'गुरु गुड़ रह गया...', दिग्विजय सिंह ने भरी सभा में जीतू पटवारी पर कसा तंज; कांग्रेस की कलह आई सामने!

Madhya Pradesh Congress News: मध्य प्रदेश कांग्रेस की कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। दरअसल, भरी सभा में कांग्रेस के विरष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तंज कसा।
Mp congress clash digvijaya singh jitu patwari guru gud chela shakkar remark
दिग्विजय सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Digvijay Singh Remark On Jitu Patwari MP Congress: मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी मतभेद अब खुलकर सामने आने लगी है। शुक्रवार को भोपाल में आयोजित अनुसूचित विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की बैठक के दौरान यह खींचतान सार्वजनिक हो गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तंज कसा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतू पटवारी ने खुद को दिग्विजय सिंह का शिष्य बताया। जवाब में दिग्विजय सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि गुरु गुड़ रह गया और चेला शक्कर हो गया। जिससे दोनों नेताओं के बीच चल रही खींचतान साफ तौर पर नजर आई।

भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक नियुक्तियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि और बसोड़ समाज को प्रदेश कांग्रेस में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है।

जितने प्रिय आप वेणुगोपाल के हो कोई दूसरा नहीं है- दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने मंच पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से हल्के अंदाज में कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में उनकी पकड़ बाकी नेताओं जैसी नहीं है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आप जो भी कहेंगे, उसे केसी वेणुगोपाल से लिखवाकर ले आएंगे, जितने प्रिय आप वेणुगोपाल के हो उतना कोई दूसरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नहीं है।

चेला तो आपका ही हूं- जीतू पटवारी

दिग्विजय सिंह की इस टिप्पणी पर बैठक में मौजूद नेता और कार्यकर्ता ठहाके लगाने लगे। इसी दौरान जीतू पटवारी ने मुस्कुराते हुए कहा कि सर, एक बात मैं भी कहूं, चेला तो आपका ही हूं। इस पर दिग्विजय सिंह ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया कि आप मेरे चेले जरूर हैं, लेकिन गुरु गुड़ रह गया और चेला शक्कर बन गया। दोनों नेताओं के बीच हुई इस नोकझोंक को लेकर बीजेपी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम का विसर्जन करते नजर आ रहे हैं।

दिग्विजय पर इस नेता ने लगाए यह आरोप

दुर्गेश केसवानी ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह का यही स्वभाव पहले भी रहा है और कमलनाथ सरकार के दौरान भी वह कामकाज में हस्तक्षेप करते थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिग्विजय सिंह इस बात से नाराज हैं कि जीतू पटवारी ने उनके पुत्र जयवर्धन सिंह को जिला अध्यक्ष बनाकर उनका कद कम करने की कोशिश की है, जिसके कारण वह लगातार पटवारी पर निशाना साध रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com