दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े मामले में आरोपी शरजील इमाम को 10 दिनों की अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने यह राहत उन्हें अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए दी है। साथ ही कोर्ट ने शर्त रखी है कि जमानत की अवधि के दौरान वह मीडिया से किसी तरह का संपर्क नहीं करेंगे और सोशल मीडिया का भी उपयोग नहीं करेंगे।
In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 9th March 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 9 मार्च LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। विपक्ष ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को लेकर संसद में चर्चा कराने की मांग उठाई, इस बीच जयशंकर ने मौजूदा स्थिति पर अपना बयान दिया।
- Written By: अर्पित शुक्ला , अमन उपाध्याय
Updated On:
Mar 09, 2026 | 10:02 PM

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today Live: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर संसद में पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर बयान देंगे। वह लोकसभा में करीब 12 बजे और राज्यसभा में बयान दिए।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 19 अप्रैल LIVE: आज प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में रैली करेंगे
आज की ताजा खबर 18 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 17 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Breaking News: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए दो विमानों के पंख- VIDEO
विज्ञापन
विज्ञापन
The liveblog has ended.
09 Mar 2026 10:02 PM (IST)
09 Mar 2026 10:02 PM (IST)‘परिवर्तन यात्रा से ही आएगा बदलाव’, कोलकाता में केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा
कोलकाता में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जहां भी भाजपा ने परिवर्तन यात्रा निकाली, हमारी सरकारें सत्ता में आईं। पश्चिम बंगाल के लोग भी बदलाव चाहते हैं। परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य यही बदलाव लाना है, और हमें पूरा विश्वास है कि यह बदलाव जरूर आएगा।
Kolkata, West Bengal: On BJP's Parivartan Yatra, Deputy Chief Minister of Uttar Pradesh, Keshav Prasad Maurya, says, "Wherever the Parivartan Yatra was carried out, our governments have come to power. The people of West Bengal also want change. The Parivartan Yatra is meant to… pic.twitter.com/zT91GycRBo
— IANS (@ians_india) March 9, 2026
09 Mar 2026 09:24 PM (IST)
09 Mar 2026 09:24 PM (IST)पीएम मोदी ने बालेन शाह से बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल चुनाव में जीत दर्ज करने वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेन शाह से की बात. सोशल मीडिया पर पीएम ने कहा ‘राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष श्री रबी लामिछाने और आरएसपी के वरिष्ठ नेता बलेंद्र शाह से सौहार्दपूर्ण फोन पर बात हुई। मैंने दोनों नेताओं को उनकी चुनावी जीत और नेपाल चुनावों में आरएसपी की शानदार सफलता पर बधाई दी। इसके साथ ही मैंने उनकी आगामी नई सरकार के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और दोनों देशों की पारस्परिक समृद्धि, प्रगति और खुशहाली के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
Prime Minister Narendra Modi tweets, "Had warm telephone conversations with Mr. Rabi Lamichhane, Chairman of the Rastriya Swatantra Party (RSP) and Mr. Balendra Shah, Senior Leader of the RSP. Congratulated both leaders on their electoral victories and RSP’s resounding success in… pic.twitter.com/FUv4Nnd1iR
— ANI (@ANI) March 9, 2026
09 Mar 2026 08:55 PM (IST)
09 Mar 2026 08:55 PM (IST)अभिनेता विजय ने CBI से की अपील
अभिनेता विजय ने सीबीआई से पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है। उन्होंने एजेंसी से 15 दिन की मोहलत देने के साथ-साथ चेन्नई में ही पूछताछ करने का अनुरोध किया है। फिलहाल सीबीआई उनके इस अनुरोध की समीक्षा कर रही है और संभावना है कि जल्द ही इस संबंध में नया समन जारी किया जाए
09 Mar 2026 07:58 PM (IST)
09 Mar 2026 07:58 PM (IST)मिडिल ईस्ट में 12 मार्च की CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा टली
खाड़ी क्षेत्र में जारी क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मध्य पूर्व में आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। कतर स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, 12 मार्च 2026 से शुरू होने वाली परीक्षाएं अब 16 मार्च 2026 तक के लिए टाल दी गई हैं।
Due to the ongoing regional situation in the Gulf region, the Central Board of Secondary Education (CBSE) has further announced the postponement of the Class XII Board Examinations scheduled from 12 March 2026 to 16 March 2026 in the Middle East region: India Embassy in Qatar pic.twitter.com/RTtE9veISl
— IANS (@ians_india) March 9, 2026
09 Mar 2026 06:57 PM (IST)
09 Mar 2026 06:57 PM (IST)ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, बॉर्डर इलाकों से दूर रहने की सलाह
ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। भारतीयों से अपील की गई है कि वे सीमावर्ती इलाकों की यात्रा से बचें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।
Indian nationals are hereby advised not to approach any of the land borders of Iran for travel outside the country without prior coordination with the Embassy. Any movement towards land border points should be undertaken only after obtaining explicit guidance from the Embassy:… pic.twitter.com/oKGc30YLPG
— IANS (@ians_india) March 9, 2026
09 Mar 2026 06:07 PM (IST)
09 Mar 2026 06:07 PM (IST)कल सुबह 11 बजे तक के लिए राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही को आज के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब सदन की बैठक कल सुबह 11:00 बजे दोबारा शुरू होगी।
Lok Sabha adjourned to meet again on 10 March, 2026 at 11:00 A.M.
— ANI (@ANI) March 9, 2026
09 Mar 2026 05:02 PM (IST)
09 Mar 2026 05:02 PM (IST)शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत
09 Mar 2026 04:19 PM (IST)
09 Mar 2026 04:19 PM (IST)लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कल चर्चा संभव
लोकसभा में स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव को लेकर कल चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। इस विषय पर सदन में बहस हो सकती है। चर्चा की शुरुआत सरकार की ओर से संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, बहस के अंत में गृह मंत्री अमित शाह सदन में सरकार का पक्ष रखते हुए जवाब दे सकते हैं।
09 Mar 2026 03:41 PM (IST)
09 Mar 2026 03:41 PM (IST)लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित
लोकसभा में आज विपक्ष के जोरदार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
09 Mar 2026 02:31 PM (IST)
09 Mar 2026 02:31 PM (IST)ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई पर चीन का बयान
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई को लेकर चीन ने प्रतिक्रिया दी है। बीजिंग ने साफ कहा कि यह पूरी तरह ईरान का आंतरिक मामला है और इसमें किसी भी बाहरी देश को हस्तक्षेप या विरोध नहीं करना चाहिए। चीन ने यह भी कहा कि सुप्रीम लीडर को निशाना बनाए जाने जैसी बातें निराधार और गलत हैं।
09 Mar 2026 01:00 PM (IST)
09 Mar 2026 01:00 PM (IST)दिल्ली में बेकाबू DTC बस ने सड़क पर लोगों को कुचला, 3 की मौत
दिल्ली के आउटर जिले में नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार DTC की बस ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा और स्कूटी सवार समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
09 Mar 2026 12:28 PM (IST)
09 Mar 2026 12:28 PM (IST)हाई कोर्ट ने CBI की दलील पर केजरीवाल समेत 20 को भेजा नोटिस
दिल्ली शराब घोटाले को लेकर आज दिल्ली हाई कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। नई दिल्ली में अदालत ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और के. कविता सहित आरोपमुक्त किए गए सभी 20 लोगों को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही अदालत ने रॉउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा CBI पर की गई कुछ टिप्पणियों पर फिलहाल रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को तय की गई है।
09 Mar 2026 12:17 PM (IST)
09 Mar 2026 12:17 PM (IST)विपक्ष का व्यवहार बहुत गैर-जिम्मेदाराना: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
पश्चिम एशिया पर राज्य सभा में विदेश मंत्री के बयान के दौरान विपक्षी सांसदों के हंगामे की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "बहुत दुख के साथ, मैं कह रहा हूं कि विपक्ष का व्यवहार बहुत गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय भी है। उन्हें देश या बहस में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वे सिर्फ अराजकता फैलाने में लगे हैं।"
09 Mar 2026 11:31 AM (IST)
09 Mar 2026 11:31 AM (IST)भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में जारी संकट को लेकर सरकार ने संसद में बयान दिया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि इस संघर्ष की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी। उन्होंने कहा कि सरकार वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जयशंकर ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा संकट का समाधान केवल कूटनीतिक प्रयासों से ही संभव है और भारत इसी दिशा में प्रयास कर रहा है।
09 Mar 2026 11:16 AM (IST)
09 Mar 2026 11:16 AM (IST)संसद सत्र शुरू होते ही राज्यसभा में हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
संसद बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ है। कुछ ही देर सदन चलने के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा में मिडिल ईस्ट के मुद्दे पर लगातार हंगामा हो रहा है।
09 Mar 2026 11:07 AM (IST)
09 Mar 2026 11:07 AM (IST)हमले हुए तो ईरान को होगा बड़ा नुकसान: सऊदी अरब
सऊदी अरब ने ईरान की इन कार्रवाइयों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर हमले जारी रहे, तो इसका सबसे अधिक नुकसान ईरान को होगा। मंत्रालय ने खाड़ी, अरब और इस्लामी देशों की तरफ से ईरान के हमलों की निंदा की और कहा कि एयरपोर्ट, तेल सुविधाओं और आम लोगों की जगहों पर हमले सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरे के अलावा कुछ नहीं हैं। यह अंतरराष्ट्रीय चार्टर और कानून का सीधा उल्लंघन है।
09 Mar 2026 10:45 AM (IST)
09 Mar 2026 10:45 AM (IST)ईरान का इजराइल के अल खुदैरा पावर प्लांट को निशाना बनाया
ईरान ने इजराइल पर बड़ा हमला करते हुए उसके अहम ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने इजराइल के अल खुदैरा पावर प्लांट पर हमला किया है। इस हमले के बाद इलाके में अलर्ट बढ़ा दिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
09 Mar 2026 09:22 AM (IST)
09 Mar 2026 09:22 AM (IST)बंगाल में पकड़े गए उस्मान हादी के हत्यारे, मेघालय बॉर्डर से आए थे भारत
बांग्लादेश के छात्र नेता और राजनीतिक कार्यकर्ता उस्मान हादी की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई की है। STF ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो दोनों बांग्लादेश के नागरिक हैं। आरोपियों को उत्तर 24 परगना जिले के सीमावर्ती शहर बोंगांव से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ फैसल करीम मसूद (37) और आलमगीर हुसैन (34) के रूप में हुई है।
09 Mar 2026 08:46 AM (IST)
09 Mar 2026 08:46 AM (IST)कतर में ओडिशा के युवक की मौत, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार
ओडिशा के गंजाम जिले के एक युवक की मिडिल ईस्ट में जंग के बीच कतर में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुना खुंटिया के रूप में हुई है, जो गंजाम जिले के खल्लिकोट ब्लॉक अंतर्गत नैकनिपल्ली गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि उसकी शनिवार को कतर में मृत्यु हो गई, हालांकि मौत के कारणों का अभी तक पूरी तरह पता नहीं चल सका है। परिवार ने शव वापसी के लिए सरकार से गुहार लगाई है।
09 Mar 2026 07:58 AM (IST)
09 Mar 2026 07:58 AM (IST)ईरान को खत्म करते ही कम हो जाएंगे तेल के भाव: ट्रंप
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और संभावित संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस स्थिति को लेकर बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अगर इससे ईरान के न्यूक्लियर खतरे को खत्म किया जा सकता है, तो वर्तमान में बढ़ी हुई तेल की कीमतें अमेरिका और दुनिया की सुरक्षा के लिए “छोटी कीमत” हैं।
09 Mar 2026 07:09 AM (IST)
09 Mar 2026 07:09 AM (IST)ईरान से जंग में एक और अमेरिकी सैनिक की मौत
अमेरिकी केंद्रीय कमान ने ट्वीट कर बाताया कि कल रात, मध्य पूर्व में ईरानी शासन के शुरुआती हमलों के दौरान लगी चोटों के कारण एक अमेरिकी सैनिक का निधन हो गया। 1 मार्च को सऊदी अरब में अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले में सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान कार्रवाई में शहीद होने वाला यह सातवां सैनिक है।
U.S. Central Command tweets, "Last night, a U.S. service member passed away from injuries received during the Iranian regime’s initial attacks across the Middle East. The service member was seriously wounded at the scene of an attack on U.S. troops in the Kingdom of Saudi Arabia… pic.twitter.com/CLuo0rHoaE
— ANI (@ANI) March 9, 2026
09 Mar 2026 06:37 AM (IST)
09 Mar 2026 06:37 AM (IST)मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नए सर्वोच्च नेता
ईरान की विशेषज्ञ सभा ने मोजतबा खामेनेई को उनके पिता, अयातुल्ला अली खामेनेई के स्थान पर देश के नए सर्वोच्च नेता के रूप में चुना है। सरकारी मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है।
09 Mar 2026 06:36 AM (IST)
09 Mar 2026 06:36 AM (IST)विदेश मंत्री मिडिल-ईस्ट मामले पर संसद में देंगे बयान
विदेश मंत्री एस. जयशंकर संसद में पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर बयान देंगे। वह लोकसभा में करीब 12 बजे और राज्यसभा में दोपहर 2 बजे यह बयान देंगे। अपने संबोधन में जयशंकर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव को लेकर भारत की भूमिका और रुख को स्पष्ट करेंगे।
Aaj ki taaja khabar 9th march 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 09, 2026 | 06:35 AM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
Devendra Fadnavis सरकार का बड़ा फैसला, ‘एज्युसिटी’ और ‘मेडिसिटी’ से खुलेगा वैश्विक शिक्षा का रास्ता
Apr 19, 2026 | 07:06 AMTCS Nashik Case Update: HR मैनेजर निदा खान का दिल्ली कनेक्शन, धमाकों के आरोपी से क्या है रिश्ता?
Apr 19, 2026 | 06:54 AMवो खिलाड़ी जिसने विवादों के बाद भी भारतीय टीम के लिए किया डेब्यू, महज 27 मैचों का ही रहा करियर
Apr 19, 2026 | 06:52 AMBJP के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर पुंज का निधन, माने जाते थे लालकृष्ण आडवाणी के करीबी
Apr 19, 2026 | 06:47 AMPune Land Scam Case: शीतल तेजवानी को हाईकोर्ट से जमानत, पुलिस की चूक पर सख्त टिप्पणी
Apr 19, 2026 | 06:47 AMMukesh Ambani Birthday Special: 68 साल के हुए मुकेश अंबानी, जानें उनके कारोबारी और सफलता की पूरी कहानी
Apr 19, 2026 | 06:42 AMLIVEआज की ताजा खबर 19 अप्रैल LIVE: आज प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में रैली करेंगे
Apr 19, 2026 | 06:34 AMवीडियो गैलरी

ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM













