- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 20 April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 20 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar Live: ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज पाकिस्तान पहुंचने वाला है। ईरान ने कहा है जब तक होर्मुज से नाकाबंदी नहीं हटाई जाती, तब तक वह किसी भी वार्ता में शामिल नहीं होगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today Live: पीस टॉक के सिलसिले में ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज पाकिस्तान पहुंचने वाला है। हालांकि, ईरान ने साफ कहा है कि जब तक होर्मुज जलडमरूमध्य से नाकाबंदी नहीं हटाई जाती, तब तक वह किसी भी बातचीत में शामिल नहीं होगा। इधर, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आई-पैक के निदेशक ऋषि राज सिंह को 20 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन, सोमवार को, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। महिला आरक्षण के मुद्दे पर आज बिहार में एनडीए का बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के गांधी मैदान पहुंचने की संभावना है। राजस्थान के बलोतरा में पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
देश और दुनिया से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें….
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 14 मई LIVE: लखनऊ में आज सुबह 11 बजे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होगा
आज की ताजा खबर 13 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 12 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
काठमांडू एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी आग, मौत को छूकर वापस लौटे 289 यात्री, मचा हड़कंप
20 Apr 2026 08:39 PM (IST)
20 Apr 2026 08:39 PM (IST)उत्तर प्रदेश में 24 आईएस अधिकारियों का हुआ तबादला
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य के 24 आईएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
20 Apr 2026 08:05 PM (IST)
20 Apr 2026 08:05 PM (IST)JEE Main 2026 सेशन के परिणाम जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 पेपर 1 (बीई और बीटेक) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें कुल 26 कैंडिडेट्स ने 100% हासिल कर टाॅप किया है।
20 Apr 2026 07:41 PM (IST)
20 Apr 2026 07:41 PM (IST)बठिंडा स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट
बठिंडा में बम की धमकी मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। GRP SHO कुलदीप चंद ने बताया कि सोशल मीडिया पर बठिंडा स्टेडियम को लेकर एक धमकी मिली थी। हम जांच-पड़ताल कर रहे हैं। जांच में कई टीमें हमारे साथ लगी हुई हैं। अभी तक कुछ भी नहीं मिला है। पुलिस ने यात्रियों से सहयोग की करने की अपील की।
20 Apr 2026 07:08 PM (IST)
20 Apr 2026 07:08 PM (IST)अमेरिका से शांति वार्ता पर विचार कर रहा ईरान
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरानी अधिकारी ने कहा है कि ईरान ने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है और अमेरिका के साथ शांति वार्ता पर विचार कर रहा है।
20 Apr 2026 06:07 PM (IST)
20 Apr 2026 06:07 PM (IST)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कल राजस्थान के बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। लेकिन आज रिफाइनरी में आग लगने की घटना के कारण उनका राजस्थान दौरा स्थगित कर दिया गया है।
20 Apr 2026 05:42 PM (IST)
20 Apr 2026 05:42 PM (IST)दिल्ली: बवाना सेक्टर में निर्माणाधीन मकान ढहा
दिल्ली के बाहरी उत्तरी ज़िले के बवाना सेक्टर 2 के J-ब्लॉक में एक निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। मकान के मलबे में तीन मजदूर दब गए। दमकल विभाग ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
#WATCH | Delhi: An under-construction house collapsed in J-Block of Bawana Sector 2 in the Outer North district. Three people were rescued by the fire department. pic.twitter.com/OQLAhddVz6
— ANI (@ANI) April 20, 2026
20 Apr 2026 05:35 PM (IST)
20 Apr 2026 05:35 PM (IST)नासिक TCS मामला: निदा खान को कोर्ट से नहीं मिली राहत
नासिक TCS केस में निदा खान को 27 अप्रैल तक कोई अंतरिम राहत नहीं दी गई है। उनके वकील ने उनकी अग्रिम ज़मानत याचिका की सुनवाई होने तक अंतरिम सुरक्षा की मांग करते हुए एक अर्जी दाखिल की थी। इस बीच, शिकायतकर्ता के वकील ने लिखित जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग करते हुए एक अर्जी दाखिल की, जिसे अदालत ने मंज़ूर कर लिया और 27 अप्रैल तक का समय दिया। अब अदालत 27 अप्रैल को अग्रिम ज़मानत याचिका और अंतरिम राहत की अर्जी, दोनों पर सुनवाई करेगी।
20 Apr 2026 04:49 PM (IST)
20 Apr 2026 04:49 PM (IST)SP नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला की याचिका खारिज
उत्तर प्रदेश में दो पेन कार्ड केस में सेशन कोर्ट से सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की याचिका खारिज दी है। रामपुर सेशन कोर्ट ने निचली अदालत से मिली सजा की अपील को खारिज कर दिया है, जिससे अब उन्हें जेल में ही रहना पड़ सकता है।
20 Apr 2026 04:21 PM (IST)
20 Apr 2026 04:21 PM (IST)छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्राइवेट प्लेन हुआ क्रैश
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को प्लेन क्रैश हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरा पहाड़ियों में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया।
20 Apr 2026 03:47 PM (IST)
20 Apr 2026 03:47 PM (IST)नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अगली सुनवाई 25 मई को होगी
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में, दिल्ली हाई कोर्ट ने आज ED की याचिका पर सुनवाई टाल दी। इस याचिका में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार करने वाले आदेश को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने अगली सुनवाई 25 मई के लिए तय की है।
20 Apr 2026 03:21 PM (IST)
20 Apr 2026 03:21 PM (IST)बंगाल के फरक्का में कांग्रेस नेता के घर हुआ बम धमाका
बंगाल के फरक्का में कांग्रेस नेता सैनुल शेख के घर पर बम धमाका हुआ। सोमवार की सुबह मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का पुलिस स्टेशन के द्वीप चंद्रपुर में यह घटना हुई। विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर को सील कर दिया है।
20 Apr 2026 02:45 PM (IST)
20 Apr 2026 02:45 PM (IST)उद्घाटन से पहले राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग
राजस्थान के बलोतरा में उद्घाटन से एक दिन पहले आज पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद है।
20 Apr 2026 01:33 PM (IST)
20 Apr 2026 01:33 PM (IST)उधमपुर बस हादसे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने जताया दुख
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में यात्री बस के गहरी खाई में गिर गई. जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने दुख जताया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा ‘ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं’.
20 Apr 2026 12:36 PM (IST)
20 Apr 2026 12:36 PM (IST)PM मोदी ने उधमपुर में हुए हादसे पर जताया दुख
PM मोदी ने उधमपुर में हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना के कारण हुई जान-माल की हानि के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
Pained to hear about the loss of lives due to a bus accident in Udhampur, Jammu and Kashmir. I extend my heartfelt condolences to those who have lost their near and dear ones. I pray for the speedy recovery of the injured.
An ex gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to…
— PMO India (@PMOIndia) April 20, 2026
20 Apr 2026 11:48 AM (IST)
20 Apr 2026 11:48 AM (IST)उधमपुर हादसे में अब तक 15 शव बरामद
जम्मू के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। कगोट इलाके में रामनगर से आ रही एक बस जालो के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में गिर गई और पलट गई। इस भीषण हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
20 Apr 2026 11:10 AM (IST)
20 Apr 2026 11:10 AM (IST)आबकारी नीति मामले में जज बदलने की याचिका पर आज कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी
दिल्ली हाईकोर्ट आज अदालत में अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आरोपियों की उस याचिका पर निर्णय सुनाएगी, जिसमें एक्साइज पॉलिसी केस में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को सुनवाई से हटाने की मांग की गई है। कोर्ट इस मामले में दोपहर 2:30 बजे अपना फैसला सुनाएगी।
20 Apr 2026 10:42 AM (IST)
20 Apr 2026 10:42 AM (IST)TCS मामले में आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर आज सुनवाई
टीसीएस नासिक मामले में आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुबह 11:30 बजे नासिक सत्र न्यायालय में सुनवाई होगी। पुलिस के अनुसार निदा खान फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश में क्राइम ब्रांच की टीमें मुंब्रा और मुंबई के अन्य इलाकों में छापेमारी कर रही हैं।
20 Apr 2026 10:22 AM (IST)
20 Apr 2026 10:22 AM (IST)रामनगर-उधमपुर हाइवे पर पहाड़ी से गिरी बस, 7 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र में खगोते के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि7 लोगों के मौत होने की खबर है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
20 Apr 2026 09:45 AM (IST)
20 Apr 2026 09:45 AM (IST)नोएडा हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना फेस-2 पुलिस ने हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा को हिरासत में लिया है, जिन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने और उसमें सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है।
20 Apr 2026 09:08 AM (IST)
20 Apr 2026 09:08 AM (IST)भोपाल में महिला आरक्षण के समर्थन में आज बीजेपी की रैली
भोपाल में आज महिला आरक्षण के समर्थन में बीजेपी आक्रोश रैली निकालेगी। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे. रैली में25 हजार महिला कार्यकर्ता भी शामिल होंगी। रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी।
20 Apr 2026 08:30 AM (IST)
20 Apr 2026 08:30 AM (IST)योगी सरकार ने 40 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। यूपी सरकार ने देर रात 40 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें 15 जिलों के डीएम को बदल दिया गया है। इनमें से 8 डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का डीएम बनाया गया है।
20 Apr 2026 07:55 AM (IST)
20 Apr 2026 07:55 AM (IST)पश्चिम एशिया संकट के बीच राहत की खबर, ईरान हुआ वार्ता को तैयार
अमेरिकी मीडिया आउटलेट सीएनएन के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता मंगलवार को हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचेगा। इस वार्ता में ईरान की ओर से संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर कालिबाफ मुख्य वार्ताकार होंगे, जबकि अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व जेडी वेंस करेंगे।
20 Apr 2026 07:42 AM (IST)
20 Apr 2026 07:42 AM (IST)संभल के शाही जामा मस्जिद-श्री हरिहर मंदिर विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित शाही जामा मस्जिद के लिए चंदौसी कोर्ट की ओर से जारी सर्वेक्षण आदेश को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी 'कॉज लिस्ट' के अनुसार, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच 20 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई करेगी।
20 Apr 2026 07:10 AM (IST)
20 Apr 2026 07:10 AM (IST)आज पटना में उतरेगी NDA की महिला ब्रिगेड
महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पारित न होने के बाद बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी समेत पूरे विपक्ष को घेरने की रणनीति तेज कर दी है। सोमवार को गांधी मैदान के कारगिल चौक पर एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता महिलाओं को संबोधित करेंगे।
20 Apr 2026 06:55 AM (IST)
20 Apr 2026 06:55 AM (IST)आई-पैक के ऋषि राज सिंह से ED आज करेगी पूछताछ
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आई-पैक के निदेशक ऋषि राज सिंह को आज पूछताछ के लिए तलब किया है।
20 Apr 2026 06:53 AM (IST)
20 Apr 2026 06:53 AM (IST)अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचेगा पाकिस्तान
ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज पाकिस्तान पहुंचने वाला है। हालांकि, ईरान ने साफ कहा है कि जब तक होर्मुज जलडमरूमध्य से नाकाबंदी नहीं हटाई जाती, तब तक वह किसी भी बातचीत में शामिल नहीं होगा।
Aaj ki taaja khabar 20 april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू: 4 दिन तक लू का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार
May 14, 2026 | 07:21 AMबंगाल में बुलडोजर एक्शन! तिलजला से हुई शुरुआत, मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने दिया अल्टीमेटम, कहा- कोई बचेगा नहीं
May 14, 2026 | 07:20 AMनवभारत संपादकीय: पेट्रोल-डीजल नीति पर बहस तेज, जनता को ज्ञानोपदेश खुद आचरण नहीं
May 14, 2026 | 07:19 AMआज पंचतत्व में विलीन होंगे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव ने भावुक पोस्ट में दी जानकारी, समर्थकों से की ये बड़ी अपील
May 14, 2026 | 07:18 AMरोहित पवार की भविष्यवाणी से महाराष्ट्र में आया सियासी भूचाल, बोले- तटकरे-पटेल समेत कई नेता होंगे BJP में शामिल
May 14, 2026 | 07:10 AMनवभारत विशेष: नीट नौटंकी : सरकार जिम्मेदार, छात्रों से खिलवाड़, NTA की जबरदस्त विफलता
May 14, 2026 | 07:05 AMAshok Kharat Case में जांच तेज, ईडी के निशाने पर रूपाली चाकणकर, SIT को मिले कई अहम सबूत
May 14, 2026 | 06:46 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














