- Hindi News »
- India »
- 80 Students Suffer Food Poisoning At Telangana Nmims
Food Poisoning: तेलंगाना के NMIMS में 80 छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार, बच्चों ने मैनेजमेंट पर लगाए गंभीर आरोप
- Written By: आकाश मसने
तेलंगाना के जाडचेरला में स्थित नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) के 80 से अधिक छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इसके बाद छात्रों ने मैनेजमेंट पर पीड़ितों को अस्पताल न ले जाने का आरोप लगाया...

तेलंगाना के NMIMS में 80 छात्रों को हुई फूड पॉइजनिंग (सोर्स: सोशल मीडिया)
हैदराबाद: तेलंगाना के जाडचेरला में स्थित नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) के 80 से अधिक छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। खाना खाने के बाद छात्रों ने मतली, उल्टी, पेट दर्द और बुखार की शिकायत की। छात्रों ने आरोप लगाया कि NMIMS प्रबंधन ने बीमार बच्चों को अस्पताल ले जाने के बजाय घटना को दबाने का प्रयास किया। मीडिया रिपाेर्ट्स के अनुसार, एक प्राइवेट डॉक्टर ने यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी और कॉमन रूम के फर्श पर बीमार छात्रों का इलाज किया।
घटना की सूचना मिलते ही जाडचेरला विधायक पी. अनिरुद्ध रेड्डी संस्थान पहुंचे और प्रशासन को जमकर लताड़ा। उन्होंने परिसर में छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार पर आश्चर्य जताया। छात्रों का इलाज कर रहे डॉक्टरों की योग्यता और चिकित्सा उपकरणों की कमी पर सवाल उठाते हुए विधायक ने प्रशासन को छात्रों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराने का आदेश दिया।
उन्होंने इस मामले को दबाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने के विश्वविद्यालय के प्रयासों पर भी सवाल उठाए। रेड्डी ने अधिकारियों से कहा कि “आप केवल विश्वविद्यालय को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आप बच्चों को बचाइए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाइए। अगर उन्हें कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?” विधायक के हस्तक्षेप के बाद ही छात्रों को महबूबनगर और हैदराबाद के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
छात्रों ने मैनेजमेंट पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़त छात्रों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रशासन की विफलता केवल सुरक्षित और स्वच्छ भोजन देने तक ही नहीं बल्कि इससे भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि छात्रों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं थी। जब छात्रों ने मैनेजमेंट पर दबाव बनाया तो एंबुलेंस की व्यवस्था की गई, इस घटना ने विश्वविद्यालय प्रशासन की पोल खोल दी है।
छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता पर चिंता जताई
छात्रों ने आरोप लगाया कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को कई बार उन्हें दिए जाने वाले भोजन और पीने के पानी के बारे में बताया है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छात्रों ने मेस में परोसे जाने वाले भोजन में इस्तेमाल होने वाले किराने के सामान, सब्जियों और खाना पकाने के तेल की खराब गुणवत्ता के बारे में बार-बार चिंता जताई है।
80 students suffer food poisoning at telangana nmims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jyestha Purnima Daan: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन वस्तुओं के दान से मिलेगा लाभ? यहां जानिए
May 31, 2026 | 05:30 AMUPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














