-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 14 May 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 14 मई LIVE: वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री
- Written By: अक्षय साहू , अर्पित शुक्ला
Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज लखनऊ में किया गया। नई दिल्ली में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक और ‘कलम और कवच’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: कांग्रेस ने केरल के नए मुख्यमंत्री के लिए वीडी सतीशन के नाम की घोषणा की। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार थोड़ी देर में लखनऊ के पिपरा घाट पर किया गया। नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो रही है। रक्षा मंत्रालय की ओर से आज नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में ‘कलम और कवच’ के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किए जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ विजन के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन और रक्षा आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कार्तिकेय चौहान मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ में आज अंतिम सुनवाई होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
पाकिस्तान के हुए दो टुकड़े! बलूचिस्तान ने खुद को घोषित किया आजाद देश, शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ वारंट जारी
14 May 2026 10:35 PM (IST)
14 May 2026 10:35 PM (IST)कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार
कोलकाता के कुख्यात सोना पप्पू केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा घोष को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की ओर से बताया गया कि शांतनु सिन्हा को कई बार समन जारी किए गए थे, लेकिन वह लगातार पेश नहीं हो रहे थे।
14 May 2026 09:46 PM (IST)
14 May 2026 09:46 PM (IST)शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
शराब घोटाले की सुनवाई से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- सत्य की जीत हुई, गांधी जी के सत्याग्रह की एक बार फिर जीत हुई।
14 May 2026 08:17 PM (IST)
14 May 2026 08:17 PM (IST)जस्टिस स्वर्ण कांता दिल्ली शराब घोटाला केस से हुईं अलग
अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली हाईकोर्ट में कॉन्टेप्ट ऑफ कोर्ट लगा है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्णकांता खुद करेंगी। हालांकि, जस्टिस स्वर्ण कांता ने आबकारी केस खुद को अलग कर लिया है।
14 May 2026 07:56 PM (IST)
14 May 2026 07:56 PM (IST)जस्टिस स्वर्ण कांता का आदेश, केजरीवाल सहित AAP नेताओं पर आपराधिक अवमानना का केस
दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य नेताओं पर अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का फैसला किया है।
14 May 2026 07:17 PM (IST)
14 May 2026 07:17 PM (IST)NEET पेपर लीक मामले में CBI ने दो और को दबोचा
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने गुरुवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले CBI ने 5 आरोपियों को राजस्थान, महाराष्ट्र और गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
14 May 2026 06:27 PM (IST)
14 May 2026 06:27 PM (IST)CBI ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने निल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े एक मामले में मुंबई, गुरुग्राम और बेंगलुरु में कुल 7 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशन के खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई है।
14 May 2026 04:30 PM (IST)
14 May 2026 04:30 PM (IST)श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए टीम का ऐलान
🚨 News 🚨
India A squad for ODI tri-series in Sri Lanka announced.
The upcoming tri-series is scheduled to be held in June, 2026.
More Details ▶️ https://t.co/ZmL2u1boAW pic.twitter.com/7WXzZeeUFq
— BCCI (@BCCI) May 14, 2026
14 May 2026 04:08 PM (IST)
14 May 2026 04:08 PM (IST)दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन का वर्क फ्रॉम होम: रेखा गु्प्ता
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि राजधानी के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन का वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा। साथ ही सरकार प्राइवेट कंपनियों से भी दो दिन के वर्क फ्रॉम होम की अपील करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों स्तरों पर काम कर रही है। इसके लिए 'मेरा भारत मेरा योगदान' स्कीम शुरू की गई है।
14 May 2026 03:33 PM (IST)
14 May 2026 03:33 PM (IST)16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SIR का ऐलान
चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चर की घोषणा की है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने बताया कि यह SIR राज्यों में चरणबद्ध तरीके से होगा।
14 May 2026 03:07 PM (IST)
14 May 2026 03:07 PM (IST)देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
देवास में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री ने लिखा मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।
14 May 2026 02:26 PM (IST)
14 May 2026 02:26 PM (IST)प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। कल उनके छोटे भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया था।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे।
कल उनके छोटे भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया था। pic.twitter.com/zOS5z7IxWP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
14 May 2026 02:24 PM (IST)
14 May 2026 02:24 PM (IST)दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी की अपील को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री की अपील के संबंध में एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री आज दोपहर 3:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। उम्मीद है कि वे दिल्ली के निवासियों से जनभागीदारी के लिए एक विशेष अपील करेंगी।
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बैठक की।
(सोर्स: CMO) pic.twitter.com/CinMekkQEN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
14 May 2026 01:52 PM (IST)
14 May 2026 01:52 PM (IST)हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाएं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कोलकाता हाई कोर्ट पहुंची TMC प्रमुख ममता बनर्जी पर कहा, उनको अगर लगता है कि पोस्ट पोल हिंसा हुई है तो हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाएं। ममता बनर्जी ने 2021 में क्या किया है वो हम नहीं बोल रहे हैं NHRC बोल रही है। हमारे इतने कार्यकर्ताओं को मारा गया। 10,000 कार्यकर्ता भाग गए। ममता बनर्जी ने अगर काम में ध्यान दिया होता तो आ ये दिन देखना नहीं पड़ता। वो भूल नहीं करेंगे, हम केवल काम में ध्यान देंगे।
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कोलकाता हाई कोर्ट पहुंची TMC प्रमुख ममता बनर्जी पर कहा, "उनको अगर लगता है कि पोस्ट पोल हिंसा हुई है तो हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाएं। ममता बनर्जी ने 2021 में क्या किया है वो हम नहीं बोल रहे हैं NHRC बोल रही है।… pic.twitter.com/eUm5CUQMt6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
14 May 2026 01:36 PM (IST)
14 May 2026 01:36 PM (IST)तमिलनाडु: एमके स्टालिन ने सीएम विजय पर साधा निशाना
डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने ट्वीट किया, मई महीने के लिए 'कलाईनार महिला अधिकार सहायता' की राशि 15 तारीख को ही जमा हो जानी चाहिए थी। पहले से चल रही एक योजना को जारी रखने में अब देरी क्यों हो रही है? आप किस तरह का 'पुनर्गठन' करने की योजना बना रहे हैं? कल ही तो आपने विधानसभा में कहा था कि 'द्रविड़ मॉडल' सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी। क्या 'बदलाव' का आपका यही मतलब है। हर महीने ₹2,500 देने का वादा करना, लेकिन अब ₹1,000 का भुगतान करने में भी देरी करना?"
மாண்புமிகு முதலமைச்சர் அவர்களே,
மே மாசத்துக்கான கலைஞர் மகளிர் உரிமைத் தொகையை 15-ஆம் தேதி வரவு வைக்கணும்.
ஏற்கனவே உள்ள திட்டத்தைத் தொடர இப்ப எதுக்கு அவகாசம்? என்ன மறுசீரமைப்பு பண்ண போறீங்க?
திராவிட மாடல் அரசின் மக்கள் நலத் திட்டங்கள் தொடரும்னு நேத்துதான சட்டப்பேரவையிலயே… https://t.co/xAAsbgOKpP
— M.K.Stalin - தமிழ்நாட்டை தலைகுனிய விடமாட்டேன் (@mkstalin) May 14, 2026
14 May 2026 01:01 PM (IST)
14 May 2026 01:01 PM (IST)NIA ने दिल्ली लाल किला कार बम धमाके मामले में चार्जशीट दाखिल की
दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए कार बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पटियाला हाउस कोर्ट में 7,500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है।
14 May 2026 12:38 PM (IST)
14 May 2026 12:38 PM (IST)प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग
दिवंगत सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके आवास से बैकुंठ धाम ले जाया जा रहा है।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: दिवंगत सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके आवास से बैकुंठ धाम ले जाया जा रहा है। pic.twitter.com/RphZhqcuPb
— IANS Hindi (@IANSKhabar) May 14, 2026
14 May 2026 12:05 PM (IST)
14 May 2026 12:05 PM (IST)कांग्रेस ने केरल के नए मुख्यमंत्री के लिए वीडी सतीसन के नाम की घोषणा की
कांग्रेस ने वीडी सतीसन को केरलम का मुख्यमंत्री नामित किया है।
कांग्रेस ने वीडी सतीसन को केरलम का मुख्यमंत्री नामित किया है। pic.twitter.com/HmGkGyHr3B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
14 May 2026 11:55 AM (IST)
14 May 2026 11:55 AM (IST)केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, इतनी कम आयु में सभी को छोड़कर जाना बहुत दुखद है। हमने परिजनों से भेंट करके अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। भगवान से प्रार्थना है कि इस घड़ी में परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
#WATCH लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "इतनी कम आयु में सभी को छोड़कर जाना बहुत दुखद है। हमने परिजनों से भेंट करके अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। भगवान से प्रार्थना है कि इस घड़ी में परिवार को… pic.twitter.com/NKdeWLc1ad
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
14 May 2026 11:35 AM (IST)
14 May 2026 11:35 AM (IST)डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी
सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी। अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे, प्रतीक यादव का कल निधन हो गया।
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे, प्रतीक यादव का कल निधन हो गया। pic.twitter.com/dkpCovifgF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
14 May 2026 11:01 AM (IST)
14 May 2026 11:01 AM (IST)गुवाहाटीः क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा असम के गुवाहाटी स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, नियम और कानून के मुताबिक जांच चल रही है। मैं जांच में सहयोग दे रहा हूं और जांच में सहयोग देना हर नागरिक का कर्तव्य है।
14 May 2026 10:46 AM (IST)
14 May 2026 10:46 AM (IST)कलकत्ता हाई कोर्ट में पेश हुईं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी, चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी PIL मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पाल के सामने पेश होने के लिए, वकील की पोशाक पहनकर हाई कोर्ट पहुंचीं। यह याचिका TMC नेता और वकील कल्याण बनर्जी के बेटे शिर्षान्या बनर्जी ने दायर की थी। उम्मीद है कि वह मामले की कार्यवाही के कई पहलुओं पर सवाल उठाएंगी।
14 May 2026 10:08 AM (IST)
14 May 2026 10:08 AM (IST)मां कामाख्या मंदिर पहुंचे CM हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मां कामाख्या मंदिर पहुंचे।
#WATCH गुवाहाटी, असम: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मां कामाख्या मंदिर पहुंचे। pic.twitter.com/WwSzlRCmyq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
14 May 2026 09:54 AM (IST)
14 May 2026 09:54 AM (IST)पश्चिम बंगाल सरकार ने पशु वध को लेकर नोटिस जारी किया
पश्चिम बंगाल सरकार ने 'पश्चिम बंगाल पशु वध नियंत्रण अधिनियम, 1950' के तहत जनता के लिए एक संशोधित नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि किसी भी पशु या भैंस का वध तब तक नहीं किया जा सकता, जब तक कि उसके पास आधिकारिक प्रमाण पत्र न हो; यह प्रमाण पत्र यह प्रमाणित करता है कि वह पशु वध के लिए उपयुक्त है। संशोधित नोटिस में यह भी कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर खुले में पशु वध की अनुमति नहीं होगी।
पश्चिम बंगाल सरकार ने 'पश्चिम बंगाल पशु वध नियंत्रण अधिनियम, 1950' के तहत जनता के लिए एक संशोधित नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि किसी भी पशु या भैंस का वध तब तक नहीं किया जा सकता, जब तक कि उसके पास आधिकारिक प्रमाण पत्र न हो; यह प्रमाण पत्र यह प्रमाणित करता है कि वह… pic.twitter.com/KkpbieNjVC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
14 May 2026 09:11 AM (IST)
14 May 2026 09:11 AM (IST)बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी
NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, जब पेपर लीक हुआ था तब विपक्ष ने मांग की थी कि कार्रवाई की जाए जब सरकार कार्रवाई कर रही है तो इनको दिक्कत हो रही है। किसी हालत में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। CBI को जांच दी गई है। इनका काम ही हल्ला करना है।
#WATCH पटना: NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "जब पेपर लीक हुआ था तब विपक्ष ने मांग की थी कि कार्रवाई की जाए जब सरकार कार्रवाई कर रही है तो इनको दिक्कत हो रही है... किसी हालत में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। CBI को… pic.twitter.com/mRlATIgt60
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
14 May 2026 09:01 AM (IST)
14 May 2026 09:01 AM (IST)NEET UG 2026 पेपर लीक पर कानून अपना काम करेगा: मंत्री राम कृपाल यादव
NEET UG 2026 पेपर लीक पर बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, जो गलत कर रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। ऐसी कौन सी सरकार थी जिसके समय पर इस तरह की गड़बड़ नहीं पाई गई थी। कानून अपना काम करेगा। विपक्ष ने बिहार का भविष्य खराब कर दिया है।
#WATCH पटना: NEET UG 2026 पेपर लीक पर बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, "जो गलत कर रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। ऐसी कौन सी सरकार थी जिसके समय पर इस तरह की गड़बड़ नहीं पाई गई थी। कानून अपना काम करेगा। विपक्ष ने बिहार का भविष्य खराब कर दिया है..." pic.twitter.com/Pg6K0lnjgb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
14 May 2026 08:16 AM (IST)
14 May 2026 08:16 AM (IST)चीन में ट्रंप को मिला गार्ड ऑफ ऑनर
डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर हैं। बीजिंग पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहां शी जिनपिंग भी मौजूद थे।
#WATCH US President Donald Trump receives Guard of Honour in Beijing.
Chinese President Xi Jinping also present.
(Source: The White House) pic.twitter.com/23wVSUHwxA
— ANI (@ANI) May 14, 2026
14 May 2026 07:37 AM (IST)
14 May 2026 07:37 AM (IST)दिल्लीः एक निजी बस में गैंग रेप, 2 आरोपी अरेस्ट
दिल्ली में एक निजी बस में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और बस को भी जब्त कर लिया गया है।
14 May 2026 07:01 AM (IST)
14 May 2026 07:01 AM (IST)आज सुबह 11 बजे लखनऊ में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होगा
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे लखनऊ के पिपरा घाट पर किया जाएगा।
14 May 2026 06:33 AM (IST)
14 May 2026 06:33 AM (IST)UAE ने नेतन्याहू के सीक्रेट दौरे से किया इनकार
अमेरिका और ईरान के बीच नाजुक सीजफायर बना हुआ है। इसी बीच इजरायल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त अरब अमीरात का एक गुप्त दौरा किया था, हालांकि यूएई ने इस दावे से इनकार करते हुए कहा है कि ऐसा कोई दौरा नहीं हुआ।
14 May 2026 06:31 AM (IST)
14 May 2026 06:31 AM (IST)नई दिल्ली में आज से BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक होगी शुरू
नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो रही है, जिसमें ईरान समेत कई देशों के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे।
Aaj ki taaja khabar 14 may 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
E20 पेट्रोल से सच में घटेगा आपकी कार का माइलेज? सरकार ने मानी 5% तक कमी, जानिए सालभर में जेब पर कितना होगा असर
Jul 14, 2026 | 05:40 PMबेसिक शिक्षा परिषद ने जारी की 30 हजार सरप्लस शिक्षकों की सूची, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
Jul 14, 2026 | 05:34 PMठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
Jul 14, 2026 | 05:33 PMगुलाबी साड़ी में छाईं माधुरी दीक्षित, पति श्रीराम नेने संग रोमांटिक अंदाज ने जीता दिल
Jul 14, 2026 | 05:24 PMExplainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
Jul 14, 2026 | 05:19 PMआषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 का शुभारंभ कल से, जानें घटस्थापना का शुभ समय, आसान पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व
Jul 14, 2026 | 05:18 PMसपा या कांग्रेस, किसे किसकी ज्यादा जरूरत? सूबे की 143 सीटों के गणित ने बढ़ाई गठबंधन की सियासी टेंशन
Jul 14, 2026 | 05:18 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM












