Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Train Cancelled: 3 महीने के लिए 24 ट्रेनें रद्द, 28 के फेरे घटे! इन राज्यों पर सीधा असर, देखें लिस्ट

Eastern Central Railway ने कोहरे के चलते 1 दिसंबर 2025 से 3 मार्च 2026 तक 48 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इनमें 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द हैं। अचानक ट्रेन रद्द होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Nov 19, 2025 | 11:15 AM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Railways: सर्दियों में बढ़ते घने कोहरे का सीधा असर अब ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ने लगा है। ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 3 मार्च 2026 तक बिहार से खुलने और गुजरने वाली 48 ट्रेनों के परिचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन बदलावों के चलते यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे (Eastern Central Railway) ने घने कोहरे के कारण बिहार से चलने और गुजरने वाली 48 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इन 48 ट्रेनों में से 24 ट्रेनें 1 दिसंबर 2025 से 3 मार्च 2026 तक पूरी तरह से रद्द रहेंगी, जबकि 24 ट्रेनों के फेरे कम किए गए हैं। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे सीआरओ ने क्या कहा?

ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे के चीफ रिलेशनशिप ऑफिसर सरस्वती चन्द्र के अनुसार, यह बदलाव 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 3 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले वे संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जाँच अवश्य कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

बेटे अग्निवेश से किया वादा निभाएंगे वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल, दान करेंगे कमाई का 75% हिस्सा

सुप्रीम कोर्ट में महिला ने जजों को कहा ‘गाइज’, जस्टिस विक्रम नाथ की प्रतिक्रिया ने जीता दिल

नेशनल लेवल शूटर के साथ कोच ने किया यौन शोषण, ‘मैच एनालिसिस’ के बहाने होटल बुलाकर किया उत्पीड़न!

पुणे लोकल नेटवर्क का होगा कायापलट: 60 नई ट्रेनें, 6 नए प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी

लंबी दूरी की इन प्रमुख ट्रेनों का परिचालन बदला

कोहरे के चलते बिहार से होकर गुजरने वाली कई अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है।
प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में किए गए बदलाव इस प्रकार हैं:

• ट्रेन संख्या 12177 हावड़ा-मथुरा जंक्शन चंबल एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 27 फरवरी 2026 तक आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन के बीच रद्द रहेगी।
• ट्रेन संख्या 12178 मथुरा जंक्शन-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक मथुरा जंक्शन और आगरा कैंट के बीच नहीं चलेगी।
• 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी 2026 तक हर सोमवार और गुरुवार को रद्द रहेगी।
• 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक हर मंगलवार और शुक्रवार को रद्द रहेगी।
• 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रद्द रहेगी।
• 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2025 से 1 मार्च 2026 तक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को नहीं चलेगी।
• 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 7 दिसंबर 2025 से 22 फरवरी 2026 तक हर रविवार को रद्द रहेगी।
• 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 9 दिसंबर 2025 से 24 फरवरी 2026 तक हर मंगलवार को नहीं चलेगी।
• 15033/15034 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2025 से 11 फरवरी 2026 तक सोमवार, मंगलवार और बुधवार को नहीं चलेगी।
• 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2025 से 1 फरवरी 2026 तक रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट: पाक हैंडलर ने किया था उमर का ब्रेनवॉश, हमला करने से पहले कहां गायब था डॉक्टर

स्पीड कम होने से बिगड़ता है टाइम टेबल

यह पहली बार नहीं है जब कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई है। हर बार कोहरे का असर ट्रेनों की स्पीड और परिचालन पर देखने को मिलता है। सर्दी के मौसम में, कोहरे और धुंध के कारण ट्रेनें धीरे चलाई जाती हैं, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना को टाला जा सके। यही वजह है कि ट्रेनों की स्पीड और उनके टाइम टेबल में भारी अंतर देखने को मिलता है।

48 trains to bihar affected 24 cancelled 24 reduced passengers distressed due to fog

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2025 | 10:55 AM

Topics:  

  • Eastern Railway
  • Indian Railways
  • Today Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.