- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 11th April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 11 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar Live: ईरान-अमेरिका के बीच आज इस्लामाबाद में शांति वार्ता हुई। वहीं, असम में एक पोलिंग स्टेशन पर फिर से मतदान हुआ। इसके अलावा, बंगाल में पीएम मोदी-अमित शाह की चुनावी रैलियां हुईं।
- Written By: अर्पित शुक्ला , अमन उपाध्याय

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: ईरान और अमेरिका के बीच आज इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर बैठक हुई, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं असम के श्रीभूमि जिले की करीमगंज (उत्तर) विधानसभा सीट पर एक पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान कराया गया। यह मतदान बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल के बूथ नंबर 239 पर हुआ है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के काटुवा, जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कई जगह रैलियां की हैं। देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
सम्बंधित ख़बरें
Kunickaa Sadanand ने पीएम मोदी की अपील पर उठाए सवाल, बोलीं- इंदिरा गांधी ने अपनी जूलरी तक दान कर दी थी
सोशल मीडिया की नेगेटिविटी पर छलका Ayushmann Khurrana का दर्द, बोले- अच्छी फिल्म हमेशा जीतती है
Pati Patni Aur Woh 2 Review: तिग्मांशु-विजय संग सारा की दमदार परफॉरमेंस, आयुष्मान का दिखा एंटरटेनिंग अवतार
Alia Bhatt Cannes 2026: पेस्टल फ्लोरल गाउन पहन रेड कार्पेट पर उतरीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर छाईं फोटोज
11 Apr 2026 09:58 PM (IST)
11 Apr 2026 09:58 PM (IST)लखनऊ में शौर्य स्मृति शो में पहुंचे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शौर्य स्मृति लेजर लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम में भाग लिया।
#WATCH | Defence Minister Rajnath Singh and UP CM Yogi Adityanath attend Shaurya Smriti laser light and sound show programme in UP's Lucknow. pic.twitter.com/YcILxCq5ng
— ANI (@ANI) April 11, 2026
11 Apr 2026 09:24 PM (IST)
11 Apr 2026 09:24 PM (IST)ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत शुरू
ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का दूसरा दौर शुरू हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि इस बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं। यानी इसका मतलब है कि अभी ये तय नहीं हुआ है कि बातचीत और दिनों तक चलेगी या फिर यहीं खत्म हो जाएगी।
11 Apr 2026 09:05 PM (IST)
11 Apr 2026 09:05 PM (IST)आशा भोसले को आया हार्ट अटैक
मशहूर गायिका Asha Bhosle को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद उन्हें मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल अस्पताल की ओर से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
11 Apr 2026 08:53 PM (IST)
11 Apr 2026 08:53 PM (IST)ईरान-अमेरिका वार्ता का पहला दौर खत्म
इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता का पहला दौर खत्म हो गया है। यह बातचीत करीब दो घंटे तक चली। अब अगला यानी दूसरा दौर डिनर के दौरान होगा, जहां दोनों पक्ष आगे की चर्चा करेंगे।
11 Apr 2026 08:01 PM (IST)
11 Apr 2026 08:01 PM (IST)समझौता नहीं हुआ तो फिर होगी लड़ाई: डोनाल्ड ट्रंप
ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक अमेरिकी पत्रकार से कहा कि अमेरिका को पता है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में कहां माइन्स बिछाए हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान समझौता नहीं करता, तो अमेरिका पूरी तरह तैयार है और लड़ाई फिर से शुरू हो सकती है।
11 Apr 2026 07:23 PM (IST)
11 Apr 2026 07:23 PM (IST)शांति वार्ता के बीच ईरान हार रहा: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि इस्लामाबाद में बातचीत शुरू होने के साथ ही ईरान इस संघर्ष में कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ईरान को मजबूत दिखाती हैं लेकिन हकीकत में सभी जानते हैं कि ईरान हार रहा है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान की नौसेना और वायुसेना काफी कमजोर हो चुकी है और वहां का शासन भी बदल चुका है।
11 Apr 2026 07:00 PM (IST)
11 Apr 2026 07:00 PM (IST)डीजल और ATF पर बढ़ा निर्यात शुल्क
सरकार ने डीजल और विमानन ईंधन (ATF) पर निर्यात शुल्क बढ़ा दिया है। अब डीजल पर शुल्क 21.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं ATF पर यह शुल्क 29.5 रुपये से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। हालांकि, वित्त मंत्रालय के मुताबिक पेट्रोल पर निर्यात शुल्क पहले की तरह शून्य ही रखा गया है, यानी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
11 Apr 2026 06:26 PM (IST)
11 Apr 2026 06:26 PM (IST)अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू हो गई है। यह बातचीत दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक अहम कदम है।
11 Apr 2026 05:43 PM (IST)
11 Apr 2026 05:43 PM (IST)बंगाल चुनाव से पहले कई IPS अधिकारियों का तबादला
भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह कदम चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए उठाया गया है।
The Election Commission of India has transferred several IPS officers in West Bengal ahead of assembly elections. pic.twitter.com/z7QHLUbem1
— IANS (@ians_india) April 11, 2026
11 Apr 2026 04:40 PM (IST)
11 Apr 2026 04:40 PM (IST)खाराजी की शहादत पर खामेनेई का बयान
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह मुजतबा खामेनेई ने कहा कि डॉ. सय्यद कमाल खाराजी की शहादत देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि खाराजी विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में एक बड़े विद्वान थे और विदेश नीति के मामलों में काफी अनुभवी नेता थे। उनकी शहादत को ईरान सम्मान और गर्व के रूप में देखता है।
In the Name of God, the Compassionate, the Merciful
The martyrdom of Dr. Sayyid Kamal Kharrazi, that distinguished scholar in the fields of science and culture, and seasoned figure in the arena of foreign policy, is a badge of honor for the Islamic Republic of Iran. pic.twitter.com/wWGMARJiFN— Ayatollah Mojtaba Khamenei (@MKhamenei_ir) April 11, 2026
11 Apr 2026 04:03 PM (IST)
11 Apr 2026 04:03 PM (IST)शहबाज और जेडी वेंस के बीच बातचीत शुरू
अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बातचीत की है। इस बैठक में पाकिस्तान की ओर से डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार और गृह मंत्री मोहसिन रजा नकवी मौजूद भी मौजूद रहे। वहीं अमेरिका की तरफ से स्पेशल एन्वॉय एन्वॉय स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी इस बातचीत में शामिल हुए।
11 Apr 2026 03:05 PM (IST)
11 Apr 2026 03:05 PM (IST)ईरान का पैसा लौटाएगा अमेरिका
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति बातचीत में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका, ईरान के वो पैसे जारी करने के लिए तैयार हो गया है जो दूसरे देशों में फंसे हुए हैं। ये पैसा कतर और कुछ विदेशी बैंकों में जमा है। इसके बदले में ईरान का कहना है कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, ताकि तेल और व्यापार पर कोई असर न पड़े।
11 Apr 2026 02:35 PM (IST)
11 Apr 2026 02:35 PM (IST)मुर्शिदाबाद में पीएम मोदी का TMC पर हमला
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चाहे संदेशखाली कांड हो या आरजी कार कांड, बंगाल यह नहीं भूला है कि सरकार ने बलात्कारियों को बचाने के लिए कितनी बेरहमी से खड़े होकर उनका बचाव किया। देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बंगाल की हिस्सेदारी तेजी से घट रही है। टीएमसी नेताओं के परिसरों से करोड़ों रुपये बरामद किए जा रहे हैं।
#WATCH | West Bengal: While addressing a public rally in Murshidabad, Prime Minister Narendra Modi says, "Whether it was Sandeshkhali or the RG Kar incident, Bengal has not forgotten how ruthlessly the government stood by to shield the rapists... Bengal's share in the country's… pic.twitter.com/gEBULX7z5Y
— ANI (@ANI) April 11, 2026
11 Apr 2026 01:48 PM (IST)
11 Apr 2026 01:48 PM (IST)बंगाल से हम ममता की सिंडिकेट को समाप्त कर देंगे: अमित शाह
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मैं वादा करके जाता हूं पूरे बंगाल से हम ममता की सिंडिकेट को समाप्त कर देंगे. ममता दीदी ने क्या हाल बना कर रखा है? सीमेंट लेना है तो सिंडिकेट को कट मनी दो, पंखा लेना है सिंडिकेट बीच में आ गया। ईंट, बालू लेना है सिंडिकेट बीच में आता है। सिंडिकेट बंगाल की जनता का खून चूसने का शासन बना हुआ है। मैं आज कहकर जाता हूं एक बार ममता को उखाड़ कर बीजेपी की सरकार बनाओ सिंडिकेट को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम हम करेंगे।”
11 Apr 2026 01:01 PM (IST)
11 Apr 2026 01:01 PM (IST)चुनाव प्रचार के बीच PM मोदी ने शेयर किया वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "दोपहर होने वाली है। भीषण गर्मी है। लेकिन पश्चिम बंगाल का उत्साह पूरे राज्य में व्याप्त है।"
Just before my massive rally in Purba Bardhaman, which has just concluded…
Noon time. 🕛
Scorching heat. 🌞
But the enthusiasm of West Bengal is 🔝🔝🔝.
🪷 all the way all across the state. pic.twitter.com/JPm4G8GvF9
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2026
11 Apr 2026 12:53 PM (IST)
11 Apr 2026 12:53 PM (IST)पश्चिम बंगालः पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर ED की रेड
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दक्षिण कोलकाता में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व महासचिव पार्थ चटर्जी के घर पर एक और छापा मारा है।
11 Apr 2026 11:16 AM (IST)
11 Apr 2026 11:16 AM (IST)शांति वार्ता में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में शामिल होने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पहुंच चुका है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का विमान पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंच चुका है।
11 Apr 2026 10:19 AM (IST)
11 Apr 2026 10:19 AM (IST)मिर्जापुर में वकील की दिनदहाड़े हत्या
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील राजीव कुमार सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को बाइक सवार दो हमलावरों ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि गमछा पहने एक बदमाश वकील के पास पहुंचा और देशी तमंचे से गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
11 Apr 2026 09:52 AM (IST)
11 Apr 2026 09:52 AM (IST)महाराष्ट्र के 5 जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
महाराष्ट्र के राज्य के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों से एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार, परभणी, नांदेड़, हिंगोली, वाशिम और यवतमाल में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कुछ ऐसे इलाकों में जहां भूकंप की तीव्रता अधिक थी, घरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं, और छतों पर लगी चादरों के अपनी जगह से खिसकने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
11 Apr 2026 09:32 AM (IST)
11 Apr 2026 09:32 AM (IST)ईरानी प्रतिनिधिमंडल बातचीत करने इस्लामाबाद पहुंचा
संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़ेर क़ालिबफ़ और विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल शनिवार (10 अप्रैल) को अमेरिका और इज़रायल के साथ विवाद सुलझाने के लिए बातचीत करने इस्लामाबाद पहुंचा।
11 Apr 2026 08:29 AM (IST)
11 Apr 2026 08:29 AM (IST)अमित शाह की आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभाएं करेंगे। उनकी 2 जनसभा बांकुड़ा में होगी तो एक जनसभा पुरुलिया के बाघमुंडी में होगी।
11 Apr 2026 07:27 AM (IST)
11 Apr 2026 07:27 AM (IST)10 घंटे के रेस्क्यू के बाद यमुना से बाहर निकाला गया स्टीमर
मथुरा हादसे के बाद लगभग 10 घंटे के रेस्क्यू के बाद यमुना नदी से स्टीमर बाहर निकाला गया। सेना,NDRF, SDRF OR पुलिस प्रशासन ने स्टीमर को मिलकर बाहर निकाला। स्टीमर पूरी तरह से तहस नहस हो चुका है, लेकिन अभी भी 5 श्रद्धालु लापता हैं। पुलिस की टीम जांच कर रही है।
11 Apr 2026 06:47 AM (IST)
11 Apr 2026 06:47 AM (IST)पीएम मोदी आज बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार
पीएम मोदी आज बंगाल में सुबह साढ़े 11 बजे काटुवा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सवा एक बजे जंगीपुर और सवा तीन बजे दक्षिण दिनाजपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
11 Apr 2026 06:40 AM (IST)
11 Apr 2026 06:40 AM (IST)ईरान-US के बीच आज इस्लामाबाद में शांति वार्ता
ईरान और अमेरिका के बीच आज इस्लामाबाद में शांति वार्ता होगी। इसके लिए पाकिस्तान की राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Aaj ki taaja khabar 11th april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: कहीं तपती लू का येलो अलर्ट तो कहीं आंधी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
May 13, 2026 | 05:55 AMपेट्रोल कार में CNG Kit लगवाने से पहले जान लें ये बड़ा नियम, नहीं तो पड़ सकता है भारी
May 13, 2026 | 05:47 AMInstagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
May 13, 2026 | 03:13 AMAaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PM5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














