-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 03 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 03 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: अक्षय साहू , अमन मौर्या
Aaj Ki Taza Khabar: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कई बड़े कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार, कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, जी. परमेश्वर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में आज सुबह एक बहुमंजिला होटल में भीषण आग लग गई। घटना में 21 लोगों की मौत की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और अब तक 35 से अधिक लोगों को होटल से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। बीजेपी नेता अन्नामलाई को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बरकरार है। वो आज-कल में फैसला ले सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 17 जून: 16 महीने बाद आज पहली बार टेबल पर बैठेंगे मोदी और ट्रंप
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
तालाब में कूदकर भागे जहांगीर खान के समर्थक…पुष्पा की रिहाई के लिए दे रहे थे धरना, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
हिम्मत है तो इस्तीफा दो… TMC के बागी सांसदों को हुमायूं कबीर ने दी खुली चुनौती, ममता के लिए किया बड़ा ऐलान
03 Jun 2026 10:35 PM (IST)
03 Jun 2026 10:35 PM (IST)मालवीय नगर अग्निकांड के मामले में होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
मालवीय नगर अग्निकांड के मामले में होटल 'फ्लोरिश स्टेज' के सह-मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मालवीय नगर अग्निकांड के मामले में होटल 'फ्लोरिश स्टेज़' के सह-मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 09:42 PM (IST)
03 Jun 2026 09:42 PM (IST)CM सुवेंदु भवानीपुर में BJP कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर के वार्ड नंबर 71 में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर के वार्ड नंबर 71 में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे। pic.twitter.com/UatENWiGqQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 09:04 PM (IST)
03 Jun 2026 09:04 PM (IST)फ्लोरिश स्टेज के सह-मालिक लवकेश बजाज और उनकी पत्नी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी
दिल्ली के मालवीय नगर में अग्निकांड मामले में होटल 'फ्लोरिश स्टेज' के सह-मालिक लवकेश बजाज और उनकी पत्नी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर।
दिल्ली के मालवीय नगर में आग | होटल 'फ्लोरिश स्टेज़' के सह-मालिक लवकेश बजाज और उनकी पत्नी के खिलाफ LoC (लुक आउट सर्कुलर) जारी: दिल्ली पुलिस
होटल में भीषण आग लगी जिसमें 21 लोगों की जान चली गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 08:49 PM (IST)
03 Jun 2026 08:49 PM (IST)BJP विधायक अनिल शर्मा ने किया मालवीय नगर का दौरा
BJP विधायक अनिल शर्मा ने मालवीय नगर में आग लगने वाली जगह का दौरा किया।
#WATCH दिल्ली: BJP विधायक अनिल शर्मा ने मालवीय नगर में आग लगने वाली जगह का दौरा किया। pic.twitter.com/sBhqghuNZi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 08:04 PM (IST)
03 Jun 2026 08:04 PM (IST)गलत तरीके से शोभनदेव को चुना विपक्ष का नेता: हुमायूं कबीर
TMC में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल पर आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा, अभिषेक बनर्जी ने कुछ विधायकों को नहीं बुलाया और गलत तरीके से शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता चुन लिया। यह सही तरीका नहीं है। ममता बनर्जी 2021 का चुनाव हार गई थीं। विधायकों ने उनके लिए 213 सीटें जीती थीं ताकि वह सीएम बन सकें। लेकिन चुनाव न जीतने के बावजूद, उन्हें नेता चुना गया और वह सीएम बन गईं।
#WATCH मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: TMC में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल पर बोलते हुए आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा, "...अभिषेक बनर्जी ने कुछ विधायकों को नहीं बुलाया और गलत तरीके से शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता चुन लिया। यह सही तरीका नहीं है। ममता… pic.twitter.com/tJgn2Fz9Co
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 07:25 PM (IST)
03 Jun 2026 07:25 PM (IST)CM योगी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की।
#WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/PxlTtzwync
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 07:19 PM (IST)
03 Jun 2026 07:19 PM (IST)राज्य सरकार निगम को भंग कर रही है: कुणाल घोष
कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम के मेयर पद से इस्तीफा देने पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि वह सम्मानजनक एग्जिट चाहते हैं क्योंकि राज्य सरकार निगम को भंग कर रही है। अब तक ममता बनर्जी ने उन्हें यह अनुमति नहीं दी थी। हालांकि आज की बैठक के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि निगम वास्तव में भंग हो चुका है। हमारी नेता ममता बनर्जी ने आज उन्हें इस्तीफा देने की अनुमति दे दी है, यह देखते हुए कि राज्य सरकार ने निगम को प्रभावी रूप से भंग कर दिया है।
03 Jun 2026 07:16 PM (IST)
03 Jun 2026 07:16 PM (IST)वेनेजुएला की राष्ट्रपति पहुंची दिल्ली
वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं।
#WATCH वेनेज़ुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं। pic.twitter.com/XkcrtwKkjP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 06:05 PM (IST)
03 Jun 2026 06:05 PM (IST)डी.के. शिवकुमार ने डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
#WATCH | बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
वे राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार विधान सौध पहुंचे हैं। pic.twitter.com/xXUhUeVGoD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 06:04 PM (IST)
03 Jun 2026 06:04 PM (IST)कोलकाता के मेयर ने दिया इस्तीफा
कोलकाता से TMC प्रमुख ममता बनर्जी को बड़ा झटका मिला है। मेयर फिरहाद हकीम ने दिया इस्तीफा।
03 Jun 2026 05:50 PM (IST)
03 Jun 2026 05:50 PM (IST)होटल फ्लोरिश स्टेज के सह-मालिक के घर पहुंची दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस के अधिकारी होटल 'फ्लोरिश स्टेज' के सह-मालिक लवकेश बजाज के आवास पर पहुँचे, जहां भीषण आग लगने से 21 लोगों की जान चली गई थी।
#WATCH दिल्ली पुलिस के अधिकारी होटल 'फ्लोरिश स्टेज़' के सह-मालिक लवकेश बजाज के आवास पर पहुँचे, जहां भीषण आग लगने से 21 लोगों की जान चली गई थी। pic.twitter.com/pbHweIZjjZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 05:47 PM (IST)
03 Jun 2026 05:47 PM (IST)ममता बनर्जी बनें सलाहकार: ऋतब्रत बनर्जी
TMC से निकाले गए नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, हमने अभी-अभी चिट्ठी सौंपी है। नेता प्रतिपक्ष के लिए तय कमरा आधिकारिक तौर पर अलॉट कर दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष अभी वहीं बैठे हैं। हमारी इच्छा है कि ममता बनर्जी हमारी सलाहकार बनी रहें और हमें अपनी सलाह देती रहें, ताकि हम, नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेतक के साथ मिलकर, विधानसभा के अंदर पार्टी को प्रभावी ढंग से चला सकें।
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC से निकाले गए नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, "हमने अभी-अभी चिट्ठी सौंपी है। नेता प्रतिपक्ष (LoP) के लिए तय कमरा आधिकारिक तौर पर अलॉट कर दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष अभी वहीं बैठे हैं... हमारी इच्छा है कि ममता बनर्जी हमारी सलाहकार बनी रहें और हमें… pic.twitter.com/Gbcix3TiQH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 05:40 PM (IST)
03 Jun 2026 05:40 PM (IST)राज्यसभा चुनाव के लिए TVK ने जारी की लिस्ट
तमिलनाडु में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए TVK के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यह राज्यसभा सीट अपने गठबंधन सहयोगी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आवंटित कर दी है।
तमिलनाडु से राज्यसभा सीट के लिए चुनाव, जो 18 जून को होने वाला है, TVK के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यह राज्यसभा सीट अपने गठबंधन सहयोगी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आवंटित कर दी है।
तदनुसार, तमिलनाडु से राज्यसभा चुनाव के माध्यम से भरी जाने वाली सीट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को… pic.twitter.com/oei7ulXqA9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 04:33 PM (IST)
03 Jun 2026 04:33 PM (IST)डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
भारत के संविधान की एक कॉपी लेकर डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
#WATCH भारत के संविधान की एक कॉपी लेकर डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
(वीडियो सोर्स: DIPR) pic.twitter.com/dPHsW8oQEe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 04:00 PM (IST)
03 Jun 2026 04:00 PM (IST)धार्मिक गुरुओं से मिले डी.के. शिवकुमार
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोक भवन पहुंचे धार्मिक गुरुओं ने कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात की।
#WATCH बेंगलुरु: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोक भवन पहुंचे धार्मिक गुरुओं ने कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात की।
(वीडियो सोर्स: कर्नाटक DIPR) pic.twitter.com/WtpDCJvROU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 03:24 PM (IST)
03 Jun 2026 03:24 PM (IST)गाजियाबाद में अवैध कब्जे के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई
गाजियाबाद के डासना इलाके में अवैध कब्जे के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
#WATCH | गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के डासना इलाके में अवैध कब्जे के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। pic.twitter.com/Q3MA3zeZNX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 03:13 PM (IST)
03 Jun 2026 03:13 PM (IST)डी.के. शिवकुमार ने शपथ ग्रहण से पहले मां गौरम्मा से लिया आशीर्वाद
कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आज लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपनी मां गौरम्मा के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया।
कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आज लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपनी मां गौरम्मा के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया।
(सोर्स: डीके शिवकुमार कार्यालय) pic.twitter.com/us8I137G7y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 02:56 PM (IST)
03 Jun 2026 02:56 PM (IST)MCD अध्यक्ष सत्य शर्मा ने कि घटनास्थल का किया दौरा
MCD स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्य शर्मा ने मालवीय नगर में आग लगने की घटना वाली जगह का दौरा किया।
दिल्ली: MCD स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्य शर्मा ने मालवीय नगर में आग लगने की घटना वाली जगह का दौरा किया। pic.twitter.com/6X9O3kRqLE
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 3, 2026
03 Jun 2026 02:04 PM (IST)
03 Jun 2026 02:04 PM (IST)मनी लॉन्ड्रिंग केस: पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट के सामने पेश होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पटियाला हाउस कोर्ट से रवाना हुईं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।
#WATCH | दिल्ली | 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट के सामने पेश होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पटियाला हाउस कोर्ट से रवाना हुईं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। pic.twitter.com/JjGFBQyiPo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 01:39 PM (IST)
03 Jun 2026 01:39 PM (IST)PM मोदी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड पर दुख जताया
दिल्ली के मालवीय नगर में हुई भीषण आग की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में लोगों की मौत बेहद दुखद है और जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
The loss of lives due to a fire incident in Malviya Nagar, Delhi is tragic. My condolences to those who have lost their loved ones. Wishing a speedy recovery to the injured. Authorities are providing all possible assistance to those affected.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…
— PMO India (@PMOIndia) June 3, 2026
03 Jun 2026 01:05 PM (IST)
03 Jun 2026 01:05 PM (IST)दिल्लीः मालवीय नगर अग्निकांड पर CM रेखा ने जताया दुख
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि इस हादसे में हुई जान-माल की क्षति बेहद दुखद है और उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने तथा प्रभावित लोगों को इस कठिन समय में शक्ति और साहस मिलने की कामना की।
Deeply saddened by the tragic loss of lives in the devastating fire incident in Malviya Nagar.
My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and for strength & courage to all those affected by this heartbreaking tragedy.…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 3, 2026
03 Jun 2026 12:38 PM (IST)
03 Jun 2026 12:38 PM (IST)दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 20 हुई
मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग: दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
#UPDATE | मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग | दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। https://t.co/LgogySQa7c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 11:54 AM (IST)
03 Jun 2026 11:54 AM (IST)दिल्ली: मालवीय नगर रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है।
#WATCH | Delhi | Death toll rises to 10 in Malviya Nagar restaurant fire incident, say Delhi Police.
Visuals from the site pic.twitter.com/sfrzsMzJIm
— ANI (@ANI) June 3, 2026
03 Jun 2026 11:31 AM (IST)
03 Jun 2026 11:31 AM (IST)दिल्ली: मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई
दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह इसकी सूचना मिली। DFS के कर्मचारियों ने बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और CATS एम्बुलेंस से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर मौके पर मौजूद हैं।
#WATCH | दिल्ली: आज मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह 09:45 बजे इसकी सूचना मिली। DFS के कर्मचारियों ने बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और CATS एम्बुलेंस से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के… https://t.co/FjeeYglXw3 pic.twitter.com/8Hzdij65vF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 11:11 AM (IST)
03 Jun 2026 11:11 AM (IST)कोलकाता: स्पीकर से मिलने पहुंचे TMC के बागी विधायक
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बागी विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। ये विधायक विधानसभा अध्यक्ष रथिन घोष को एक पत्र सौंपने की तैयारी में हैं, जिसमें नेता प्रतिपक्ष के चुनाव से जुड़ा अपना पक्ष रखेंगे। बागी गुट का दावा है कि वही असली टीएमसी का प्रतिनिधित्व करता है और उसे ही पार्टी की वैध पहचान मिलनी चाहिए।
03 Jun 2026 10:28 AM (IST)
03 Jun 2026 10:28 AM (IST)बहरीन आर्मी ने जारी किया गाइडलाइन
बहरीन सेना ने नागरिकों के लिए युद्ध संबंधी सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं। लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी ईरानी मिसाइल या ड्रोन के मलबे और उसके टुकड़ों को हाथ न लगाएं। सेना ने अपील की है कि यदि कहीं ऐसे अवशेष दिखाई दें तो तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें।
03 Jun 2026 09:47 AM (IST)
03 Jun 2026 09:47 AM (IST)कांग्रेस बीच-बीच में सत्ता का खेल खेलती रहेगी: सैयद शाहनवाज हुसैन
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, कर्नाटक की जनता ने तो एक बार वोट दे दिया था और कांग्रेस को हुकूमत दे दी थी और कांग्रेस बीच-बीच में सत्ता का खेल खेलती रहेगी, उनको जनता से कोई मतलब नहीं है। ये लोग सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति करते हैं।
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "कर्नाटक की जनता ने तो एक बार वोट दे दिया था और कांग्रेस को हुकूमत दे दी थी और कांग्रेस बीच-बीच में सत्ता का खेल खेलती रहेगी, उनको जनता से कोई मतलब नहीं है...ये लोग सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति करते हैं..." pic.twitter.com/Jvj4tUJUkX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 09:24 AM (IST)
03 Jun 2026 09:24 AM (IST)दोषियों को सजा मिलेः खान सर
पटना में कोचिंग संस्थान के बाहर हुई गोलीबारी की घटना पर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने कहा कि मामले की जांच फिलहाल पुलिस कर रही है। उन्होंने बताया कि घायल गार्ड की स्थिति ऐसी नहीं है कि वह घटना के बारे में कुछ बता सके। खान सर ने कहा कि उनका उद्देश्य गरीब से गरीब बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना है और कुछ लोग इसमें बाधा डालने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें प्रशासन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहें। साथ ही उन्होंने मांग की कि पुलिस जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे और उन्हें कड़ी सजा दिलाए।
03 Jun 2026 08:49 AM (IST)
03 Jun 2026 08:49 AM (IST)पटनाः ‘खान सर’ के कोचिंग संस्थान के बाहर जुटे छात्र
बिहार की राजधानी पटना में मुसल्लहपुर हाट स्थित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जुट गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात संस्थान के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
03 Jun 2026 08:21 AM (IST)
03 Jun 2026 08:21 AM (IST)उत्तर प्रदेश में 6 महीने के लिए हड़ताल पर रोक
उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले छह महीनों के लिए किसी भी प्रकार की हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय अत्यावश्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम (ESMA), 1966 के तहत लिया गया है। आदेश के मुताबिक राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, निगमों और स्थानीय निकायों में इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की हड़ताल की अनुमति नहीं होगी।
03 Jun 2026 07:56 AM (IST)
03 Jun 2026 07:56 AM (IST)जबरदस्ती रास्ते पर उतर रही हैं ममता बनर्जी: BJP नेता दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में ममता बनर्जी के प्रदर्शन पर कहा, ममता बनर्जी जबरदस्ती रास्ते पर उतर रही हैं। ना जनता चाहती है और ना उनकी पार्टी के लोग यह चाहते हैं इसलिए कोई उनके साथ नहीं आया। लोगों ने जनादेश दे दिया है। जनता ने बहुत झेला है। उन्हें(ममता बनर्जी को) शांति से रहना चाहिए।
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में ममता बनर्जी के प्रदर्शन पर कहा, "ममता बनर्जी जबरदस्ती रास्ते पर उतर रही हैं। ना जनता चाहती है और ना उनकी पार्टी के लोग यह चाहते हैं इसलिए कोई उनके साथ नहीं आया...लोगों… pic.twitter.com/dn5v5KfU9t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
03 Jun 2026 07:25 AM (IST)
03 Jun 2026 07:25 AM (IST)डीके शिवकुमार के साथ करीब 15 लोग लेंगे शपथः मुनियप्पा
कांग्रेस नेता के.एच. मुनियप्पा ने कहा कि, डीके शिवकुमार के साथ 10 से 15 लोग शपथ ले रहे हैं। ऐसा लगता है कि मैं भी उनमें से एक हूं।
03 Jun 2026 06:40 AM (IST)
03 Jun 2026 06:40 AM (IST)भारत ने विपुल को सऊदी अरब में राजदूत नियुक्त किया
भारत सरकार ने अनुभवी राजनयिक विपुल को सऊदी अरब में अपना अगला राजदूत नियुक्त किया।
03 Jun 2026 06:37 AM (IST)
03 Jun 2026 06:37 AM (IST)डीके शिवकुमार आज कर्नाटक मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार आज शाम 4 बजे कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार शपथ लेंगे। डीके के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।
Aaj ki taaja khabar 03 june 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Trump Netanyahu G7: ‘मेरे बिना इजरायल नहीं होता’, G7 मंच से बेंजामिन नेतन्याहू पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप
Jun 17, 2026 | 09:17 AMविधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी ‘लापता’, पार्टी खेमे में बढ़ी भारी बेचैनी, बैठकें शुरू!
Jun 17, 2026 | 09:11 AMनवभारत विशेष: कितना टिकेगा अमेरिका व ईरान के बीच समझौता, अकारण युद्ध ने ट्रंप की पोल खोली
Jun 17, 2026 | 09:10 AMNirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी पर ‘लक्ष्मी नारायण योग,’ यहां जानिए किन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
Jun 17, 2026 | 09:10 AMNEET छात्रों को बड़ी राहत! परीक्षा के दिन बिना रुकावट दौड़ेंगी ट्रेनें, रेलवे ने रद्द किया जंबो ब्लॉक
Jun 17, 2026 | 09:07 AMMain Vaapas Aaunga Day 5: बॉक्स ऑफिस पर लौटी फिल्म की रफ्तार, जानें कितना हुआ कलेक्शन
Jun 17, 2026 | 09:03 AMNEET री-एग्जाम से पहले Telegram बैन, भड़के CEO Pavel Durov बोले – 15 करोड़ यूजर्स को मिल रही सजा
Jun 17, 2026 | 09:02 AMवीडियो गैलरी

कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM













