

US School Shooting Columbine Case: अमेरिका के एक स्कूल में 20 अप्रैल को गोलीबारी की भीषणतम घटना उस समय हुई थी, जब एक हाई स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र अपने साथ राइफल, पिस्तौल और विस्फोटक लेकर स्कूल में दाखिल हुए और अंधाधुंध गोलियां चलाकर अपने 12 सहपाठियों और एक शिक्षक की जान ले ली। बीस अप्रैल 1999 को हुई इस घटना में इन दोनों ने लगभग 20 मिनट तक गोलियां चलाईं और बाद में खुद को भी गोली मार ली।
अधिकारियों को बाद में कैफेटेरिया से दो बम मिले। यदि उन दोनों हत्यारों ने इन बमों का इस्तेमाल किया होता, तो मरने वालों की संख्या कहीं ज्यादा होती। इस तरह की घटनाओं के लिए बच्चों में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति और घातक हथियारों की सुलभ उपलब्धता को जिम्मेदार ठहराया गया।
1611: विख्यात उपन्यासकार विलियम शेक्सपियर के नाटक 'मैकबेथ'' का पहला ज्ञात मंचन हुआ।
1712 : जहांदार शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा। इस मुगल सम्राट ने 1713 तक शासन किया। वह बहादुरशाह का बड़ा पुत्र था।
1889 : जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म।
1946 : संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ नेशन्स भंग की गई।
1953 : कोरिया और संयुक्त राष्ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान-प्रदान हुआ। रिहा किए गए 100 संयुक्त राष्ट्र सैनिकों में ब्रिटेन के 12, अमेरिका के 30, दक्षिण कोरिया के 50 और कुछ अन्य देशों के सैनिक थे।
1960 : एअर इंडिया ने लंदन की अपनी पहली बोइंग 707 उड़ान के साथ जेट युग में प्रवेश किया।
1972: अपोलो 16 अंतरिक्ष यान छह घंटे तक इंजन की समस्या से प्रभावित रहने के बाद आखिरकार चंद्रमा पर उतरा।
1974 : सत्तर के दशक में आंतरिक हिंसा से बुरी तरह प्रभावित उत्तरी आयरलैंड के संघर्ष में मरने वालों की संख्या 1000 पहुंची।
1997: इंद्र कुमार गुजराल देश के 12वें प्रधानमंत्री बने।
1999 : अमेरिका के डेनवर शहर के एक स्कूल में दो छात्रों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 13 लोगों की जान ले ली। घटना में 21 अन्य लोग घायल हुए।
2010 : मेक्सिको की खाड़ी में स्थित गहरे पानी के तेल भंडार में विस्फोट से इतिहास का सबसे बड़ा तेल रिसाव हुआ।
2011 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान 'पीएसएलवी' ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।
2020 : दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,65,216 हो गई।
2024: रूस ने ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाने के लिए छोड़े गए यूक्रेन के 50 ड्रोन को नष्ट किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)