- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 13th April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 13 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रतीक पाण्डेय , मनोज आर्या
Aaj Ki Taza Khabar: लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले का जाना देश के म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ा सदमा है। 92 साल की उम्र में मंबई के कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में रविवार को निधन हुआ था।

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today: लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले का जाना देश के म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ा सदमा है। 92 साल की उम्र में मंबई के कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। आशा ताई ने अपने पीछे सदाबहार गानों की विरासत छोड़ गई हैं। इन गानों के जरिए वो हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगी। सेलेब्स और फैंस ने सिंगर को भावपूर्ण अंतिम विदाई दी। आशा की पोती जेनाई बुरी तरह टूट गई हैं। दादी को आखिरी बार देखकर वो रोईं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
आज की ताजा खबर 30 मई LIVE: दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
आज की ताजा खबर 29 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 28 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
13 Apr 2026 09:46 PM (IST)
13 Apr 2026 09:46 PM (IST)नोएडा श्रमिक प्रदर्शन पर पुलिस कमिश्नर का बयान
गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि आज नोएडा में लगभग 83 स्थलों पर करीब 42000 श्रमिक अपनी मांगो को लेकर सड़कों पर उतरे थे। 2 जगहों पर हिंसक प्रदर्शन होने के कारण, न्यूनतम बल का प्रयोग करके कार्रवाई की गई। जिसमें मुकदमे लिखे जा रहे हैं।
13 Apr 2026 08:54 PM (IST)
13 Apr 2026 08:54 PM (IST)देश में बारिश सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद- IMD
IMD महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के जारी राष्ट्रीय पूर्वानुमान के मुताबिक, पूरे मॉनसून सीज़न में बारिश सामान्य से नीचे रहने की संभावना है...देश के अलग-अलग इलाकों पर गौर करें तो, उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर, लगभग सभी इलाकों में बारिश सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है।
13 Apr 2026 07:58 PM (IST)
13 Apr 2026 07:58 PM (IST)पश्चिम बंगाल में जीतेंगी ममता बनर्जी- अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। ममता बनर्जी वहां जीतेंगी...जिन राज्यों में मतदान हो चुका है, वहां भाजपा की जो हार होने जा रही है, उसको छिपाने के लिए यह पूरा तंत्र लगा रहे हैं...भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है बल्कि चुनाव आयोग चुनाव लड़ रहा है।
13 Apr 2026 07:08 PM (IST)
13 Apr 2026 07:08 PM (IST)आशा ताई को हम सदियो तक याद करेंगे- शाइना एन.सी.
शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर कहा कि कई भाषाओं में इतने गाने गाना, उनका योगदान अपरंपार है...हम सदियों तक उनको उनके गानों से याद करेंगे।
#WATCH | मुंबई: शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर कहा, "...कई भाषाओं में इतने गाने गाना, उनका योगदान अपरंपार है...हम सदियों तक उनको उनके गानों से याद करेंगे..." pic.twitter.com/CZ9AN1q0F3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
13 Apr 2026 06:05 PM (IST)
13 Apr 2026 06:05 PM (IST)पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले
दिग्गज सिंगर आशा भोसले आज पंचतत्व में विलीन हो गईं। बेटे आनंद ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित श्मसान में उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान बॉलीवुड के कई हस्तियों के साथ भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखी, जो आशा ताईं को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे।
13 Apr 2026 05:23 PM (IST)
13 Apr 2026 05:23 PM (IST)आमिर खान और विक्की कौशल ने आशा भोसले को दी अंतिम श्रद्धांजलि
अभिनेता आमिर खान और विक्की कौशल ने मशहूर सिंगर आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि दी। आशा भोसले का कल 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया।
#WATCH मुंबई: अभिनेता आमिर खान और विक्की कौशल ने मशहूर सिंगर आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
आशा भोसले का कल 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। pic.twitter.com/P6d80xz7bP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
13 Apr 2026 04:36 PM (IST)
13 Apr 2026 04:36 PM (IST)आशा भोसले के अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
दिग्गज सिंगर आशा भोसले की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। अपनी फेवरेट सिंगर के अंतिम दर्शन को लेकर जनसैलाब देखने को मिल रहा है। थोड़ी देर में सिंगर का अंतिम संस्कार होगा। शिवाजी पार्क श्मशान घाट में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फैंस और सेलेब्स ने आशा ताई को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
13 Apr 2026 03:40 PM (IST)
13 Apr 2026 03:40 PM (IST)भारतीय संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति- पापोन
मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर बॉलीवुड सिंगर पापोन ने कहा कि ये भारतीय संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है। वे बहुमुखी प्रतिभा थीं, वे हर तरह के गाने गाती थीं। उनका संगीत सिर्फ अभी के लिए नहीं बल्कि आने वाली सदी के लिए भी है।
#WATCH मुंबई(महाराष्ट्र): मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर सिंगर पापोन ने कहा, "ये भारतीय संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है। वे बहुमुखी प्रतिभा थीं, वे हर तरह के गाने गाती थीं। उनका संगीत सिर्फ अभी के लिए नहीं बल्कि आने वाली सदी के लिए भी है।" pic.twitter.com/Fai3A1WfBG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
13 Apr 2026 03:33 PM (IST)
13 Apr 2026 03:33 PM (IST)शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर लाया जा रहा है आशा भोसले का पार्थिव शरीर
मशहूर सिंगर आशा भोसले का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: मशहूर सिंगर आशा भोसले का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। pic.twitter.com/xeJRlBByqu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
13 Apr 2026 03:12 PM (IST)
13 Apr 2026 03:12 PM (IST)एकनाथ शिंदे ने आशा भोसले को उनके घर पर दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मशहूर सिंगर आशा भोसले को मुंबई में उनके घर पर श्रद्धांजलि दी। आशा भोसले का कल 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया।
#WATCH महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मशहूर सिंगर आशा भोसले को मुंबई में उनके घर पर श्रद्धांजलि दी।
आशा भोसले का कल 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। pic.twitter.com/C6u1NeMvy8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
13 Apr 2026 02:56 PM (IST)
13 Apr 2026 02:56 PM (IST)ममता दीदी BSF को 600 एकड़ जमीन नहीं देती- अमित शाह
बंगाल के पश्चिम बर्धमान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ममता की सरकार निकालने का मतलब है घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाना... ममता दीदी 600 एकड़ भूमि BSF को नहीं देती। तार लगाने का काम पूरा ना हो और फिर BSF जवानों पर आरोप लगाती है कि वे घुसपैठ करा रहे हैं। BSF के जवान देश के लिए अपना सर कटा सकते हैं वे घुसपैठियों को नहीं घुसने देंगे।
#WATCH पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "ममता की सरकार निकालने का मतलब है घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाना... ममता दीदी 600 एकड़ भूमि BSF को नहीं देती। तार लगाने का काम पूरा ना हो और फिर BSF जवानों पर आरोप लगाती है… pic.twitter.com/becF65nxEx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
13 Apr 2026 02:16 PM (IST)
13 Apr 2026 02:16 PM (IST)राज्यसभा में BJD का नया नेतृत्व: मानस रंजन मंगराज बने नेता, सुलता देवो को अहम जिम्मेदारी
बीजू जनता दल ने राज्यसभा में अपने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। Manas Ranjan Mangaraj को बीजेडी संसदीय दल का नेता नियुक्त किया गया है। वहीं, Sulata Deo को उपनेता और मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
13 Apr 2026 02:12 PM (IST)
13 Apr 2026 02:12 PM (IST)पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ‘सर्वे’ पर विवाद, भाजपा बोली-टीएमसी फैला रही अफवाहें
भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह विधानसभा चुनाव से पहले मीडिया में झूठी और मनगढ़ंत जानकारी फैलाने की कोशिश कर रही है। भाजपा के नाम पर काल्पनिक आंतरिक सर्वे का हवाला देकर टीएमसी भ्रामक खबरें प्लांट कर रही है, ताकि राजनीतिक माहौल को प्रभावित किया जा सके।
13 Apr 2026 01:46 PM (IST)
13 Apr 2026 01:46 PM (IST)बांके बिहारी मंदिर मैनेजमेंट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई दो हफ्ते टली
मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के मैनेजमेंट को लेकर चल रहे मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई फिलहाल दो हफ्ते के लिए टल गई है। इस मामले पर कोर्ट में बहस होनी थी लेकिन मैनेजमेंट कमेटी की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने समय मांगा। वकील श्याम दीवान ने कहा कि उन्हें स्टेटस रिपोर्ट देर रात ही मिली है और अभी उसे ठीक से पढ़ नहीं पाए हैं, इसलिए तैयारी के लिए थोड़ा वक्त दिया जाए। इस पर कोर्ट ने सुनवाई आगे बढ़ा दी। अब मामले में दो हफ्ते बाद सुनवाई होगी।
13 Apr 2026 12:34 PM (IST)
13 Apr 2026 12:34 PM (IST)नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: पीएम मोदी बोले- स्थानीय निकायों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से बढ़ा देश का गौरव
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में महिला नेतृत्व का एक बेहतरीन उदाहरण पंचायती राज संस्थाएं हैं। उन्होंने बताया कि आज भारत में 14 लाख से अधिक महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में सफलतापूर्वक काम कर रही हैं। पीएम मोदी के अनुसार, करीब 21 राज्यों में पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी लगभग 50% तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि राजनीति और सामाजिक जीवन में महिलाओं की यह सक्रियता दुनिया के बड़े नेताओं और विशेषज्ञों के लिए भी हैरान करने वाली है और इससे भारत का गौरव बढ़ा है।
13 Apr 2026 11:55 AM (IST)
13 Apr 2026 11:55 AM (IST)नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पीएम मोदी: बैसाखी और जलियांवाला बाग के शहीदों को किया नमन
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि इस समय पूरे देश में बैसाखी का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कल देश के अलग-अलग हिस्सों में नववर्ष भी मनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Delhi: At Nari Shakti Vandan Sammelan, Prime Minister Narendra Modi says, "...Respected sisters present here, at this time the festival of Baisakhi is being celebrated with great enthusiasm across the country. Tomorrow, the New Year will also be celebrated in different parts of… pic.twitter.com/bA5dxb4goJ
— IANS (@ians_india) April 13, 2026
13 Apr 2026 11:51 AM (IST)
13 Apr 2026 11:51 AM (IST)रिनिकी भुइयां पासपोर्ट विवाद: पवन खेड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
असम के मुख्यमंत्री हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइयां के पासपोर्ट से जुड़े विवाद को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने SC का रुख किया है।
13 Apr 2026 11:25 AM (IST)
13 Apr 2026 11:25 AM (IST)आइसक्रीम पार्लर में भीषण आग, दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे
तमिलनाडु के भरतिदासन स्ट्रीट स्थित एक आइसक्रीम पार्लर में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में पार्लर के अंदर काम कर रहे दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए आर्कोट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#WATCH | Tamil Nadu: A fire broke out at an ice cream parlour operating on Bharathidasan Street in Arcot, Ranipet district. Fire and Rescue Services personnel, who rushed to the spot upon receiving information, battled the blaze for a prolonged period before bringing it under… pic.twitter.com/iu60CAjEpY
— ANI (@ANI) April 13, 2026
13 Apr 2026 10:40 AM (IST)
13 Apr 2026 10:40 AM (IST)लखनऊ में ‘सांसद खेल महाकुंभ’ का आयोजन, राजनाथ सिंह ने की शिरकत
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे संस्करण में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया।
#WATCH | Uttar Pradesh | Union Defence Minister Rajnath Singh attends the third edition of the Sansad Khel Mahakumbh in Lucknow pic.twitter.com/2mqfTTGWp1
— ANI (@ANI) April 13, 2026
13 Apr 2026 10:21 AM (IST)
13 Apr 2026 10:21 AM (IST)मथुरा नाव हादसा: एक और महिला का शव बरामद, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
10 अप्रैल को हुए नाव हादसे के बाद स्वामी घाट से एक और महिला का शव बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान परिजनों द्वारा कर ली गई है। घटना के बाद से लापता 6 लोगों में से अब तक 4 के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी 2 की तलाश जारी है। इस हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
13 Apr 2026 10:04 AM (IST)
13 Apr 2026 10:04 AM (IST)नोएडा में सैलरी बढाने की मांग को लेकर चक्काजाम और तोड़फोड़, जलाइ गईं गाड़ियां
नोएडा की अलग-अलग निजी कंपनियों में काम करने वाले इन कर्मचारियों के भीतर लंबे समय से असंतोष पनप रहा था। इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे काफी समय से अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार सुबह इसी गुस्से का विस्फोट सड़क पर देखने को मिला, जब उन्होंने इकट्ठा होकर नारेबाजी शुरू कर दी और देखते ही देखते सेक्टर-60 का मुख्य मार्ग जाम हो गया।
13 Apr 2026 08:31 AM (IST)
13 Apr 2026 08:31 AM (IST)हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में आपत्तिजनक भाषा का आरोप
हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा के खिलाफ देहरादून के डालनवाला पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई 1 अप्रैल को डीएवी कॉलेज में आयोजित एक सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ी है, जहां सिंगर पर मंच से कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
13 Apr 2026 07:24 AM (IST)
13 Apr 2026 07:24 AM (IST)मेरठ में हवाई फायरिंग का मामला: 10 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद
मेरठ की सर्किल ऑफिसर सौम्या अस्थाना ने बताया कि 11-12 अप्रैल की रात टीपी नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवकों ने करीब 8 राउंड हवाई फायरिंग की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में करीब 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और दो वाहन भी बरामद किए गए हैं।
13 Apr 2026 06:52 AM (IST)
13 Apr 2026 06:52 AM (IST)सुप्रीम कोर्ट में आज 3 अहम सुनवाईयां: लालू यादव समेत कई मामलों पर नजर
लैंड फॉर जॉब से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की ओर से दायर अपील पर कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल एसआईआर को लेकर दायर याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। वहीं, लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर भी आज शीर्ष अदालत में सुनवाई होगी।
13 Apr 2026 06:48 AM (IST)
13 Apr 2026 06:48 AM (IST)हापुड़ में भीषण हादसा, सड़क दुर्घटना में 6 लोग मरे
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा रविवार और सोमवार की रात धौलाना-गुलावटी हाईवे पर हुआ। बारातियों से भरी एक बस और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर में छह लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Aaj ki taaja khabar 13th april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














