दिल्ली में बड़ा हादसा, उद्योग भवन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू

Delhi Fire News: दिल्ली के उद्योग भवन के पास झुग्गियों में आधी रात को भीषण आग लगी। दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं, कूलिंग ऑपरेशन और जांच जारी है।
Delhi Udyog Bhawan Fire
दिल्ली उद्योग भवन के पास लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Delhi Udyog Bhawan Fire: राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां उद्योग भवन क्षेत्र के पास स्थित झुग्गियों में बुधबार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने में दमकल विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। 

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि आग दोबारा न भड़क सके। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आग कैसे लगी इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, जांच जारी है। साथ ही इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

सेना भवन के पास लगी आग

दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारी संदीप दुग्गल ने कहा कि यह सेना भवन के पास है और यह मजदूरों के रहने के लिए एक अस्थायी निर्माण है। उनका कैंप यहीं लगा है। यहां छोटेएलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल हो रहे हैं और अंदर बिजली के तार भी फैले हुए हैं, इसलिए हम आग लगने की सही वजह तो नहीं बता सकते लेकिन इन 2 वजहों में से कोई एक हो सकती है। इसमें लगभग 25 गाड़ियां शामिल थीं। आग बुझाने में लगभग तीन घंटे लगे।    हालाकि, अच्छी बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। मौके पर दमकल विभाग के अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

बिजली के पैनल से शुरू हुई आग

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग कथित तौर पर बिजली के पैनल से शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास की झुग्गियों तक फैल गई। आग की चपेट में आने से झुग्गियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना होते ही मजदूर तुरंत बाहर निकल आए, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

हालांकि, आग के कारण मजदूरों की पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई। मजदूरों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें अपनी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर निकलना पड़ा। इस दौरान वे अपने सामान को बाहर निकालने का मौका नहीं पा सके, जिससे उनका सारा सामान आग में जल गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com