-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- 93 Percent Of Candidates Elected To Lok Sabha Are Millionaires Adr
करोड़पति हैं 93 प्रतिशत नवनिर्वाचित सांसद, Top पर TDP के चंद्र शेखर पेम्मासानी
- Written By: रीना पंवार
चुनाव अधिकार निकाय एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने जानकारी दी है कि आम चुनाव-2024 में चुन कर आए 93 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। शीर्ष तीन अमीर सदस्यों में तेलुगु देशम पार्टी के चंद्र शेखर पेम्मासानी, भाजपा के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी और नवीन जिंदल शामिल हैं।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के चंद्र शेखर पेम्मासानी(सौजन्य सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : आम चुनाव-2024 में चुन कर आए 93 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। यह आंकड़ा 2019 के 88 प्रतिशत के मुकाबले पांच प्रतिशत अधिक है। चुनाव अधिकार निकाय एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने उम्मीदवारों के नामांकन के साथ दाखिल हलफनामा के विश्लेषण के आधार पर यह जानकारी दी है।
एडीआर के मुताबिक अगली लोकसभा में शीर्ष तीन अमीर सदस्यों में 5,705 करोड़ की संपत्ति के साथ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के चंद्र शेखर पेम्मासानी, 4,568 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भाजपा के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी और 1,241 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भाजपा नेता नवीन जिंदल शामिल हैं।पेम्मासानी आंध्र प्रदेश के गुंटुर से जीत कर आए हैं वहीं विश्वेश्वर रेड्डी तेलंगाना में चेवल्ला से और नवीन जिंदल हरियाणा के कुरुक्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।
निर्वाचित 543 सदस्यों में से 504 करोड़पति
विश्लेषण के मुताबिक लोकसभा के लिए निर्वाचित 543 सदस्यों में से 504 करोड़पति हैं। एडीआर के मुताबिक 2019 की लोकसभा में 475 (88 प्रतिशत) और 2014 की लोकसभा में 443 (82 प्रतिशत) सदस्य करोड़पति थे। संसद के निचले सदन में करोड़पतियों के बढ़ने की परिपाटी 2009 से देखी जा रही है, तब 315(58 प्रतिशत) सदस्य करोड़पति थे।
सम्बंधित ख़बरें
विश्लेषण के अनुसार, भाजपा के 240 विजयी उम्मीदवारों में से 227 (95 प्रतिशत), कांग्रेस के 99 में से 92 (93 प्रतिशत), द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रविड़) के 22 में से 21 (95 प्रतिशत), तृणमूल कांग्रेस के 29 में से 27 (93 प्रतिशत) और समाजवादी पार्टी के 37 उम्मीदवारों में से 34(92 प्रतिशत) ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है।
एडीआर के आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) के सभी तीन, जनता दल यूनाइटेड के सभी 12 और तेदेपा के सभी 16 विजयी उम्मीदवार करोड़पति हैं। एडीआर ने उम्मीदवारों की वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर उनकी जीत की संभावनाओं का भी विश्लेषण किया है। इसके मुताबिक 2024 के लोकसभा चुनाव में करोड़पति उम्मीदवार के जीतने की संभावना 19.6 प्रतिशत है, जबकि एक करोड़ से कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों के लिए यह संभावना मात्र 0.7 प्रतिशत है।
केवल एक प्रतिशत नए सदस्यों की संपत्ति 20 लाख रुपये से कम
एडीआर ने विजयी सदस्यों के बीच संपत्ति के वितरण का भी विश्लेषण किया है। आंकड़ों के मुताबिक 42 प्रतिशत उम्मीदवारों के पास 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक की संपत्ति है। 19 प्रतिशत उम्मीदवारों की संपत्ति पांच से 10 करोड़ रुपये के बीच है जबकि 32 प्रतिशत उम्मीदवारों की संपत्ति एक से पांच करोड़ रुपये के बीच है। आंकड़ों के मुताबिक मात्र एक प्रतिशत नए सदस्यों की संपत्ति 20 लाख रुपये से कम है।
प्रमुख दलों में, विजयी उम्मीदवार की औसत संपत्ति में भी काफी भिन्नता है। तेदेपा के निर्वाचित सदस्यों की औसत संपत्ति 442.26 करोड़ रुपये है जबकि भाजपा सदस्यों की औसत संपत्ति 50.04 करोड़ रुपये, द्रमुक की 31.22 करोड़ रुपये, कांग्रेस की 22.93 करोड़ रुपये, तृणमूल की 17.98 करोड़ रुपये और सपा की 15.24 करोड़ रुपये है। दलों के भीतर भी विजेताओं की संपत्ति में बड़ा अंतर है। उदाहरण के लिए पश्चिम बंगाल की पुरुलिया सीट से निर्वाचित भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरमय सिंह महतो ने अपनी संपत्ति महज पांच लाख रुपये घोषित की है। इसी प्रकार अरामबाग से तृणमूल के टिकट पर जीती मिताली बाग ने अपनी संपत्ति सात लाख रुपये घोषित की हैं। सपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से जीतीं प्रिया सरोज ने अपनी संपत्ति 11 लाख रुपये बताई है। देनदारी के मामले में भी तेदेपा के पेम्मासानी शीर्ष पर हैं उन पर 1,038 करोड़ रुपये की देनदारी है।
93 percent of candidates elected to lok sabha are millionaires adr
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














