- Hindi News »
- India »
- Aaj Ka Mausam Ka Hal Kaisa Hai Maharashtra Bihar Up Delhi Ncr Imd Update
आज का मौसम: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, इन राज्यों में 70 KM की रफ्तार से तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
Weather Forecast: आईएमडी ने आज, 15 मई को देश के 10 राज्यों में भीषण बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। जहां उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी है, वहीं दक्षिण में भारी बारिश की संभावना है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

सोर्स- AI
IMD Weather Alert: देश में एक तरफ जहां दिल्ली, यूपी और बिहार जैसे राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं, वहीं मौसम विभाग ने 10 राज्यों के लिए भारी बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने खासकर झारखंड के किसानों को आगाह किया है कि आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है। 15 और 16 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए सतर्क रहें, हालांकि शाम के समय हल्के बादल छाए रहने से कुछ राहत मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में आज सूरज उगलेगा आग, पारा 45°C पहुंचने का अनुमान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Maharashtra Weather: मुंबई में छाएंगे बादल, विदर्भ में आग उगलेगा सूरज, जानिए आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
Monsoon Alert: समय से 5 दिन पहले दस्तक देगा मॉनसून, इस तारीख से शुरू होगी भारी बारिश; क्या है IMD का अपडेट?
यूपी में कुदरत का कहर, 24 घंटे में 101 की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, अधिकारियों को दिया निर्देश
इमेज सोर्स- आईएमडी
मध्य प्रदेश में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और राजस्थान में भीषण गर्मी
मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में ‘हीट जोन’ की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने इंदौर, रतलाम, उज्जैन, धार और देवास जैसे जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जहां लू के साथ-साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है। उधर, राजस्थान के फलौदी और जैसलमेर में पारा 45 डिग्री को पार कर गया है। जयपुर और बीकानेर संभाग में आज हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है।
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मौसम पूरी तरह गर्म रह सकता है। राज्य के पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में तेज धूप के साथ तापमान 40 डिग्री के आस पास बना रह सकता है। कुछ जगहों पर शाम के बाद हल्के बादल और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्म हवाओं के कारण बिजली और पानी की मांग भी बढ़ सकती है। वहीं यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी के साथ-साथ अन्य जिलों में पारा 40 डिग्री के ऊपर जा सकता है। वेस्ट यूपी में गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं और पूर्वी हिस्सों में भारी उमस रहेगी। संभावना जताई जा रही है कि देश शाम तक यूपी के कई जिलों में छिटपुट बारिश हो जाए।
यह भी पढ़ें: महंगाई का डबल अटैक! आज से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए का हुआ इजाफा, चेक करें अपने शहर का रेट
तमिलनाडु में भारी बारिश और झारखंड में ओलावृष्टि का खतरा
दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। नीलगिरि और कोयंबतूर जैसे घाट क्षेत्रों में 15 से 19 मई तक भारी बारिश का अनुमान है। दूसरी ओर, झारखंड सरकार प्राकृतिक आपदाओं और ओलावृष्टि से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है क्योंकि वहां फसलों को बड़े नुकसान की आशंका जताई गई है।
Aaj ka mausam ka hal kaisa hai maharashtra bihar up delhi ncr imd update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gaza Blockade Break: गाजा की ओर बढ़े दर्जनों जहाज! इजरायली नाकाबंदी को चुनौती देने की तैयारी, क्या टूटेगा पहरा?
May 15, 2026 | 08:28 AMमुख्यमंत्री की अपील और कार्रवाई दोनों बेअसर, रेखा यादव के साथ निकला दर्जनों गाड़ियों का काफिला
May 15, 2026 | 08:25 AMआज का मौसम: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, इन राज्यों में 70 KM की रफ्तार से तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
May 15, 2026 | 08:15 AMमहाराष्ट्र में 1.14 लाख करोड़ का बड़ा निवेश, एमएमआर में बनेगा ग्रीन डेटा सेंटर और एआई हब
May 15, 2026 | 08:11 AMशराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
May 15, 2026 | 08:03 AMNashik TCS Conversion Case: धर्मांतरण मामले में निदा खान की जेल हिरासत बढ़ी, जमानत पर सुनवाई 25 मई को
May 15, 2026 | 07:59 AMदेवास फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ितों से मिले सीएम मोहन, हर संभव मदद का दिया भरोसा, कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
May 15, 2026 | 07:55 AMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM














