-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Vastu Tips For Broom Right Direction And Rules For Home
Vastu Tips: झाड़ू से जुड़ी इन 5 गलतियों से हो सकती है आपके घर की लक्ष्मी नाराज, जानिए वास्तु के नियम
- Written By: रीता राय सागर
Vastu Tips For Broom: बहुत कम लोगों को ज्ञात है कि वास्तु के अनुसार झाड़ू जैसी साधारण चीज भी घर की ऊर्जा पर असर डाल सकती है। इसे गलत जगह रखना या घर के मेन डोर के पास रखना अशुभ माना जाता है।

झाड़ू (फोटो.सोशल मीडिया)
Vastu Tips For Home: हममें से ज्यादातर लोगों को झाड़ू केवल साफ-सफाई करने का सामान लगता है, जब कि वास्तु शास्त्र में इसका महत्व इससे कहीं अधिक है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार, देवी लक्ष्मी खुद घर में प्रवेश करने से पहले सफाई के लिए झाड़ू लगाती थी। का इस्तेमाल करती थीं। यही वजह है कि भारतीय घरों में झाड़ू का खास स्थान है और इसे रखने का तरीका भी बहुत महत्व रखता है।
झाड़ू से जुड़ी कुछ बातें आपके घर की ऊर्जा को साफ और सकारात्मक बनाए रखने में बड़ा फर्क ला सकती हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार, झाड़ू से जुड़े कुछ नियम।
इस समय न लगाएं झाड़ू
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति घर से बाहर जा रहा हो तो उस समय भूलकर भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करना वास्तु के अनुसार गलत माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है। साथ ही घर से बाहर निकल रहे व्यक्ति पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
स्वाद के चक्कर में सेहत का सौदा! FDA की रडार पर नागपुर के होटल और हॉस्टल, 24 दिनों में मिली 121 शिकायतें
इस जगह पर न रखें कूड़ा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू लगाने के बाद निकले कचरे को घर के दरवाजे के पास नहीं रखना चाहिए। न ही डस्टबिन में रखना चाहिए। माना जाता है कि मुख्य द्वार के जरिए के मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में यदि मुख्य द्वार पर ही कूड़े का ढेर लगा दिया जाए तो देवी-देवता नाराज हो जाते हैं। जिससे परिवार को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।
घर में झाड़ू कहाँ रखनी चाहिए?
घर का दक्षिण-पश्चिम कोना झाड़ू रखने के लिए सबसे सही जगह है। वास्तु में यह दिशा स्थिरता, जमीन से जुड़ाव और धन की सुरक्षा से जुड़ी मानी जाती है। इसे घर की ऊर्जा का मुख्य केंद्र या एंकर पॉइंट कहा जाता है। अगर आपके फ्लैट में साफ तौर पर दक्षिण-पश्चिम कोना नहीं है, तो अपने पूरे फ्लोर प्लान में दक्षिण-पश्चिम वाला हिस्सा ढूँढ़ें और झाड़ू रखने की जगह वहीं बनाएं।
झाड़ू को सही तरीके से कैसे रखें
- झाड़ू को हमेशा नजर से दूर रखें। झाड़ू आपके लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया या मुख्य दरवाजे से दिखाई नहीं देनी चाहिए। इसके लिए बंद कैबिनेट या पर्दे वाला यूटिलिटी कॉर्नर सही रहता है।
- इसे खड़ा करके नहीं, बल्कि लेटाकर रखें। वास्तु के अनुसार, खड़ी झाड़ू आर्थिक अस्थिरता लाती है।
- खराब होने पर इसे बदल दें। टूटी या घिसी हुई झाड़ू को अशुभ माना जाता है। इसे टेप से जोड़ने या इस्तेमाल करते रहने की कोशिश न करें। इसे तुरंत बदल दें और ऐसा करने के लिए शनिवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।
- अलग-अलग जगहों के लिए अलग-अलग झाड़ू रखें। किचन, बेडरूम और बाथरूम के लिए एक ही झाड़ू का इस्तेमाल न करें। हर जगह के लिए सफाई का अपना अलग टूल होना चाहिए।
Vastu tips for broom right direction and rules for home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Noida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMMathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Aug 09, 2026 | 06:09 PMआरक्षण पर मोहन भागवत के बयान से भड़कीं मायावती, कहा- छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो SC-ST के खिलाफ होगा कदम
Aug 09, 2026 | 06:07 PMग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Aug 09, 2026 | 06:06 PMBhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
Aug 09, 2026 | 06:04 PMजब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
Aug 09, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














