Mumbai BEST Bus सेवा सुधारने को BMC की 1000 करोड़ की मंजूरी; बेड़े में शामिल होंगी 1500 नई इलेक्ट्रिक बसें

Mumbai BEST Bus: मुंबई बेस्ट बस सेवा को सुधारने के लिए बीएमसी ने 1000 करोड़ रुपये मंजूर किए। 1500 नई इलेक्ट्रिक बसें आएंगी और कर्मचारियों के वेतन व ग्रेच्युटी का संकट भी दूर होगा।
BMC approves Rs 1000 cr financial aid for Mumbai's BEST bus service. Strategy includes adding 1500 new electric buses & securing employee salaries and gratuity.
बेस्ट बस सेवा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

BEST Bus Mumbai BMC Financial Aid: मुंबईकरों की दूसरी लाइफ लाइन मानी जाने वाली बेस्ट बस सेवा को एक बार फिर से 'बेस्ट' यानी सबसे बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। आर्थिक संकट से जूझ रहे इस उपक्रम को उबारने के लिए बीएमसी सदन ने 1,000 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें से प्रशासन 128 करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट 1500 नई सब्सिडी वाली इलेक्ट्रक बसों को बेड़े में शामिल करने और यात्रियों की ओं को आधुनिक बनाने पर खर्च करेगा। इस बड़े कदम से मुंबईकरों का सफर न केवल सुगम होगा, बल्कि बेस्ट का पुराना गौरव भी वापस लौटेगा।

मौजूदा स्थिति को सुधारने के लिए नीतियों में बदलाव

सदन में चर्चा के दौरान बेस्ट कर्मचारियों की हालिया हड़ताल का मुद्दा प्रमुखता से उठा, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हुई थी। जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन के बाद भी की गई इस हड़ताल के कारण आम यात्रियों के साथ-साथ नीट की परीक्षा देने वाले छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस स्थिति को स्थाई रूप से सुधारने और भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए बेस्ट के महाप्रबंधक को सदन में सामात बुलाकर आत्मनिर्भरता की ठोस कार्ययोजना पेश करने को कहा गया है ताकि जनता के पैसे का सही इस्तेमाल हो सके। बेस्ट की मौजूदा वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए पुरानी नीतियों में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।

कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा पर भी ध्यान

  • चर्चा में यह बात सामने आई कि पहले निजी ऐप आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने और पीपीपी मॉडल पर किए गए डिपो के पुनर्विकास में शर्तों की अनदेखी के कारण बेस्ट को उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं मिल सका।
  • इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन अब पांच पुराने डिपो के पुनर्विकास के बदले बाकी बचे लगभग 170 करोड़ रुपये की बकाया राशि की वसूली के लिए संबंधित पक्षों के साथ कड़े कदम उठा रहा है।
  • बेस्ट को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर
  • बनाने के लिए तैयार की गई योजना के तहत राज्य सरकार ने तत्काल 500 करोड़ रुपए की सहायता मंजूर की है।
  • इस राशि में से 200 करोड़ रुपए सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए खर्च किए जा चुके हैं, जबकि शेष 300 करोड़ रुपए से मौजूदा कर्मचारियों के वेतन का समय पर भुगतान सुरक्षित किया गया है।
  • इससे कर्मचारियों के भीतर सुरक्षा का भाव आएगा और वे यात्रियों को बेहतर व सुरक्षित सेवाएं देने के लिए प्रेरित होंगे।
  • गणेश खणकर ने बताया की बेस्ट मुंबई की पहचान है। आर्थिक सहायता और नई बसों की खरीद से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। हमारा प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर सेवा मिले और कर्मचारियों के हित भी सुरक्षित रहें।
  • तृष्णा विश्वासराव ने बताया की बेस्ट को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए चरणबद्ध योजना पर काम किया जा रहा है। कर्मचारियों के बकाया भुगतान के साथ-साथ सेवा विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

दिसंबर तक पहली खेप

दिसंबर तक आने वाली 1500 नई इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप में से 275 बसें शुरुआती चरण में सड़कों पर उतरेंगी, जिससे मुंबईकरों को एक आधुनिक सरकारी बस सेवा मिल सकेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com