- Hindi News »
- Elections »
- Assam Assembly Election Result 2026 Mumbai Satta Bazar Prediction Bjp Congress Seats
असम चुनाव के नतीजों से पहले मुंबई सट्टा बाजार में पलटा खेल, अचानक कांग्रेस के बढ़े ‘भाव’, मचा हड़कंप!
Mumbai Satta Bazar: असम विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले मुंबई सट्टा बाजार ने चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं। रिकॉर्ड 85.91% मतदान के बाद बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलने के आसार जताए जा रहे हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Mumbai Satta Bazar Assam: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों की घड़ी करीब आते ही देशभर में सियासी हलचल तेज हो गई है। असम समेत पांच राज्यों के भाग्य का फैसला कल यानि चार मई को होगा, लेकिन नतीजों से पहले सट्टा बाजार ने अपनी भविष्यवाणियों से सियासी गलियारे में खलबली मचा दी है। मुंबई सट्टा बाजार, जो अपनी सटीक चालों के लिए चर्चा में रहता है, इस बार असम चुनाव के लिए क्या इशारा कर रहा है? आइए जानतें हैं मुंबई सट्टा बाजार के आंकड़ों में असम के चुनावी नतीजों को लेकर क्या बड़े दावे किए जा रहे हैं…
क्या कह रहा है मुंबई सट्टा बाजार
मुंबई सट्टा बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, असम की 126 विधानसभा सीटों पर भाजपा एक बार फिर मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। वहीं अनुमानों की मानें तो बीजेपी गठबंधन को 85 से 92 सीटें मिल सकती हैं, जो राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़े से काफी ऊपर है।
वहीं, प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सिर्फ 34-38 सीटों पर सिमटने का अनुमानव लगाया गया है। सट्टेबाजों का मानना है कि राज्य में विकास और हिमंता सरमा के नेतृत्व पर जनता का भरोसा बरकरार है।
सम्बंधित ख़बरें
Times Square पर दिखा महाराष्ट्र का जलवा, अब सात समंदर पार से खिंचे चले आएंगे पर्यटक
PM मोदी की लीडरशिप से RSS के विचार तक, अब सबकुछ पढ़ेंगे छात्र; इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया नया कोर्स
बंगाल के चुनावी नतीजों से चंद घंटे पहले बदला फलोदी सट्टा बाजार का भाव, सियासी पंडितों के उड़े होश!
काउंटिंग से पहले ही केरल में कांग्रेस की जीत पक्की! पिनाराई विजयन ने बायो से हटाया CM, स्वीकारी हार?
अन्य राज्यों में किसका बढ़ा भाव
सट्टा बाजार केवल असम ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को लेकर भी चौंकाने वाले आंकड़े पेश कर रहा है। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में बाजपा को 175-185 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं सत्ताधारी टीएमसी 127-132 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है।
तमिलनाडु में इस बार सत्ता परिवर्तन के संकेत नहीं हैं, DMK को 145-155 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं पुडुचेरी में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान है।
रिकॉर्ड वोटिंग से बदला गणित
असम विधानसभा चुनाव में में इस बार रिकॉर्ड 85.91% वोटिंग हुई है, जिसमें महिला मतदाताओं की भागीदारी (86.50%) से हर कोई हैरान है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि भारी मतदान अक्सर सत्ता विरोधी लहर या फिर जबरदस्त जनसमर्थन का संकेत माना जाता है।
सट्टा बाजार भी इन्हीं आंकड़ों और जमीनी फीडबैक के आधार पर अपने भाव लगाता है। फलोदी सट्टा बाजार ने भी असम में हिमंत बिस्वा सरमा की वापसी और एनडीए को 100 के आसपास सीटें मिलने का दावा किया है।
यह भी पढ़ें- बंगाल के चुनावी नतीजों से चंद घंटे पहले बदला फलोदी सट्टा बाजार का भाव, सियासी पंडितों के उड़े होश!
कैसे काम करता है सट्टा बाजार?
बता दें कि यह एक अनौपचारिक और अवैध सिस्टम है, जहां जीत-हार की संभावनाओं पर ‘भाव’ तय किए जाते हैं। यहां जिस पार्टी की जीत की संभावना ज्यादा होती है, उसका रेट सबसे कम रखा जाता है। यह लोग बुकी फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से अपना नेटवर्क चलाते हैं और चुनावी रैलियों, जनमत सर्वेक्षणों तथा वोटिंग प्रतिशत के आधार पर अपने अनुमानों में पल-पल बदलाव करते रहते हैं।
Assam assembly election result 2026 mumbai satta bazar prediction bjp congress seats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
असम चुनाव के नतीजों से पहले मुंबई सट्टा बाजार में पलटा खेल, अचानक कांग्रेस के बढ़े ‘भाव’, मचा हड़कंप!
May 03, 2026 | 08:25 PMलातूर में रिश्तों का कत्ल, दिव्यांग बेटी से दरिंदगी करने वाला पिता गिरफ्तार, इलाके में भारी रोष
May 03, 2026 | 08:16 PMUAE के बाहर होने के बाद OPEC+ ने लिया बड़ा फैसला, क्या कच्चे तेल की कीमतों पर लगेगा लगाम? जानें सबकुछ
May 03, 2026 | 08:12 PMनासिक टीसीएस केस: बेहोशी की दवा देकर यौन शोषण, धर्मांतरण के लिए फंडिंग के मिले सबूत
May 03, 2026 | 08:08 PMLara Dutta ने ब्यूटी स्टैंडर्ड पर दिया बड़ा बयान, वहीदा रहमान संग बातचीत का पुराना वीडियो हुआ वायरल
May 03, 2026 | 08:07 PMकुंभ मेले से पहले नासिक में निवेश का महाकुंभ, 6 मई को इन्वेस्टमेंट समिट, मुख्यमंत्री की उपस्थिति
May 03, 2026 | 07:56 PMEXPLAINER: शक्ति कानून होता, तो अपराधियों में खौफ होता, क्यों उठी लागू करने की मांग? जाने क्या है शक्ति कानून
May 03, 2026 | 07:44 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














