- Hindi News »
- Entertainment »
- Kaveri Kapur On Nepotism She Says Criticism For Nepotism Is Correct
Kaveri Kapur: नेपोटिज्म पर कावेरी कपूर ने आलोचनाओं को बताया जायज
Nepotism: कावेरी कपूर ने नेपोटिज्म पर खुलकर बात की कावेरी ने कहा, "मेरे माता-पिता के अलावा, मेरे अधिकतर करीबी लोग अभिनेता नहीं हैं, इसलिए इस बारे में उनकी कोई खास राय नहीं है।
- Written By: अनिल सिंह

नेपोटिज्म पर कावेरी कपूर की खरी-खरी, आलोचनाओं को बताया जायज
Kaveri Kapur On Nepotism: अभिनेत्री कावेरी कपूर जल्द फिल्म ‘मासूम 2’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह अपने पिता शेखर कपूर के साथ पहली बार काम कर रही हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी और मनोज बाजपेयी जैसे शानदार कलाकार भी हैं।
कावेरी ने आईएएनएस के साथ एक विशेष बातचीत में नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उनका क्या दृष्टिकोण है और उनके दोस्त इस बारे में क्या सोचते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये जवानी है दीवानी’ की लारा का टूटा घर, Evelyn Sharma और तुषान भिंडी ने आपसी सहमति से खत्म किया रिश्ता
Kiara Advani Post: मालदीव में चिल करती दिखीं कियारा आडवाणी, बिकिनी लुक के साथ शेयर की बेटी की पहली झलक
Bandits of Chambal लाएगा बीहड़ों की असली कहानी, डकैतों से लेकर पुलिस सुधार तक अनकहा सच आएगा सामने
Raja Shivaji की ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस को हिला डाला
ये भी पढ़ें– सपना चौधरी ने दी औकात में रहने की नसीहत, नो मेकअप लुक से जीता दिल
मेरे अधिकतर करीबी लोग अभिनेता नहीं हैं
कावेरी ने कहा, “मेरे माता-पिता के अलावा, मेरे अधिकतर करीबी लोग अभिनेता नहीं हैं, इसलिए इस बारे में उनकी कोई खास राय नहीं है। निजी तौर पर मैं लोगों की निराशा को समझती हूं। आम और फिल्मी परिवारों से आने वाले लोगों के बीच अवसरों में एक बड़ा अंतर है और इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। लेकिन, मुझे नहीं लगता कि किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति नफरत फैलाना उचित है, जो अपने जुनून का पीछा कर रहा है।”
नेपोटिज्म है दो धारी तलवार
कावेरी ने आगे कहा, “अगर आप में जुनून है, कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं, तो आपको इस फील्ड में आना चाहिए। जो लोग नेपोटिज्म पर स्टार किड्स या अन्य लोगों पर भड़ास निकालते हैं, उनको मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि एक बार आप खुद को उनकी जगह रखकर देखिए, आपका नजरिया शायद बदल जाएगा। अगर आपने एक्टर बनने का सपना देखा है और आपको मौका मिलेगा तो आप इसे जरूर करना चाहेंगे। मुझे लगता है कि इसके दो पहलू हैं, हालांकि यह कोई आसान मुद्दा नहीं है, फिर भी मुझे उन लोगों से सहानुभूति है, जो भाई-भतीजावाद के निशाने पर आते हैं।”
फिल्म ‘मासूम 2’ में दिखाई देंगी कावेरी कपूर
कावेरी कपूर ने यह भी बताया कि एक स्टार किड होने के नाते लोगों को शुरुआत में कुछ मौके मिल सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक इस इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखने के लिए आपकी प्रतिभा ही आपके काम आएगी। बता दें कि कावेरी कपूर ने इसी साल कुणाल कोहली की फिल्म ‘बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके साथ अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी दिखाई दिए थे। बहुत जल्द वो अपनी दूसरी फिल्म ‘मासूम 2’ में दिखाई देंगी।
Kaveri kapur on nepotism she says criticism for nepotism is correct
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon का भारत में बड़ा धमाका: 2800 करोड़ का निवेश, अब मुंबई समेत बड़े शहरों में होगी मिनटों में डिलीवरी
May 02, 2026 | 04:16 PMमई में कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Honda से Tata तक लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
May 02, 2026 | 04:16 PM‘प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत’, ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट अपना रहा MP; CM मोहन यादव ने कही यह बड़ी बात
May 02, 2026 | 04:09 PMसोलापुर में ट्रिपल मर्डर: देवर ने भाभी और दो बच्चों की तलवार से हत्या, प्रॉपर्टी विवाद बना खून का कारण
May 02, 2026 | 04:09 PM‘ये जवानी है दीवानी’ की लारा का टूटा घर, Evelyn Sharma और तुषान भिंडी ने आपसी सहमति से खत्म किया रिश्ता
May 02, 2026 | 04:05 PM4 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या, भोर में जनाक्रोश का सैलाब, रोहित पवार ने की फांसी और शक्ति कानून की मांग
May 02, 2026 | 04:04 PMअसम: World War II का जिंदा बम मिलने से हड़कंप, तिनसुकिया में सेना ने टाला बड़ा हादसा, सुरक्षित किया डिफ्यूज
May 02, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













