- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 19th April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 19 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए मामले में आई-पीएसी के ऋषि राज सिंह को सोमवार को तलब किया है।
- Written By: अक्षय साहू , सजल रघुवंशी

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए मामले में आई-पीएसी के ऋषि राज सिंह को सोमवार को तलब किया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक के निदेशक ऋषि राज सिंह को हवाला लेनदेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 20 अप्रैल को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह कार्रवाई 2 अप्रैल 2026 को आई-पैक के दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद स्थित परिसरों में की गई छापेमारी के बाद सामने आई है, जो पश्चिम बंगाल में कथित कोयला तस्करी और अवैध खनन से जुड़ा है। बता दें कि ईडी ने आरोप लगाया है कि आई-पैक ने कथित तौर पर हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से कोयला घोटाले की रकम (लगभग 50 करोड़ रुपये) का उपयोग किया है और कंपनी फर्जी बिलों के माध्यम से अवैध धन को वैध बनाने में शामिल थी।
सम्बंधित ख़बरें
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
Farakka Treaty: फरक्का संधि पर अड़ा बांग्लादेश, भारत से संबंध सुधारने के लिए रखी नई शर्त
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
19 Apr 2026 09:17 PM (IST)
19 Apr 2026 09:17 PM (IST)डीएमके के लिए चुनाव प्रचार करने तमिलनाडु पहुंचे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली से डीएमके थिरु स्टालिन जी के लिए कैंपेन करने आया हूं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह लगभग भाई जैसे हैं। लेकिन उससे भी ज़्यादा, मैं उनके लिए कैंपेन करने आया हूं क्योंकि वह तमिलनाडु के लोगों के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
#WATCH | चेन्नई, तमिलनाडु: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं दिल्ली से DMK थिरु स्टालिन जी के लिए कैंपेन करने आया हूं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह लगभग भाई जैसे हैं। लेकिन उससे भी ज़्यादा, मैं उनके लिए कैंपेन करने आया हूं क्योंकि वह तमिलनाडु के लोगों के… pic.twitter.com/3yZk5Urelp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2026
19 Apr 2026 08:50 PM (IST)
19 Apr 2026 08:50 PM (IST)TMC सरकार जनमत की सरकार नहीं है- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि टीएमसी की सरकार जनमत की सरकार नहीं है, वह गुंडागर्दी की सरकार है और गुंडागर्दी के बल पर वोटरों को डराती-धमकाती है। टीएमसी के गुंडे संभल जाएं अन्यथा 4 तारीख को उनका इलाज होगा।
#WATCH | पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "TMC की सरकार जनमत की सरकार नहीं है, वह गुंडागर्दी की सरकार है और गुंडागर्दी के बल पर वोटरों को डराती-धमकाती है। TMC के गुंडे संभल जाएं अन्यथा 4 तारीख को उनका इलाज होगा।"
महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा, "लालू प्रसाद यादव के… pic.twitter.com/z7498wJ4XZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2026
19 Apr 2026 08:15 PM (IST)
19 Apr 2026 08:15 PM (IST)तमिलनाडु में अमित शाह ने किया रोड शो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मायलापुर में रोड शो किया। बता दें कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को चुनाव है।
#WATCH | चेन्नई, तमिलनाडु: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मायलापुर में रोड शो किया। pic.twitter.com/D4f5OGdz7O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2026
19 Apr 2026 07:54 PM (IST)
19 Apr 2026 07:54 PM (IST)भारतीय टैंकर 'देश गरिमा' ने सुरक्षित पार किया होर्मुज
भारतीय तेल टैंकर 'देश गरिमा' ने सुरक्षित पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, 22 अप्रैल को पहुंचेगा मुंबई।
19 Apr 2026 07:49 PM (IST)
19 Apr 2026 07:49 PM (IST)अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया ट्रंप ने लिका कि ईरान ने कल होर्मुज स्ट्रेट में गोलियां चलाने का फैसला किया जो हमारे सीजफायर एग्रीमेंट का पूरी तरह से उल्लंघन है। उनमें से कई गोलियां एक फ्रेंच शिप और यूनाइटेड किंगडम के एक फ्रेटर पर निशाना साधकर चलाई गईं। यह अच्छा नहीं था। मेरा प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद, पाकिस्तान जा रहा है। वे कल शाम बातचीत के लिए वहां होंगे। हम एक बहुत ही एक बहुत ही निष्पक्ष और वाजिब डील का प्रस्ताव दे रहे हैं, और मुझे उम्मीद है कि वे इसे मान लेंगे क्योंकि, अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो यूनाइटेड स्टेट्स ईरान में हर एक पावर प्लांट और हर एक ब्रिज को खत्म कर देगा।
19 Apr 2026 05:53 PM (IST)
19 Apr 2026 05:53 PM (IST)चुनावी रैली के बाद झालमुड़ी की दुकान पर रुके PM मोदी
बंगाल के झाड़ग्राम में रैली के बाद झालमुड़ी की दुकान पर रुके PM मोदी
PM MODI HAS DONE THE MOST UNTHINKABLE. He got out of his convoy and stopped to grab a quick snack from the local shop at Jhargram. Everyone is fully speechless. pic.twitter.com/exjeNBrIgS
— Sudhanidhi Bandyopadhyay (@SudhanidhiB) April 19, 2026
19 Apr 2026 05:05 PM (IST)
19 Apr 2026 05:05 PM (IST)इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनना पक्का है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल दौरे के दौरान बड़ा दावा करते हुए भरे मंच से कहा कि मैं दावे से कहता हूं कि इस बार बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना पक्का है।
19 Apr 2026 04:49 PM (IST)
19 Apr 2026 04:49 PM (IST)शाहीन बाग के अबुल फजल एन्क्लेव में लगी आग
दिल्ली के शाहीन बाग इलाके के अबुल फजल एन्क्लेव में एक घर में आग लग गई। फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।
19 Apr 2026 03:48 PM (IST)
19 Apr 2026 03:48 PM (IST)विपक्ष ने नारी शक्ति अधिनियम को बदनाम करने का घिनौना काम किया- अपर्णा यादव
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस थी जिसमें हमारी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान दिए। यह कितनी गलत बात थी कि 17 अप्रैल, 2026 को विपक्ष ने नारी शक्ति अधिनियम को बदनाम करने का घिनौना काम किया, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
19 Apr 2026 03:13 PM (IST)
19 Apr 2026 03:13 PM (IST)PM मोदी की बंगाल में महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में गरीब महिलाओं को 5 लाख का हेल्थ कवर और मुफ्त डायलिसिस देगी।
19 Apr 2026 01:49 PM (IST)
19 Apr 2026 01:49 PM (IST)मलेशिया के सबाह में लगी आग से 200 घर तबाह
मलेशिया के सबाह राज्य के एक तटीय गांव में रविवार को भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 200 घर जलकर खाक हो गए। इस हादसे के चलते सैकड़ों लोगों के विस्थापित होने की खबर है। स्टेट न्यूज एजेंसी बरनामा ने यह जानकारी दी है।
19 Apr 2026 01:13 PM (IST)
19 Apr 2026 01:13 PM (IST)महिलाओं को लेकर बीजेपी की सोच सामंती- अखिलेश
महिला आरक्षण बिल को लेकर अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सोच सामंती, संकीर्ण और तंग है। उनके मुताबिक यह बिल ध्यान भटकाने की कोशिश है और आधुनिक महिलाओं के प्रति बीजेपी का रवैया सही नहीं है। उन्होंने बीजेपी की राजनीति को विभाजनकारी बताते हुए इसे उसकी बदनीयत की बड़ी हार करार दिया।
19 Apr 2026 12:54 PM (IST)
19 Apr 2026 12:54 PM (IST)महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि, बीजेपी की बदनियती की हार हुई।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता - 19/04/2026 https://t.co/rfR9KDjBBT
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 19, 2026
19 Apr 2026 12:29 PM (IST)
19 Apr 2026 12:29 PM (IST)महिला आरक्षण बिल के खिलाफ विपक्ष ने साजिश रची- CM योगी
लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी ने विपक्ष पर महिला आरक्षण बिल के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नारी विरोधी रवैये से महिलाओं में भारी आक्रोश है और जो भी इस कृत्य में शामिल है, उसके खिलाफ जनता खड़ी है।
.@BJP4UP मुख्यालय, लखनऊ में पत्रकार बंधुओं से वार्ता... https://t.co/6iPCa0MOZq
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 19, 2026
19 Apr 2026 12:04 PM (IST)
19 Apr 2026 12:04 PM (IST)PM का संबोधन आचार संहिता उल्लंघन, सांसद संतोष कुमार की CEC को चिट्ठी
राज्यसभा सांसद और सीपीआई नेता संतोष कुमार पी. ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संबोधन के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। उनका आरोप है कि यह संबोधन चुनाव के दौरान दिया गया था और यह राजनीतिक तथा पक्षपातपूर्ण था। कुमार के अनुसार, यह आचार संहिता (MCC) का गंभीर उल्लंघन है और इसका उद्देश्य जनमत को प्रभावित करना था।
19 Apr 2026 11:25 AM (IST)
19 Apr 2026 11:25 AM (IST)पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में PM मोदी ने जनसभा संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर जनसभा को संबोधित किया।
Addressing a huge rally in Bishnupur. West Bengal is rejecting TMC’s cut-money culture and deep-rooted corruption. People are now placing their trust in the BJP for honest governance and development.@BJP4Bengal https://t.co/ptrXkDfsND
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
19 Apr 2026 11:14 AM (IST)
19 Apr 2026 11:14 AM (IST)तमिलनाडु के मोदक्कुरिची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो
तमिलनाडु: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदक्कुरिची में रोड शो किया।
#WATCH इरोड, तमिलनाडु: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदक्कुरिची में रोड शो किया। pic.twitter.com/7CcnYN64yx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2026
19 Apr 2026 10:36 AM (IST)
19 Apr 2026 10:36 AM (IST)कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगी देश की महिलाएं: ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा, "देश और प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगी। विपक्षी दलों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।विपक्षी दलों के पास कहने को कुछ नहीं है। वे सिर्फ बेमतलब की बयानबाजी करके गुमराह करना चाहते हैं लेकिन देश की महिलाएं और देश की जनता सच्चाई को अच्छी तरह समझते हैं।"
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा, "...देश और प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगी। विपक्षी दलों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा...विपक्षी दलों के पास कहने को कुछ… pic.twitter.com/ogUPqBtmFx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2026
19 Apr 2026 10:02 AM (IST)
19 Apr 2026 10:02 AM (IST)CM योगी आज लखनऊ में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में एनडीए गठबंधन के नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
19 Apr 2026 09:41 AM (IST)
19 Apr 2026 09:41 AM (IST)PM मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात की। पीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "मैंने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गारू से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वे असाधारण रूप से साहसी हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगे। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।"
Spoke to Andhra Pradesh Deputy Chief Minister Shri Pawan Kalyan Garu and enquired about his well-being. He is remarkably courageous and I am sure he will recover very soon. Praying for his good health.@PawanKalyan
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
19 Apr 2026 08:34 AM (IST)
19 Apr 2026 08:34 AM (IST)कोलकाता में ईडी के कई ठिकानों पर छापेमारी
PMLA मामले से जुड़े एक केस में ईडी कोलकाता में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। एजेंसी ने बालीगंज स्थित कोलकाता पुलिस उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास के आवास और बेहाला स्थित सन एंटरप्राइज के प्रबंध निदेशक जॉय कामदार के घर पर भी तलाशी ली।
19 Apr 2026 08:31 AM (IST)
19 Apr 2026 08:31 AM (IST)AIMIM नेता वारिस पठान का सोशल मीडिया अकाउंट हैक
AIMIM नेता वारिस पठान का सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनकी निजी तस्वीरों को मॉर्फ करके सार्वजनिक करने की धमकी दी गई और 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग भी की गई। इस संबंध में वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि कॉल कंबोडिया से किए गए थे।
19 Apr 2026 08:05 AM (IST)
19 Apr 2026 08:05 AM (IST)उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने एक अहम निर्णय लेते हुए पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगा दी है। शनिवार रात अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने पूरे प्रदेश में इस काम को रोकने का आदेश जारी किया। यह रोक तब तक प्रभावी रहेगी जब तक तकनीकी समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर देती।
19 Apr 2026 07:54 AM (IST)
19 Apr 2026 07:54 AM (IST)गुजरात के धंधुका में युवक की हत्या के बाद दो समुदायों के बीच झड़प
गुजरात के अहमदाबाद जिले के धंधुका में शनिवार को एक युवक की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। घटना ने सांप्रदायिक रूप ले लिया, जिससे दो समुदाय आमने-सामने आ गए और कई स्थानों पर आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं।
19 Apr 2026 07:10 AM (IST)
19 Apr 2026 07:10 AM (IST)अक्षय तृतीया पर अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अयोध्या में अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
#WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/vPCKbzogYr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2026
19 Apr 2026 06:37 AM (IST)
19 Apr 2026 06:37 AM (IST)पूर्व राज्यसभा सदस्य बलबीर पुंज का निधन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से अस्वस्थ थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
Aaj ki taaja khabar 19th april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













