- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Mithun Ahirwar Questions Election Commission Over Duplicate Voter Id Cards
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Mithun Ahirwar Questions EC: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग और भाजपा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि SIR के बाद उन्हें 2 वोटर आईडी कैसे जारी कर दी गई। इसकी जांच हो।

मिथुन अहिरवार (फोटो सोर्स- नवभारत)
Voter ID Controversy: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि जिस प्रक्रिया को चुनाव आयोग ने पारदर्शी, निष्पक्ष और घर-घर सत्यापन आधारित बताया था, उसी प्रक्रिया ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
मिथुन अहिरवार ने बताया कि पिछली एसआईआर प्रक्रिया में उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था। उस समय मीडिया द्वारा मामला उठाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया था, लेकिन उनका नाम दोबारा जोड़ने के बजाय चुनाव आयोग ने उनके नाम से दो नई वोटर आईडी जारी कर दिए। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों वोटर आईडी में नाम, पिता का नाम और पता पूरी तरह समान है, केवल वोटर आईडी नंबर अलग-अलग हैं।
2 नई वोटर आईडी कैसे जारी हुईं
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग लगातार दावा करता रहा है कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। यदि वास्तव में ऐसा हुआ है तो फिर एक ही व्यक्ति के नाम पर दो नई वोटर आईडी कैसे जारी हो गईं? जब आधार कार्ड जैसे यूनिक पहचान दस्तावेज उपलब्ध कराए गए, तब भी यह गंभीर त्रुटि कैसे हुई? आयोग यह भी बताए कि जारी की गई वोटर आईडी में से वैध कौन सी है और अवैध कौन सी?
सम्बंधित ख़बरें
सीधी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या कर शव जलाने वाला पति गिरफ्तार
ग्वालियर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधियों पर महिला सुरक्षा शाखा की दबिश
एक जोड़ी चप्पल से खुली हत्या की गुत्थी, युवक का दोस्त ही निकला कातिल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सागर को बड़ी रेल सौगात: अब नागपुर होते हुए हैदराबाद तक चलेगी सीधी ट्रेन, दक्षिण भारत से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
एक आदमी को 3-3 बार वोट डालने का अधिकार मिल गया?
उन्होंने चुनाव आयोग से यह भी पूछा कि कुछ समय पहले आयोग की ओर से कहा गया था कि जिन मतदाताओं के नाम पिछली सूची से हट गए हैं, वे अपने पुराने मतदाता पहचान पत्र के आधार पर मतदान कर सकेंगे। यदि ऐसा है तो क्या अब वे अपनी पुरानी वोटर आईडी और नई जारी दोनों वोटर आईडी के आधार पर मतदान करने के पात्र होंगे? क्या एक व्यक्ति को तीन-तीन वोट डालने का अधिकार मिल गया है?
निष्पक्ष जांच की मांग
मिथुन अहिरवार ने कहा कि यदि यह स्थिति एक राजनीतिक दल के प्रवक्ता के साथ हो सकती है, तो आम नागरिकों के साथ क्या हुआ होगा, इसकी कल्पना की जा सकती है। एक ही घर में कितने-कितने डुप्लीकेट वोटर जोड़े गए होंगे और कितने वास्तविक मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हुए होंगे, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
SIR में करोड़ों रुपए खर्च
उन्होंने कहा कि इस पूरी SIR पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लाखों लोगों का समय और संसाधन लगाए गए, लेकिन यदि परिणामस्वरूप मतदाता सूची में ऐसी गंभीर खामियां सामने आ रही हैं तो इस पूरी प्रक्रिया का औचित्य ही प्रश्नों के घेरे में आ जाता है।
ये भी पढ़ें : गोबर से गैस, गैस से भोजन: डिंडौरी में बिहारी लाल साहू ने पेश की आत्मनिर्भर खेती की मिसाल
सार्वजनिक रूप से जवाब दे चुनाव आयोग
मिथुन अहिरवार ने भारतीय जनता पार्टी, उसके प्रवक्ताओं तथा चुनाव आयोग से मांग की है कि वे इस मामले पर सार्वजनिक रूप से जवाब दें और प्रदेश की जनता को बताएं कि मतदाता सूची में हुई इन गंभीर अनियमितताओं के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है।
Mithun ahirwar questions election commission over duplicate voter id cards
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती मे बच्चू काडू की बड़ी मांग,सरकार किसान Kishan Karj Mafi Yojana में करें बदलाव
Jun 08, 2026 | 07:36 PMSurya Gochar 2026 : आज से सूर्य का महागोचर शुरू, वृश्चिक समेत इन 4 राशि को रहना होगा सावधान
Jun 08, 2026 | 07:32 PM2 साल की देरी होने पर HAL पर गिरेगी गाज! तेजस Mk1A की डिलीवरी को लेकर रक्षा मंत्रालय लेगा एक्शन,
Jun 08, 2026 | 07:22 PMओमान तट के पास तेल टैंकर में भीषण विस्फोट, जहाज पर फंसे 24 भारतीयों का VIDEO आया सामने, विदेश मंत्रालय अलर्ट
Jun 08, 2026 | 07:19 PM10 रुपये की फ्रूटी काटते ही निकली काले रंग की अज्ञात चीज! वायरल वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jun 08, 2026 | 07:17 PMभंडारा में रेत माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी, लाखों के वाहन और रेत जब्त
Jun 08, 2026 | 07:12 PMGold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














