T20 World Cup Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान, कब और कहां होंगे मैच? देखें लिस्ट

T20 World Cup 2026 Full Schedule: टी-20 विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी हो चुका है जिसमें भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे।
T20 World Cup Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान, कब और कहां होंगे मैच? देखें लिस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

T20 World Cup 2026 Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है। इस बार टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ जगह मिली है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अपने खिताब को बचाने उतरने वाली है। टूर्नामेंट 8 अलग-अलग वेन्यू पर खेला जाएगा, जिसमें से 5 भारत में और 3 श्रीलंका में होंगे।

यहां देखें आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 पूरा शेड्यूल

तारीख समय पहली टीम दूसरी टीम जगह
07 फरवरी 11:00 AM पाकिस्तान नीदरलैंड्स SSC, कोलंबो
07 फरवरी 3:00 PM वेस्टइंडीज बांग्लादेश कोलकाता
07 फरवरी 7:00 PM भारत USA मुंबई
08 फरवरी 11:00 AM न्यूज़ीलैंड अफ़ग़ानिस्तान चेन्नई
08 फरवरी 3:00 PM इंग्लैंड नेपाल मुंबई
08 फरवरी 7:00 PM श्रीलंका आयरलैंड प्रेमदासा, कोलंबो
09 फरवरी 11:00 AM बांग्लादेश इटली कोलकाता
09 फरवरी 3:00 PM ज़िम्बाब्वे ओमान SSC, कोलंबो
09 फरवरी 7:00 PM साउथ अफ्रीका कनाडा अहमदाबाद
10 फरवरी 11:00 AM नीदरलैंड्स नामीबिया दिल्ली
10 फरवरी 3:00 PM न्यूज़ीलैंड UAE चेन्नई
10 फरवरी 7:00 PM पाकिस्तान USA SSC, कोलंबो
11 फ़रवरी 11:00 AM साउथ अफ्रीका अफ़ग़ानिस्तान अहमदाबाद
11 फरवरी 3:00 PM ऑस्ट्रेलिया आयरलैंड प्रेमदासा, कोलंबो
11 फरवरी 7:00 PM इंग्लैंड वेस्टइंडीज मुंबई
12 फरवरी 11:00 AM श्रीलंका ओमान कंडी
12 फरवरी 3:00 PM नेपाल इटली मुंबई
12 फरवरी 7:00 PM भारत नामीबिया दिल्ली
13 फरवरी 11:00 AM ऑस्ट्रेलिया ज़िम्बाब्वे प्रेमदासा, कोलंबो
13 फरवरी 3:00 PM कनाडा UAE दिल्ली
13 फरवरी 7:00 PM USA नीदरलैंड्स चेन्नई
14 फरवरी 11:00 AM आयरलैंड ओमान SSC, कोलंबो
14 फ़रवरी 3:00 PM इंग्लैंड बांग्लादेश कोलकाता
14 फरवरी 7:00 PM न्यूज़ीलैंड साउथ अफ्रीका अहमदाबाद
15 फरवरी 11:00 AM वेस्टइंडीज नेपाल मुंबई
15 फरवरी 3:00 PM USA नामीबिया चेन्नई
15 फ़रवरी 7:00 PM भारत पाकिस्तान प्रेमदासा, कोलंबो
16 फरवरी 11:00 AM अफ़ग़ानिस्तान UAE दिल्ली
16 फरवरी 3:00 PM इंग्लैंड इटली कोलकाता
16 फरवरी 7:00 PM ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका कंडी
17 फ़रवरी 11:00 AM न्यूज़ीलैंड कनाडा चेन्नई
17 फरवरी 3:00 PM आयरलैंड ज़िम्बाब्वे कंडी
17 फ़रवरी 7:00 PM बांग्लादेश नेपाल मुंबई
18 फ़रवरी 11:00 AM साउथ अफ्रीका UAE दिल्ली
18 फरवरी 3:00 PM पाकिस्तान नामीबिया SSC, कोलंबो
18 फरवरी 7:00 PM भारत नीदरलैंड्स अहमदाबाद
19 फरवरी 11:00 AM वेस्टइंडीज इटली कोलकाता
19 फरवरी 3:00 PM श्रीलंका ज़िम्बाब्वे प्रेमदासा, कोलंबो
19 फरवरी 7:00 PM अफ़ग़ानिस्तान कनाडा चेन्नई
20 फरवरी 7:00 PM ऑस्ट्रेलिया ओमान कंडी

सुपर-8 का शेड्यूल

तारीख समय पहली टीम दूसरी टीम जगह
21 फरवरी 7:00 PM Y2 Y3 प्रेमदासा, कोलंबो
22 फरवरी 3:00 PM Y1 Y4 कंडी
22 फरवरी 7:00 PM X1 X4 अहमदाबाद
23 फरवरी 7:00 PM X2 X3 मुंबई
24 फ़रवरी 7:00 PM Y1 Y3 कंडी
25 फ़रवरी 7:00 PM Y2 Y4 प्रेमदासा, कोलंबो
26 फरवरी 3:00 PM X3 X4 अहमदाबाद
26 फरवरी 7:00 PM X1 X2 चेन्नई
27 फरवरी 7:00 PM Y1 Y2 प्रेमदासा, कोलंबो
28 फरवरी 7:00 PM Y3 Y4 कंडी
01 मार्च 3:00 PM X2 X4 दिल्ली
01 मार्च 7:00 PM X1 X3 कोलकाता

सेमीफाइनल का शेड्यूल

तारीख समय मैच जगह
04 मार्च 7:00 PM सेमीफ़ाइनल 1 कोलकाता
04 मार्च 7:00 PM सेमीफ़ाइनल 1 (दूसरा वेन्यू) प्रेमदासा, कोलंबो
05 मार्च 7:00 PM सेमीफ़ाइनल 2 मुंबई

फाइनल का शेड्यूल

तारीख समय मैच जगह
08 मार्च 7:00 PM फ़ाइनल प्रेमदासा, कोलंबो
08 मार्च 7:00 PM फ़ाइनल (दूसरा वेन्यू) अहमदाबाद

भारत का ग्रुप और शुरुआती मुकाबला

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगी। ग्रुप-ए में भारत का सामना नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, नामीबिया और अमेरिका से होगा। घरेलू परिस्थितियों में खेलने का फायदा सूर्या की टीम को मिल सकता है, क्योंकि पिछले एक साल में भारत की टी-20 टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। इसके बाद टीम इंडिया 12 फरवरी को नई दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगी। यह मुकाबला भारत के लिए ग्रुप-स्टेज में अहम रहने वाला है, क्योंकि इस मैच के जरिए टीम अपनी लय को और मजबूत करना चाहेगी।

T20 World Cup 2026 के वेन्यू

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू इस प्रकार हैं। यदि भारत की बात करे तो मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), कोलकाता (ईडन गार्डन्स), चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम), दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) और अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, श्रीलंका में कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम), कोलंबो (सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब) और कैंडी (पल्लिकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) में मैचों का आयोजन होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप

ग्रुप A ग्रुप B ग्रुप C ग्रुप D
भारत ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड साउथ अफ्रीका
पाकिस्तान श्रीलंका वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड
नीदरलैंड्स आयरलैंड बांग्लादेश अफगानिस्तान
नामीबिया ओमान नेपाल कनाडा
यूएसए जिम्बाब्वे इटली यूएई

फाइनल कहां होगा? पाकिस्तान पर निर्भर करेगा वेन्यू

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को खेला जाना है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि फाइनल का वेन्यू पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता हो तो खिताबी मुकाबला कोलंबो में होगा। यदि वो फाइनल में नहीं पहुंचेगा तो फिर टी20 विश्वकप 2026 की फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

हर टी-20 वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी भारत-पाकिस्तान का मैच सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला रहेगा। दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का पलड़ा पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा भारी रहा है और फैंस इस बार भी उसी प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। ग्रुप स्टेज में भारत अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगा। यह मैच टीम इंडिया के लिए नॉकआउट में जगह सुरक्षित करने के हिसाब से बेहद अहम होगा।

रोहित शर्मा बने ब्रांड एम्बेसडर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता कप्तान रोहित शर्मा को ICC ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको इस टूर्नामेंट के लिए ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। इस बार टी20 विश्व कप के 10वें एडिशन का आयोजन 7 फरवरी 2026 से होगा। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। फाइनल सहित 55 मुकाबले खेले जाएंगे। श्रीलंका ने आखिरी बार 2012 में टूर्नामेंट की मेजबानी की थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com