कौन हैं श्रीलेखा मित्रा? PM मोदी के कथित आपत्तिजनक कार्टून पर विवाद के बाद FIR, एक्ट्रेस ने दी अपनी सफाई
Sreelekha Mitra Controversy: कोलकाता में छात्र प्रदर्शन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक पोस्टर दिखाने के आरोप में एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
- Written By: यति सिंह
श्रीलेखा मित्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sreelekha Mitra Pm Modi Cartoon Controversy: पश्चिम बंगाल की राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फेमस बांग्ला एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गईं। कोलकाता में आयोजित एक विशाल छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा बेहद आपत्तिजनक और विवादित पोस्टर थामने के आरोप में उनके खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भारतीय जनता पार्टी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरी तरफ इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस की ओर से आई प्रतिक्रिया ने इस मामले को और अधिक हवा दे दी है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान सामने आई विवादित पोस्टर
यह पूरा मामला 24 जुलाई को कोलकाता में आयोजित एक बड़े जन-प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है। नीट परीक्षा और विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों के सपोर्ट में छात्र संगठनों ने सियालदह से धर्मतला तक विशाल रैली निकाली थी। इस विरोध यात्रा में कई आम नागरिक और फेमस हस्तियां शामिल हुई थीं।
सम्बंधित ख़बरें
ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने जीता Indian Idol 16, नवभारत के साथ हुए Exclusive Interview में कही बड़ी बात
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में मुंबई पुलिस पर बर्बरता का आरोप, कॉमेडियन की पत्नी को मारी लात, टूटी पसलियां!
Laughter Chefs Season 3: अली गोनी और जन्नत जुबैर के सिर सजा लाफ्टर शेफ विनर का ताज, तेजस्वी-अर्जुन को दी मात
Jana Nayagan Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर विजय का जलवा! ‘जन नायकन’ ने 4 दिनों में कमाई से रचा नया रिकॉर्ड
इसी दौरान एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा के हाथ में एक ऐसा पोस्टर देखा गया, जिसमें देश के संवैधानिक प्रमुख का बेहद अपमानजनक व्यंग्यचित्र बना हुआ था। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलने लगीं।
भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर
तस्वीर के वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर कड़ा रुख अपनाया। पार्टी प्रवक्ता केया घोष ने कोलकाता के आनंदपुर पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के घटिया कार्टून का प्रदर्शन करके देश के शीर्ष पद का अपमान करने और सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और कानूनी छानबीन शुरू कर दी है।
चश्मा न पहनने का बहाना बनाकर दी सफाई
चौतरफा घिरने के बाद एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति साफ की है। उन्होंने अपने बचाव में तर्क देते हुए कहा कि वह तो केवल युवाओं का समर्थन करने के लिए उस आंदोलन में शामिल हुई थीं।
ये भी पढ़ें: स्टूडेंट प्रोटेस्ट में मुंबई पुलिस पर बर्बरता का आरोप, कॉमेडियन की पत्नी को मारी लात, टूटी पसलियां!
उन्होंने दावा किया कि नीट पेपर लीक मामले में हो रहे प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपना पावर वाला चश्मा नहीं पहना था और आंखों पर धूप का चश्मा लगा रखा था। इस वजह से वह हाथ में थमे पोस्टर पर बनी आकृति को ठीक से देख नहीं पाईं। उन्होंने कहा कि युवाओं के आग्रह पर उन्होंने बिना पोस्टर जांचे जल्दबाजी में तस्वीर खिंचवा ली थी।
अभिनेत्री ने अपने ऊपर लगे देशविरोधी होने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि विरोध दर्ज कराना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उनका इरादा किसी का अपमान करने का बिल्कुल नहीं था।
