लाया गया है।
#WATCH | पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम के शेड गिरने की जगह पर हैं। यहां सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
अब तक 11 घायलों को SSKM हॉस्पिटल ट्रॉमा केयर सेंटर लाया गया है। pic.twitter.com/zstr6XhH6j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026
24 Jun 2026 04:11 PM (IST)
24 Jun 2026 04:11 PM (IST)भरत तिवारी एनकाउंटर में मुख्यमंत्री ने दिखाई सक्रियता: मिथिलेश तिवारी
बिहार सरकार में मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर कहा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने, जो भी मांगें, जहां से भी आईं उसे देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस कर्मियों को भी सस्पेंड किया गया और अब DSP को भी हटा दिया गया। मुझे ये लगता है कि सभी को इस बात को समझना चाहिए कि मुख्यमंत्री न्याय के साथ विकास के कामों में लगे हैं। दूसरी बात यह कि जब न्यायिक जांच की घोषणा हो गई तो सभी को इंतजार करना चाहिए कि रिपोर्ट क्या आएगी।
24 Jun 2026 03:52 PM (IST)
24 Jun 2026 03:52 PM (IST)BJP की मेयर का पूरा लक्ष्य बांग्लादेश पर है, मुंबई को भूल गईं: आदित्य ठाकरे
शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई जलभराव पर कहा, आज मुंबई में पहली बारिश में ही पानी भर गया है। भाजपा की मेयर का पूरा लक्ष्य बांग्लादेश और ढाका पर है, लेकिन वे मुंबई को भूल गई हैं।
#WATCH मुंबई: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई जलभराव पर कहा, "आज मुंबई में पहली बारिश में ही पानी भर गया है... भाजपा की मेयर का पूरा लक्ष्य बांग्लादेश और ढाका पर है लेकिन वे मुंबई को भूल गई हैं।"
UCC के विषय पर उन्होंने कहा, "हमने कल कहा था कि पहले उन्हें UCC पेश करने… pic.twitter.com/wViH3Z23Mg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026
24 Jun 2026 03:36 PM (IST)
24 Jun 2026 03:36 PM (IST)कश्मीरी पंडित भाई पिछली बातों को देखना छोड़ दें और आगे बढ़ें: महबूबा मुफ्ती
PDP प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों की वापसी और उनके पुनर्वास के विषय कहा, मुझे लगता है कि इस ओर सरकार की कम और यहां के स्थानीय मुस्लिम लोगों की भागीदारी अधिक होनी चाहिए। मैं गुजारिश करूंगी कि हमारे कश्मीरी पंडित भाई पिछली बातों की ओर देखना छोड़ दें और आगे बढ़ें। हमें पिछली बातें भुलाकर आगे की ओर चलना चाहिए।
24 Jun 2026 03:27 PM (IST)
24 Jun 2026 03:27 PM (IST)जम्मू-कश्मीर के कठुआ में खाई में गिरी मिनीबस, 23 श्रद्धालु घायल, दो की हालत गंभीर
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को एक सड़क हादसे में कम से कम 23 श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बिलावर कस्बे के निकट स्थित प्रसिद्ध सुकराला माता मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक मिनीबस सिम्बली क्षेत्र में नियंत्रण खोने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस मंदिर की ओर जा रही थी।
24 Jun 2026 03:13 PM (IST)
24 Jun 2026 03:13 PM (IST)तारातला इलाके में एक गोदाम के ढहने पर मौके पर पहुंचे मंत्री इंद्रनील खान
कोलकाता के तारातला इलाके में एक गोदाम के ढहने पर मौके पर पहुंचे मंत्री इंद्रनील खान ने कहा, जो लोग अंदर फंसे है उनको रिकवर करना है।
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: कोलकाता के तारातला इलाके में एक गोदाम के ढहने पर मंत्री इंद्रनील खान ने कहा, "...जो लोग अंदर फंसे है उनको रिकवर करना है, रिकवरी करने दीजिए..." pic.twitter.com/l3gG7sKZpB
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 24, 2026
24 Jun 2026 02:55 PM (IST)
24 Jun 2026 02:55 PM (IST)तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने की जगह पर चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
कोलकाता के तारातला में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने की जगह पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
#WATCH कोलकाता | पश्चिम बंगाल | तारातला में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने की जगह पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। https://t.co/6veQFKVCkH pic.twitter.com/QNi44B9bs2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026
24 Jun 2026 02:38 PM (IST)
24 Jun 2026 02:38 PM (IST)कोलकाता के तारातला में गोदाम की निर्माणाधीन छत ढही, कई मजदूर दबे
पश्चिम कोलकाता के तारातला थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ। ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम की छत बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक ढह गई। इस हादसे में वहां काम कर रहे कई मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।
#WATCH | West Bengal | An under construction godown shed collapsed in Taratala. More details awaited
(Visuals from the spot) pic.twitter.com/gi9gVd0KZN
— ANI (@ANI) June 24, 2026
24 Jun 2026 02:34 PM (IST)
24 Jun 2026 02:34 PM (IST)रायगढ़ में भट्टी में हुआ धमाका, 4 कर्मचारी झुलसे
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक भट्टी में भीषण धमाका हुआ। रायगढ़ में भट्टी में हुए धमाके में 4 कर्मचारी झुलस गए। रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि घायलों को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डिप्टी तहसीलदार समेत कंपनी प्रबंधन के अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं।
#WATCH | Raigarh | Health Department Director Rahul Patel says, "An accident occurred at the Raigarh steel plant where a 10-ton vessel punctured, injuring four workers. 3 workers sustained around 10% burns, while one worker suffered a broken arm... An investigation team is being… https://t.co/GjXHzVPlYk pic.twitter.com/1DfagZPy8r
— ANI (@ANI) June 24, 2026
24 Jun 2026 12:09 PM (IST)
24 Jun 2026 12:09 PM (IST)UP ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग 2026 में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ UP ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग 2026 और इन्वेस्टर रोड शो में हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरु पहुंचे।
#WATCH कर्नाटक: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ UP ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग 2026 और इन्वेस्टर रोड शो में हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरु पहुंचे। pic.twitter.com/PFiMpctDAy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026
24 Jun 2026 11:13 AM (IST)
24 Jun 2026 11:13 AM (IST)भारतीय दूतावास ने ईरान में नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की
भारतीय दूतावास ने ईरान में नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारतीय नागरिकों को ईरान में गैर-जरूरी यात्रा करने से बचने के लिए कहा गया है।
24 Jun 2026 10:36 AM (IST)
24 Jun 2026 10:36 AM (IST)2016 में ही गिराई जानी थी अलीगंज की कोचिंग वाली बिल्डिंग: ओम प्रकाश राजभर
लखनऊ के अलीगंज आग मामले पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 2016 में ही उसके ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ था। लेकिन 2016 की सरकार ने उसका ध्वस्तीकरण कागज वापस ले लिया था। अगर उसी समय हो गया होता तो आज ये नौबत नहीं आती। घटना दुखद है। घटना को सरकार ने संज्ञान में लिया। पूरे प्रदेश में जितने भी अवैध संचालित कोचिंग की जांच हो रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: अलीगंज आग मामले पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "2016 में ही उसके ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ था। लेकिन 2016 की सरकार ने उसका ध्वस्तीकरण कागज वापस ले लिया था। अगर उसी समय हो गया होता तो आज ये नौबत नहीं आती। घटना दुखद है। घटना को सरकार ने संज्ञान… pic.twitter.com/HsWnlS033H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026
24 Jun 2026 09:37 AM (IST)
24 Jun 2026 09:37 AM (IST)इंदौर में गैस पाइपलाइन में धमाका, 4 घायल, 2 की हालत नाजुक
मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार को विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सुमन नगर में जैन मंदिर के पास अवंतिका गैस पाइपलाइन में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं।
24 Jun 2026 08:51 AM (IST)
24 Jun 2026 08:51 AM (IST)TMC नेताओं के पास अथाह संपत्ति, सभी को कानून के सामने आना पड़ेगा: दिलीप घोष
TMC नेता सब्यसाची दत्ता की गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा, बहुत से TMC के नेता हैं जिनके घर में अथाह संपत्ति है। जंगल के जंगल खरीद लिए हैं। सभी को कानून के सामने आना पड़ेगा। यहां की संपत्ति की लूट हुई है ये कुछ नेताओं के घर में जमा है सब निकलेगा।
24 Jun 2026 08:49 AM (IST)
24 Jun 2026 08:49 AM (IST)मुंबई: बारिश के कारण कई इलाकों भारी जलभराव हो गया
कल रात से लगातार भारी बारिश के कारण नवी मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में भारी जलभराव देखा गया।
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: कल रात से लगातार भारी बारिश के कारण नवी मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में भारी जलभराव देखा गया।
वीडियो दादर रेलवे स्टेशन से है। pic.twitter.com/PuguqiHYyk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026
24 Jun 2026 08:43 AM (IST)
24 Jun 2026 08:43 AM (IST)तमिलनाडु में हर बुधवार-शनिवार को होगा 2 घंटे का जन शिकायत दिवस
तमिलनाडु में जनता की शिकायतों के प्रभावी निवारण और पुलिस तक आम लोगों की पहुंच को बेहतर बनाने के मकसद से राज्य के पुलिस महानिदेशक ने निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पूरे राज्य में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक 'जन शिकायत दिवस' मनाया जाएगा, जिसके दौरान नागरिक अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।
24 Jun 2026 07:39 AM (IST)
24 Jun 2026 07:39 AM (IST)परमाणु हथियार नहीं रखने को ईरान तैयारः डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से प्रतिदिन लगभग 1.9 मिलियन बैरल तेल का परिवहन होता है। उन्होंने इसे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग बताते हुए कहा कि उनके हालिया कदमों के पीछे यह एक प्रमुख कारण था। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा और उनके अनुसार ईरान इस बात पर सहमत हो गया है।
24 Jun 2026 07:01 AM (IST)
24 Jun 2026 07:01 AM (IST)लखनऊ अग्निकांडः इमारत के मालिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड मामले में अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित अवैध इमारत के मालिक वीरेंद्र शुक्ला को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए वीरेंद्र शुक्ला ने सीने में दर्द और हृदय रोग का हवाला दिया, लेकिन चिकित्सकीय जांच में वह पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें देर रात मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
24 Jun 2026 06:21 AM (IST)
24 Jun 2026 06:21 AM (IST)दिल्ली में उद्योग भवन झुग्गियों के पास देर रात लगी आग
राजधानी दिल्ली में उद्योग भवन झुग्गियों के पास देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
24 Jun 2026 06:19 AM (IST)
24 Jun 2026 06:19 AM (IST)आज पूरे देश में ‘वंदे मातरम’ कैंप आयोजित किए जाएंगे
भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के अंतर्गत युवा मामले विभाग द्वारा ‘माई भारत’ अभियान के तहत आज देशभर में ‘वंदे मातरम’ कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पहला कैंप आज से शुरू होगा, जो 30 जून तक चलेगा।
Aaj ki taaja khabar 24 june 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur News: चंद्रपुर में गेट पास विवाद में मारपीट, लोहे की रॉड से युवक पर हमला
Jul 22, 2026 | 03:44 PMJPSC रिजल्ट विवाद पर रांची में बवाल, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आयोग का किया घेराव; भारी पुलिस बल तैनात
Jul 22, 2026 | 03:39 PMडिलीवरी बॉय के बेटे का कमाल: संघर्षों को पछाड़ सोमनाथ ने जिम्नास्टिक्स में लहराया परचम, अब ओलंपिक पर है नजर
Jul 22, 2026 | 03:38 PMनागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: एसटी बस और माल वाहन की टक्कर से हड़कंप, पूर्व आयुक्त के निजी सचिव की गई जान
Jul 22, 2026 | 03:36 PMवाराणसी के जैन मंदिर घाट पर मिला कफ सिरप का बड़ा जखीरा; ग्रामीणों में मचा हड़कंप, जांच के बाद होगा खुलासा
Jul 22, 2026 | 03:33 PMBhadli Navami : आज है भड़ली नवमी, आखिर क्यों इस दिन बिना मुहूर्त भी किए जा सकते हैं शुभ कार्य
Jul 22, 2026 | 03:32 PMGondia News: रावणवाड़ी ट्रक लूट मामले का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Jul 22, 2026 | 03:30 PMवीडियो गैलरी

CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM














