Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में करीब 11,000 करोड़ रुपए की दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

  • By प्रतीक पांडेय, अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 17, 2025 | 09:55 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ki Taza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहिणी के सेक्टर 37 में दिल्ली और हरियाणा द्वारका एक्सप्रेस वे, अर्बन एक्सटेंशन रोड 2 को जनता को समर्पित कर दिया। उद्घाटन के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री के साथ नितिन गडकरी, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा समेत दिल्ली के सभी सांसद मौजूद रहे।

The liveblog has ended.
  • 17 Aug 2025 09:54 PM (IST)

    17 Aug 2025 09:54 PM (IST)

    उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के लिए सीपी राधाकृष्णन ने पीएम मोदी का जताया आभार

    महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ट्वीट कर कहा , "हमारे प्रिय जन नेता, हमारे सबसे आदरणीय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने और मुझे राष्ट्र की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं हार्दिक धन्यवाद देता हूं।"

    Maharashtra Governor CP Radhakrishnan tweets, "My heartfelt thanks to our beloved People’s leader, our most respected Honourable Prime Minister Narendra Modi Ji for nominating me as the NDA Vice Presidential candidate and giving me the opportunity to serve the Nation." pic.twitter.com/mPqaZJrHMg

    — ANI (@ANI) August 17, 2025

  • 17 Aug 2025 08:03 PM (IST)

    17 Aug 2025 08:03 PM (IST)

    CP राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, JP नड्डा ने किया ऐलान

    CP राधाकृष्णन को NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। JP नड्डा ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद ऐलान किया है। इस बैठक में पीएम मोदी खुद शामिल हुए थे।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 17 Aug 2025 07:25 PM (IST)

    17 Aug 2025 07:25 PM (IST)

    गुजरात के सुरेंद्रनगर में दर्दनाक हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 8 की मौत

    गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां दो वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर में आठ लोगों की जान चली गई, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा सुरेंद्रनगर जिले के लखतर के पास स्थित झामर गांव का है। ऐसा बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ, जब कडू गांव से सुरेंद्रनगर की ओर आ रही एक कार की सामने से आ रहे वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 17 Aug 2025 06:30 PM (IST)

    17 Aug 2025 06:30 PM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करना चुनाव आयोग का कर्तव्य : जयराम रमेश

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज, भारत निर्वाचन आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यह पहली बार था जब यह 'नया' निर्वाचन आयोग सीधे तौर पर बोल रहा था, न कि सूत्रों के जरिए।जयराम रमेश ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने शनिवार को एक 'प्रेस नोट' जारी किया था, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची में सुधार की जिम्मेदारी राजनीतिक दलों और व्यक्तियों पर डालना था। इस प्रेस नोट की विपक्षी दलों और आम जनता की ओर से भी तीखी आलोचना हुई थी।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 17 Aug 2025 05:52 PM (IST)

    17 Aug 2025 05:52 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे

    प्रधानमंत्री मोदी पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

    #WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकारों का अभिवादन 'जय श्री कृष्ण' कहकर किया और उनसे पूछा कि उन्होंने कल जन्माष्टमी मनाई या नहीं।

    प्रधानमंत्री मोदी पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे। pic.twitter.com/6YKoheOcLa

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2025

  • 17 Aug 2025 04:27 PM (IST)

    17 Aug 2025 04:27 PM (IST)

    राहुल के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब

    चुनाव आयोग ने इस सवाल का भी जवाब दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत समय रहते शिकायत करने का पूरा मौका मिलता है, आप फॉर्म भर सकते हैं। आपको उस विधानसभा क्षेत्र का मतदाता होना चाहिए, लेकिन आप उस क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं और भ्रम फैला रहे हैं। कानून में आपके पास विकल्प है कि आप गवाह बनकर शिकायत कर सकते हैं।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 17 Aug 2025 03:14 PM (IST)

    17 Aug 2025 03:14 PM (IST)

    चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE

  • 17 Aug 2025 02:40 PM (IST)

    17 Aug 2025 02:40 PM (IST)

    RSS और भाजपा संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे: राहुल

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है। पूरे भारत में RSS और भाजपा संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

    #WATCH | सासाराम, रोहतास: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "यह संविधान बचाने की लड़ाई है। पूरे भारत में RSS और भाजपा संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी और भाजपा हर चुनाव जीतते हैं... लोकसभा में, हमारा गठबंधन महाराष्ट्र में जीतता है, और 4 महीने… pic.twitter.com/lX6XjsveP8

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2025

  • 17 Aug 2025 01:20 PM (IST)

    17 Aug 2025 01:20 PM (IST)

    वोटर अधिकार रैली के लिए सासाराम पहुंचे लालू यादव और तेजस्वी यादव

    वोटर अधिकार रैली में शामिल होने के लिए आरजेडी प्रमुख लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव सासाराम पहुंच चुके हैं। दोनों कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

  • 17 Aug 2025 01:01 PM (IST)

    17 Aug 2025 01:01 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया द्वारका एक्सप्रेसवे उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहिणी के सेक्टर 37 में दिल्ली और हरियाणा द्वारका एक्सप्रेस वे, अर्बन एक्सटेंशन रोड 2 को जनता को समर्पित कर दिया। उद्घाटन के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री के साथ नितिन गडकरी, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा समेत दिल्ली के सभी सांसद मौजूद रहे।

  • 17 Aug 2025 12:33 PM (IST)

    17 Aug 2025 12:33 PM (IST)

    सासाराम पहुंचे राहुल गांधी, थोड़ी देर में शुरू होगी 'वोटर अधिकार यात्रा'

    राहुल गांधी आज से बिहार के सासाराम से वोट अधिकार रैली शुरू कर रहे हैं। वह बिहार पहुंच चुके हैं। उनका हेलीकॉप्टर एसपी जैन कालेज के मैदान में पहुंच चुका है।

     

  • 17 Aug 2025 12:27 PM (IST)

    17 Aug 2025 12:27 PM (IST)

    कठुआ में मृतकों की संख्या 7 पहुंची, मृतकों में 5 नाबालिग शामिल

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को बादल फटने की घटना से तबाही मच गई। आसमान से आई इस आफत में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

  • 17 Aug 2025 11:37 AM (IST)

    17 Aug 2025 11:37 AM (IST)

    गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने एल्विश यादव के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ली

    एल्विश यादव के घर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने ली है। आज सुबह एल्विश के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी।

  • 17 Aug 2025 11:28 AM (IST)

    17 Aug 2025 11:28 AM (IST)

    वोट का अधिकार है और हम लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे: लालू यादव

    वोटर अधिकार यात्रा पर RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, "वोट का अधिकार है और हम लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लोगों ने बहुत सारी कुर्बानियां दी हैं। आगे भी करते रहेंगे। मिटने नहीं देंगे..."

  • 17 Aug 2025 11:05 AM (IST)

    17 Aug 2025 11:05 AM (IST)

    स्ट्रीट डॉग्स पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चेन्नई में विरोध प्रदर्शन

    हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने स्ट्रीट डॉग्स को लेकर फैसला सुनाया था। कोर्ट ने स्ट्रीट डॉग्स को सड़कों से हटाने की बात कही थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब चेन्नई में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

  • 17 Aug 2025 09:40 AM (IST)

    17 Aug 2025 09:40 AM (IST)

    कठुआ में बादल फटा, 4 लोगों की मौत

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के घाटी क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है। कई घरों के मलबे और पानी में डूबने की जानकारी सामने आ रही है।जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "जंगलोट क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कठुआ श्री शोभित सक्सेना से बात की। 4 लोगों के हताहत होने की सूचना है। इसके अलावा, रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को नुकसान पहुंचा है, जबकि पुलिस स्टेशन कठुआ प्रभावित हुआ… pic.twitter.com/r70efOhBiV

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2025

    पूरी खबर यहां पढ़ें

  • 17 Aug 2025 09:22 AM (IST)

    17 Aug 2025 09:22 AM (IST)

    एल्विश यादव से घर फायरिंग, 3 बदमाशों ने की 24 राउंड फायरिंग

    गुरूग्राम स्थित एल्विश यादव के घर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तीन बदमाशों ने कुल मिलाकर 24 राउंड फायरिंग की है। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए हैं।

  • 17 Aug 2025 08:35 AM (IST)

    17 Aug 2025 08:35 AM (IST)

    डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में ‘Run For Rajeev’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "आज हम सभी राजीव गांधी को याद कर रहे हैं। यह 'रन फॉर राजीव गांधी' है। मैं इसमें भागीदार बनकर बहुत खुश हूं, उपमुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक प्रतिभागी के रूप में।'

    #WATCH कर्नाटक: उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "आज हम सभी राजीव गांधी को याद कर रहे हैं। यह 'रन फॉर राजीव गांधी' है। मैं इसमें भागीदार बनकर बहुत खुश हूं, उपमुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक प्रतिभागी के रूप में। मैं कम से कम 2-5 किलोमीटर की एक छोटी दौड़ या पैदल यात्रा… https://t.co/AMfT5zovvt pic.twitter.com/bZaDIlqqGp

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2025

  • 17 Aug 2025 06:51 AM (IST)

    17 Aug 2025 06:51 AM (IST)

    जन्माष्टमी मनाने मथुरा में उमड़ी भारी भीड़, भावविभोर हुए लोग

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के लिए मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हुए।

    #WATCH | उत्तर प्रदेश | श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के लिए मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हुए। pic.twitter.com/MuhqWGswFp

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025

  • 17 Aug 2025 06:42 AM (IST)

    17 Aug 2025 06:42 AM (IST)

    मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में आज होगी विपक्षी दलों की अहम बैठक

    मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में आज विपक्षी दलों की बैठक होनी है। इसमें उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार को लेकर मंथन किया जा सकता है।

Aaj ki taaja khabar 17 august 2025 live updates today latest and breaking news hind

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2025 | 06:34 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर: कर्नाटक सरकार ने बदला बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी का नाम

2

आज की ताजा खबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

3

CP राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, JP नड्डा ने किया ऐलान

4

मंडोली जेल में बंद गैंगस्टर सलमान त्यागी ने की आत्महत्या! चादर से लटकता मिला शव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.